Connect with us

कोरबा

मतदाता जागरूकता के लिए 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 30 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के पाली ब्लॉक का प्रशिक्षण जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में तथा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद सजेस विद्यालय पोड़ीउपरोड़ा में सम्पन्न हुआ।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का प्रशिक्षण मनोज कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किए।

पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को अपने मतदान केंद्र अंतर्गत भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।

उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में तहसीलदार भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार श्रीमती राशिका अग्रवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुमदेश गोभिल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा के राजेश्वर दयाल, विधानसभा ईएलसी प्रभारी डॉ. टीआर कश्यप पाली कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी रीता पटेल,मास्टर ट्रेनर्स फरेम कुमार डहरिया, रामचरण साहू, कामता प्रसाद जायसवाल, दिनेश कुमार यादव, महावीर प्रसाद चन्द्रा, भूपेंद्र सिंह कंवर सहित अनुविभागीय निर्वाचन कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के कर्मचारी- मनोहर सोरथे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली की कर्मचारी अश्विनी किरण सहित 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारी BLO उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपका एवं छुरी कला में विशेष शिविर कल

Published

on

कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आम नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में 01 अक्टूबर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहें।
इसी क्रम में 02 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद दीपका कार्यालय एवं नगर पंचायत छुरीकला अंतर्गत बस स्टैंड छुरी के समीप शिविर आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठायें।

Continue Reading

कोरबा

कीचड़ भरे रास्ते से मिली राहत, डोंगानाला के बिरहोर परिवारों तक पहुँची पक्की सड़क

Published

on

पीएम जनमन के अंतर्गत लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से अटल चौक से जंगल पारा तक बना 2.38 किलोमीटर मार्ग
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। विकासखंड पाली के दूरस्थ ग्राम डोंगानाला के जंगल पारा में रहने वाले बिरहोर परिवारों के लिए बारिश का मौसम बड़ी परेशानी लेकर आता था। अटल चौक से बस्ती तक जाने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता था। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था और बच्चे स्कूल जाने से कतराते थे। अब प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत बनी पक्की सड़क ने उनकी रोजमर्रा की यात्रा आसान कर दी है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अटल चौक से जंगल पारा तक लगभग 2.38 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 167.20 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मार्ग में सीसी सड़क के साथ डामर सड़क भी बनाई गई है। इससे बस्ती में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदाय के लगभग 40 परिवारों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
बस्ती के सुनहर सिंह बिरहोर बताते हैं कि पक्की सड़क बनने से अब आने-जाने में आसानी होती है। गीता बाई के अनुसार उन्हें रास्ते में पहले जैसी परेशानी नहीं होती और बच्चे भी आसानी से स्कूल आ-जा सकते हैं। गाँव के किसान पुनो राम पटेल पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि बारिश में रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ हो जाता था। अब पक्की सड़क बनने से उस परेशानी से राहत मिली है।
जंगल पारा के परिवारों के लिए यह सड़क स्कूल और आवश्यक सेवाओं तक पहुँचने का सुगम रास्ता बन गई है। बारिश के दिनों में जिस मार्ग से गुजरना कठिन था, उसी पर अब ग्रामीण अधिक आसानी से आ-जा रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

धान की एक फसल से आगे बढ़कर वर्ष में दो से तीन फसलें ले रहे गुरुचरण मरार

Published

on

उद्यानिकी विभाग की सहायता से अपनाई ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग और उन्नत खेती
कोरबा, 01 अक्टूबर 2026। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नगौई बछेरा निवासी किसान गुरुचरण मरार पहले परंपरागत तरीके से धान की खेती करते थे। वर्ष में एक ही फसल लेने के कारण खेती से होने वाली आय सीमित थी। सिंचाई का साधन नहीं था और कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर व अन्य मशीनें किराये पर लानी पड़ती थीं। ऐसे में छह सदस्यीय परिवार की जरूरतें पूरी करना कठिन होता था।
गांव के भ्रमण के दौरान उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों ने श्री मरार को विभागीय योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने शासकीय उद्यान रोपणी, नगौई में आवेदन किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत उन्हें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, प्लास्टिक मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन रोपण के लिए कुल 46 हजार रुपये का विभागीय अनुदान मिला।
इन संसाधनों और विभागीय मार्गदर्शन की मदद से श्री मरार ने खेती के तरीके में बदलाव किया। अब वे वर्ष में दो से तीन फसलें लेते हैं और वर्तमान में भिंडी की खेती से भी आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग को दी गई जानकारी के अनुसार, उनकी अनुमानित वार्षिक आय पहले लगभग 45 हजार रुपये थी, जो अब लगभग ढाई से तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आय से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। वे गांव के अन्य किसानों को भी खेती से जुड़ी जानकारी देते हैं।
श्री मरार कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग से योजनाओं की जानकारी मिलने पर उनका आधुनिक खेती के प्रति उत्साह बढ़ा। वे आगे भी विभागीय मार्गदर्शन लेकर खेती करना चाहते हैं और मिली सहायता के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677