Connect with us

छत्तीसगढ़

1 दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ:छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के 400-500 रुपए हर महीने बचेंगे, 4 महीने में दूसरी बार बदलाव

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा कर दी है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है। भास्कर डिजिटल ने बिजली बिल हाफ को लेकर 10 दिन पहले ही बता दिया था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इसका ऐलान किया। सीएम ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। इससे 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे।

4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था। भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था। इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था। बिल लगभग डबल हो गया था।

बिजली बिल हाफ योजना को उदाहरण सहित समझिए –

अगर कोई परिवार हर महीने 200 यूनिट बिजली खर्च करता है, तो उसका औसत बिल अभी लगभग 840 से 870 रुपए के बीच आता है। इसमें पहले 100 यूनिट का रेट ₹4.10 प्रति यूनिट और अगले 100 यूनिट का रेट ₹4.20 प्रति यूनिट है।

अब नई योजना के तहत सरकार 200 यूनिट तक हाफ बिल स्कीम लागू कर रही है। यानी उपभोक्ता को सिर्फ आधा भुगतान करना होगा। पहले 100 यूनिट का बिल ₹410 से ₹450 तक होता है, जो अब आधा होकर ₹205 से ₹225 के बीच रह जाएगा।

दूसरे 100 यूनिट (100–200) के लिए बिल ₹840 से ₹870 तक आता है, जो अब समान रहेगा, क्योंकि यह 200 यूनिट की सीमा में ही है। कुल मिलाकर 200 यूनिट पर उपभोक्ता को लगभग ₹420 से ₹435 की सीधी राहत मिलेगी। यानी जो उपभोक्ता पहले ₹1250–₹1300 तक का बिल देते थे, अब उन्हें सिर्फ ₹800–₹850 का ही बिल चुकाना पड़ेगा।

हाफ बिजली बिल योजना है क्या?

भूपेश सरकार ने 1 मार्च 2019 को हाफ बिजली बिल योजना शुरू की गई थी। इसका मकसद घरेलू उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देना था। योजना के तहत अगर कोई उपभोक्ता 400 यूनिट या उससे कम बिजली उपयोग करता था, तो उसे कुल बिल का सिर्फ आधा भुगतान करना होता था।

इसके साथ ही अगर किसी उपभोक्ता की खपत 400 यूनिट से अधिक भी होती थी, तब भी उसे पहले 400 यूनिट पर हाफ बिजली बिल का फायदा मिलता था। इसके बाद की यूनिट पर तय दरों के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था।

जनता को राहत, लेकिन विभाग पर बढ़ेगा भार

सरकार का नया मसौदा लागू होते ही राज्य सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपए का अतिरिक्त सब्सिडी भार बढ़ेगा। जानकारों के मुताबिक योजना के तहत गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा दबाव कम होगा। बिजली बिलों का भुगतान भी नियमित रूप से हो सकेगा।

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जताया था विरोध

योजना में कटौती के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों ने लगातार विरोध जताया था। कई जिलों में उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिलों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। वहीं, छोटे परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं पर इसका आर्थिक असर साफ दिखने लगा था।

सरकार के भीतर भी यह महसूस किया गया कि, सीमित खपत वाले उपभोक्ताओं को राहत देना जरूरी है। इसलिए अब इस योजना की सीमा को 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।

सीएम बोले- रूफटॉप सोलर की मांग बढ़ी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में रूफटॉप सोलर की मांग तेजी से बढ़ी है, अब तक 1 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं और 12,000 से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता को सस्ती और सुचारू रूप से बिजली मिले। सोलर प्लांट स्थापना में समय लगने के कारण सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर से नई योजना शुरू कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

SECL कुसमुंडा खदान के कोल स्टॉक में आग:लाखों टन कोयला जलने की आशंका,मीथेन गैस और भीषण गर्मी को माना जा रहा कारण

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा क्षेत्र की 29 नंबर कोयला स्टॉक यार्ड में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कोयले के विशाल ढेर से उठती लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। घटना से लाखों टन कोयले के नुकसान और करोड़ों रुपये के राजस्व प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, SECL प्रबंधन द्वारा मानसून से पहले बड़े पैमाने पर कोयले का भंडारण किया जा रहा था। इसी क्रम में 29 नंबर स्टॉक यार्ड में लाखों टन कोयला डंप किया गया था। बुधवार दोपहर अचानक कोयले के ढेर से धुआं निकलना शुरू हुआ, जो कुछ ही समय में भीषण आग में बदल गया।

गर्मी और मीथेन गैस बनी आग की वजह

शुरुआती तौर पर भीषण गर्मी और कोयले में मौजूद मीथेन गैस को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। खदान क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ने के कारण कोयले के स्टॉक में स्वतः दहन (स्पॉन्टेनियस कंबशन) की घटनाएं बढ़ रही हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से खदान क्षेत्र में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगभग हर दूसरे दिन किसी न किसी कोयला स्टॉक में धुआं या आग की स्थिति बन रही है।

दमकल और टैंकरों से बुझाने की कोशिश

आग लगने की सूचना मिलते ही SECL के दमकल वाहन और पानी के टैंकर मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों और अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए, लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी।

मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी अमला मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के स्टॉक क्षेत्रों में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

हर दूसरे दिन किसी न किसी कोयला स्टॉक में धुआं या आग की स्थिति बन रही है।

हर दूसरे दिन किसी न किसी कोयला स्टॉक में धुआं या आग की स्थिति बन रही है।

उत्पादन और डिस्पैच पर पड़ सकता है असर

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से कोयले का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है। मानसून से पहले तैयार किया गया यह स्टॉक उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण था। ऐसे में आग से कोयला डिस्पैच और उत्पादन गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं ने SECL की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में कोल स्टॉक की नियमित मॉनिटरिंग, तापमान नियंत्रण और पानी के छिड़काव जैसे सुरक्षा उपाय पर्याप्त रूप से नहीं किए जा रहे हैं।

कर्मचारी संगठनों ने भी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इससे भी बड़े हादसे हो सकते हैं। फिलहाल आग बुझाने का अभियान जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

गजानंद प्रसाद साहू के पुन: कांग्रेस ओबीसी शहर जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

Published

on

जयसिंह अग्रवाल का आभार जताने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे गजानंद प्रसाद साहू
कोरबा। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष गजानंद साहु को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग कोरबा शहर का पुन: अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर तथा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी की अनुशंसा पर एवं कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर ने जारी की है ।

गजानंद साहु को एक बार पुन: कांग्रेस ओ बी सी विभाग में जिला शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेन्द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, इकबाल कुरैशी, रोपा तिर्की, देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्वर चौहान, सुरती कुलदीप, अश्वनी पटेल, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, नत्थुलाल यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद बद्री किरण, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, अयोध्या मस्तुल कंवर, गीता गभेल, रवि चंदेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, नारायण कुर्रे, प्रेमलता अविनाश बंजारे सहित पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, संतोष राठौर, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध, आरिफ खान, महामंत्री रमेश जायसवाल, रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण देवांगन, मनीराम साहु, सुधीर जैन, एफ डी मानिकपुरी, मनहरण लाल राठौर, राजकुमार जोशी, आनंद पालीवाल, गिरधारी बरेठ, अनुराग मोहित, सचिव डॉ. एल पी साहु, रतन यादव, सुरेश पटेल, डॉ. डी आर नेताम, संजू अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी, संतोष यादव, कार्यकारिणी सदस्य अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, आंगन बाई महंत, संजू पैकरा, दिनेश कैवर्त आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।
गजानंद साहु ने ओ बी सी विभाग का कोरबा शहर में पुन: अध्यक्ष बनाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने गजानंद प्रसाद साहू को बधाई दी और उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित संगीता श्रीवास, संजीदा बेगम, मनमोहन राठौर, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, हरवेन्द्र सिंह, राजेश यादव, अमन पटेल एवं मनोज पटेल ने गजानंद साहु को मीठा खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गजानंद साहु ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक, पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन कर पाएंगे और ओ बी सी विभाग के कांग्रेस संगठन को कोरबा शहर क्षेत्र में और ज्यादा मजबूत करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा, भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न

Published

on

भाजपा भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति एवं मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा भिलाई बाजार मंडल द्वारा रलिया स्थित मंडल कार्यालय में मंडल कार्यसमिति एवं मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर जनता से सतत संवाद बनाए रखें : अर्जुन गुप्ता

मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने तथा जनता के बीच निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाए रखने पर बल दिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति, जनता के बीच बढ़ाएं संपर्क : शैलेंद्र यादव

वहीं मंडल सह प्रभारी शैलेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, रीति-नीति एवं जनसेवा के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं – दिनेश राठौर

मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ने कहा कि कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं साथ ही उन्होंने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

विनोद कुमार यादव ने रखा राजनीतिक प्रस्ताव, कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर किया समर्थन

मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता एवं मंडल सह प्रभारी शैलेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य तथा संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर समर्थन व्यक्त किया और संगठन की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इनकी गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुई बैठक

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सह मंडल प्रभारी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति के सभापति विनोद कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, मंडल महामंत्री हेमंत तिवारी, प्रताप सिंह कंवर, जिला मीडिया सह प्रभारी संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक नीरज ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष बेबी सिंह तंवर, रठलाल पाटले, अशोक राजवाड़े, मणिशंकर पाटले, रविन्द्र राठौर (सचिन), रमेश यादव, देशु पटेल, प्रवीण कुर्रे, गिरजा बिझबार, मनाराम दियार, जितेंद्र राठौर, समयलाल पाटले, शिवरतन राठौर, अर्जुन लाल राठौर, गोपाल विंध्यराज, मीरा जायसवाल, राजकुंवर, शगुनबाई, नौनीबाई, सनबाई, शांति दास, अमीतदास, पप्पू राठौर, राजेन्द्र कुमार, अमीत दास, चैतु यादव, सजन कुमार, नरोत्तम राजवाड़े, लक्ष्मी नारायण, विवेक राजवाड़े, लंबोदर कश्यप, प्रेम सागर व दिलहरण विश्वकर्मा सहित मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

संगठनात्मक बैठक का सफल संचालन हेमंत तिवारी ने किया, प्रताप सिंह कंवर ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री प्रताप सिंह कंवर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जबकि बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री मिलाप ने किया। उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भाजपा की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677