Connect with us

कोरबा

लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, विलंब पर होगी नोटिस जारी: कलेक्टर

Published

on

अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों तथा टीएल के लिए प्रेषित प्रकरणों पर समय सीमा में कार्यवाही नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों एवं टीएल में दर्ज प्रकरणों पर गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लंबे समय से दर्ज प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक सप्ताह के पश्चात् निराकृत नहीं करने वाले संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने सभी सतर्क रहें और बिना सूचना के मुख्यालय न छोड़ें। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पात्र युवाओं को आवेदन प्राप्त होने पर शिक्षा विभाग में स्वीकृत तथा रिक्त पदों पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने और विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने भवन विहीन प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला की सूची तैयार करने तथा एक हफ्ते के भीतर स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मानदेय आधारित भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युतीकरण, महिला हॉस्टल में पीवीटीजी को रोजगार के अवसर प्रदान करने, विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर कार्यवाही करने, छात्रावास में नियमानुसार जरूरतमंद अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में संलग्नीकरण समाप्त करने तथा बिना अनुमति के शिक्षकों का बीईओ द्वारा अटैचमेंट नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी मौके पर जांच कर प्रकरणों पर समय सीमा के भीतर कार्यवाही करें और की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त शिकायत हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अतिक्रमण, कनकी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, पाली-तानाखार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनगवां के छुरीडांड, मुनगीडांड में विद्युतीकरण, पसान क्षेत्र में बिजली की शिकायत के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने, संजय नगर रेल्वे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण कार्य में संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करते हुए शासन के नियमानुसार सर्वे का काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों में रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण के निर्देश एसडीएम सहित संबंधित विभागों को दिए और इस कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बारिश के मौसम में पौधरोपण को बढ़ावा देने शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने निगम क्षेत्र के बाउण्ड्रीवाल वाले सभी स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने और पौधरोपण हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में भी निर्देश दिए। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा कुमार निशांत, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कॉलोनियों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं एसईसीएल प्रबंधन-
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी, एसईसीएल, बाल्को अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने एसईसीएल कॉलोनी 15 ब्लॉक, पंप हाउस सहित अन्य कॉलोनियों में लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई, कचरे का उठाव नहीं होने की शिकायत पर एसईसीएल प्रबंधन को निर्देशित किया कि कॉलोनियों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने इस संबंध में एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक सहित अन्य क्षेत्र के महाप्रबंधकों को निर्देशित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बाल्को सहित अन्य उपक्रमों द्वारा आईटी कॉलेज के शिक्षकों को वेतन भुगतान करने के संबंध में किए गए एमओयू का पालन कराने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending