Connect with us

खेल

रिंकू सिंह से चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर पद छीना

Published

on

कहा- राजनीतिक पक्षपात हो सकता है; सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है सगाई

लखनऊ,एजेंसी। क्रिकेटर रिंकू सिंह से चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर पद छीन लिया है। वह मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े थे। आयोग ने उनसे जुड़ी सभी प्रचार सामग्री को हटाने का आदेश दिया है। इस बारे में जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है। रिंकू की जौनपुर की मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हुई थी। इसे कारण बताते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।

चुनाव आयोग ने कहा- रिंकू की सपा सांसद के साथ सगाई से राजनीतिक पक्षपात हो सकता है। अब उनका जुड़ाव किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ माना जा सकता है। इसलिए सभी सामग्री जैसे- पोस्टर, बैनर, वीडियो और डिजिटल विज्ञापन से रिंकू सिंह की तस्वीरें और नाम हटाए जाएं।

दरअसल, 8 जून को प्रिया और रिंकू की लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में सगाई हुई थी। इसमें सपा प्रमुख और पूर्व CM अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, जया बच्चन समेत 20 सांसद पहुंचे थे।

आयोग के फैसले के बाद फैंस में नाराजगी

चुनाव आयोग का कहना है कि हमारे हर सार्वजनिक अभियान में सर्वोच्च प्राथमिकता निष्पक्षता होती है। रिंकू सिंह एक सम्मानित क्रिकेटर हैं, लेकिन उनकी सगाई अब एक सक्रिय राजनीतिज्ञ से हो चुकी है। ऐसे में उनके व्यक्तिगत संबंध सार्वजनिक अभियान की निष्पक्षता पर सवाल उठा सकते हैं।

इस फैसले से रिंकू सिंह के फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे ‘जरूरत से ज्यादा सतर्कता’ बताया। वहीं, कुछ का कहना है कि रिंकू की लोकप्रियता का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, लेकिन उन्हें हटाना भी सही कदम नहीं लगता।

आयोग पहले भी कर चुका है बदलाव

यह पहली बार नहीं है, जब चुनाव आयोग ने किसी सार्वजनिक व्यक्ति को अभियान से हटाया हो। इससे पहले भी ऐसे मामलों में, जहां किसी व्यक्ति का राजनीतिक जुड़ाव संभावित रूप से अभियान की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकता था। उस पर चुनाव आयोग ने कड़े निर्णय लिए हैं।

रिंकू और प्रिया की ओर से कोई बयान नहीं आया

इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सियासी गलियारों में इस फैसले की चर्चा तेज है, और इसे आगामी चुनावों से पहले आयोग की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

इंडिपेंडेंस कप-2026 : बैडमिंटन के रोमांच के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में मनाया जाएगा आजादी का उत्सव

Published

on

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना, कोरबा के तत्वावधान में एक बार फिर खेल के माध्यम से आजादी का उत्सव सेलिब्रेट किया जाएगा। 14 एवं 15 अगस्त को इंडिपेंडेंस कप 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी श्रेणियों में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता दोनों के लिए नकद पुरस्कार और ट्राफियां रखी गई हैं। स्पर्धा में भाग लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार, 14 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे से पुरुष एकल (आयु: 0-20) के मुकाबले होंगे। सभी मैच योनेक्स मेविस 350 शटलकॉक से खेले जाएंगे।

कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9:00 बजे से पुरुष एकल (आयु: 20-35, 35-50 एवं 50 वर्ष से अधिक) और महिला एकल (खुली श्रेणी) में मुकाबले होंगे। इस श्रेणी के सभी मैच योनेक्स फेदर शटलकॉक से खेले जाएंगे।

एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोषाध्यक्ष सोनल फेलिक्स ने बताया कि प्रत्येक इवेंट के लिए कम से कम 8 खिलाड़ियों की अनिवार्यता है। स्वतंत्रता कप 2026 में भाग लेने वाले सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए केडीबीए आईडी अनिवार्य है।

Continue Reading

खेल

बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन

Published

on

बिलासपुर (सुनील चिंचोलकर)। बाल भारती पब्लिक स्कूल के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों ने सीबीएसई फार ईस्ट जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पुरुलिया, पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-19 बालक वर्ग के 73 किलोग्राम से कम भार वर्ग में तनमय सिंह क्षत्री ने स्वर्ण पदक, जबकि 48 किलोग्राम से कम भार वर्ग में गौतम निर्मलकर ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीबीएसई राष्ट्रीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा में किया जाएगा। तनमय और गौतम राष्ट्रीय स्तर पर अपने-अपने भार वर्ग में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रक्षित साहू ने अंडर-14 बालक वर्ग, अनिशा साहू ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम से कम भार वर्ग, अर्शिता ताम्रकार ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग तथा दिव्यांशी रात्रे ने अंडर-17 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित तनमय सिंह क्षत्री और गौतम निर्मलकर को विशेष शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Continue Reading

खेल

PM मोदी से मिलने पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट:भारत ने 39 मेडल जीते थे, मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिलेंगे। प्लेयर्स की बस प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुकी है।

मुक्केबाज लवलीना बोरगेहन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कहा- हम प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

PM आवास के अंदर जाती खिलाड़ियों की बस।

मुक्केबाज भारत का सबसे बड़ा मेडल बैंक

भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला।

वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677