रायपुर, एजेंसी। रायपुर रेलवे स्टेशन में बिस्किट चोरी करने के आरोप में एक युवक को कैंटीन के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसके पैरों को कपड़े से बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मामला प्लेटफॉर्म नंबर एक का है।
मारपीट के दौरान वीडियो बनाने वाला शख्स पूछ रहा है कि कहां से हो आप लोग, तो युवक को घसीटने वाला शख्स कह रहा है कि ये चोर है भैया, दुकान से चोरी करता है, प्लेटफॉर्म नंबर पांच से। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री और RPF जवान मौजूद थे लेकिन युवक को घसीटने वाले शख्स को किसी ने नहीं रोका।
पैरों में कपड़े बांधकर प्लेटफॉर्म पर घसीटते लाए
कर्मचारियों का इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने युवक के पैरों को कपड़े से बांध दिया। फिर उसे डंडे से मारते-पीटते रहे। वे युवक को घसीटते हुए प्लेटफॉर्म 5 से प्लेटफॉर्म 1 तक लेकर आए। तभी वहां मौजूद किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी युवक को जीआरपी थाना लेकर जा रहे थे। घसीटने के दौरान युवक का सिर लगातार प्लेटफॉर्म पर रगड़ खाता रहा।
हाथ में डंडा लेकर घसीटते ले गया शख्स
वीडियो में दिख रहा है कि युवक के एक हाथ में डंडा है, दूसरे हाथ से पैरों पर बंधे कपड़े से घसीटते हुए ले जा रहा है। उसके साथ दो और लोग हैं, जो साथ में चल रहे हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन GRP के प्रभारी एल.एस राजपूत ने बताया कि घटना रात 3 से साढ़े बजे के आसपास की है।
स्टेशन में घूमने वाले एक युवक को भूख लगी तो उसने प्लेटफॉर्म की कैंटीन से एक पैकेट बिस्किट चुराने की कोशिश की। तभी कैंटीन के कर्मचारियों ने उसे देख लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए युवक की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया है।
RPF कर्मचारियों ने भी युवकों को नहीं रोका
वीडियो में दिख रहा है कि इस घटना के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर RPF की 2 महिला जवान खड़ी हुई हैं। वे इन महिला जवानों के सामने ही युवक को कपड़े से बांधकर घसीट रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने युवकों को रोका भी नहीं।
महिला RPF कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद RPF प्रभारी एस दत्ता ने कहा कि जिन महिला कर्मियों के सामने यह घटना हुई है। उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। वहीं, GRP ने इस मामले में बसंत प्रधान, अंकित मिश्रा, सुनील शुक्ला और आशुतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।