छत्तीसगढ़
नकली होलोग्राम…रिटायर्ड IAS टुटेजा सहित ढेबर-त्रिपाठी को जेल:तीनों मेरठ कोर्ट में पेश; रायपुर में प्रिज्म कंपनी स्टेट हेड सहित 4 आरोपी रिमांड पर
Published
2 years agoon
By
Divya Akashरायपुर, एजेंसी। शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को मेरठ कोर्ट ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। टुटेजा के साथ ही कोर्ट ने अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी 29 जुलाई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। दोनों को यूपी STF ने कोर्ट में पेश किया था।
रायपुर पुलिस अनिल टुटेजा को शनिवार रात मेरठ लेकर रवाना हुई थी। टुटेजा के खिलाफ भी उत्तर प्रदेश में नकली होलोग्राम मामले में FIR दर्ज हुई है। इसके बाद मेरठ कोर्ट ने उसकी पेशी का वारंट जारी किया था।
दूसरी ओर नकली होलोग्राम सप्लाई मामले में EOW ने चार आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इनमें दीपक दुआरी, अमित सिंह, अनुराग द्विवेदी और प्रिज्म होलोग्राम कंपनी के स्टेट हेड दिलीप पांडे शामिल हैं। चारों आरोपियों को कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर सौंप दिया।
FIR खारिज करने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आवेदन
नकली होलोग्राम मामले में दर्ज FIR के खिलाफ आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आवेदन दिया है। इसमें नोएडा के कासना थाने में दर्ज FIR को चैलेंज किया है। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED के डिप्टी डायरेक्टर ने जुलाई 2023 को नकली होलोग्राम मामले में नोएडा में FIR दर्ज कराई थी। इस केस की जांच यूपी STF कर रही है।
FIR में आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त रहे निरंदन दास और होलोग्राम सप्लाई करने वाली प्रिज्म कंपनी के डायरेक्टर विधु गुप्ता का नाम शामिल है।
पहले जानिए क्या है नकली होलोग्राम केस
FIR के मुताबिक, नोएडा स्थित PHSF नाम की कंपनी को टेंडर मिला था। यह टेंडर छत्तीसगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने होलोग्राम की आपूर्ति करने के लिए अवैध रूप से दिया गया। कंपनी टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं थी।
आरोप है कि, आबकारी विभाग के विशेष सचिव AP त्रिपाठी, तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास, तत्कालीन IAS अनिल टुटेजा ने टेंडर के लिए उसकी शर्तों में संशोधन किया। बदले में कंपनी के मालिक विधु गुप्ता से प्रति होलोग्राम 8 पैसे का कमीशन लिया गया। छत्तीसगढ़ में सरकारी दुकानों से अवैध देसी शराब की बोतल बेचने के लिए बेहिसाब डूप्लीकेट होलोग्राम लिए गए।
फर्जी ट्रांजिट पास से होती थी सप्लाई
टेंडर मिलने के बाद विधु गुप्ता डूप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ के सक्रिय सिंडिकेट को करने लगा। यह सप्लाई CSMCL के तत्कालीन एमडी अरुणपति त्रिपाठी के निर्देश पर हुई। सिंडिकेट के सदस्य डूप्लीकेट होलोग्राम को विधु गुप्ता से लेकर सीधे तीनों शराब निर्माता कंपनियों को पहुंचा देते थे।
भाटिया वाइन एंड मर्चेट प्राइवेट लिमिटेड, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज और वेलकम डिस्टलरीज में होलोग्राम को अवैध शराब की बोतलों पर चिपकाया जाता था। इसके बाद फर्जी ट्रांजिट पास के साथ CSMCL की दुकानों तक पहुंचाया जाता था। फर्जी ट्रांजिट पास का काम छत्तीसगढ़ के 15 जिलों के आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से होता था।
You may like
कोरबा
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Published
1 minute agoon
February 12, 2026By
Divya Akashगुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराज़गी, ठेकेदार को नोटिस जारी करने और सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए ईंटों की जोड़ाई, आंतरिक निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य में त्रुटियाँ पाए जाने पर उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के इंजीनियर एवं संबंधित ठेकेदार पर नाराज़गी व्यक्त की तथा कार्यों को सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा दीवारों में पाई गई त्रुटियों को तत्काल सुधारते हुए आवश्यक ग्राउटिंग कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अन्य कमियों का पुनः परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण सुधार करने के निर्देश भी प्रदान किए।
निर्माण कार्य में पाई गई गुणवत्ता संबंधी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार राहुल शर्मा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कटघोरा स्थित शासकीय पीजी कॉलेज में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा इसे गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय-सीमा में पूर्ण करें कॉलेज का निर्माण

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्राम उतरदा में पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किए जा रहे ग्राम्य भारती हरदीबाजार कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कॉलेज भवन हेतु बाउंड्रीवाल और छात्रावास की मांग रखे जाने पर उन्होंने संबंधित प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे 8 किमी लंबी उत्तरदा-रेकी सड़क का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नेशनल हाइवे छुरी-कटघोरा मार्ग का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश


कलेक्टर श्री दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग छुरी-कटघोरा मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए इसे शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कोरबा
ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
Published
6 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील की
किसानों और महिलाओं से किया संवाद
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज विकासखंड पाली के ग्राम मुरली में आयोजित कृषि चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एफपीओ के अंतर्गत नए किसानों को जोड़ने, ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मक्का फसलों को प्रोत्साहित करने, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप एवं स्प्रिंकलर) के विस्तार, किसान समृद्धि योजना अंतर्गत नलकूप स्थापना, शाकम्भरी योजना के तहत पंप वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, आगामी खरीफ मौसम हेतु दलहन, तिलहन एवं लघुधान्य फसलों के लिए क्लस्टर ग्राम चयन तथा अग्रिम खाद उठाव सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की।

चौपाल के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा कलेक्टर श्री दुदावत का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने उपस्थित किसानों एवं महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा फसल उत्पादन, सिंचाई, समर्थन मूल्य, ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं एवं अन्य स्थानीय मुद्दों पर सुझाव आमंत्रित किए। प्राप्त सुझावों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

महिलाओं से विशेष चर्चा करते हुए कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में किसान एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

कोरबा
बसाहट में सर्वसुविधायुक्त आदर्श कॉलोनी विकसित करेंः कलेक्टर
Published
9 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकलेक्टर दुदावत ने उतरदा में प्रस्तावित हरदीबाजार के बसाहट स्थल का किया निरीक्षण
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज दीपका कोयला खदान विस्तार हेतु भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हरदीबाजार क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए प्रस्तावित बसाहट स्थल ग्राम उतरदा का एसईसीएल अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने एसईसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हांकित भूमि में अलग-अलग सेक्टरों में सुव्यवस्थित कॉलोनी विकसित की जाए। इसके लिए चौड़ी सड़कें, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्ट्रीट लाइट सहित आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ।

कलेक्टर ने कॉलोनी तक पहुंच मार्ग में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा चौड़ी सड़क निर्माण करने के निर्देश देते हुए इस क्षेत्र को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम उतरदा की सभी सड़कों का सर्वे कर मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने तथा मार्ग में स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने जनप्रतिनिधियों से भी बसाहट व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के समय एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण
बसाहट में सर्वसुविधायुक्त आदर्श कॉलोनी विकसित करेंः कलेक्टर
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई