सरगुजा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के जेठ राजू राजवाड़े और साथी राजू सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज की है। अंबिकापुर में दोनों ने नशे की हालत में पुलिसकर्मी और बस कर्मचारी से बदसलूकी की थी। बस कर्मचारी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है, जबकि पुलिसकर्मी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है।
बस कर्मचारी का आरोप है कि 25 अगस्त की रात राजू राजवाड़े और राजू सिंह अपनी कार को बस स्टैंड पर लगाकर शराब पी रहे थे, जिसकी वजह से जाम लग गई। कार नहीं हटाने से विवाद बढ़ गया। बस कर्मचारी ने कहा कि राजू राजवाड़े और राजू सिंह ने गाली-गलौज और धमकी भी दी।
पुलिस ने कराया था MLC
विवाद के बाद पुलिसकर्मी राजू राजवाड़े और राजू सिंह को बस स्टैंड पुलिस चौकी ले आई थी। इस दौरान राजू राजवाड़े ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बताते हुए उनसे बात कराने कहा। पुलिस ने दोनों की जांच कराई और छोड़ दिया था।
जांच रिपोर्ट में राजू राजवाड़े और राजू सिंह नशे की हालत में मिले थे। प्रधान आरक्षक देव नारायण नेताम ने राजू राजवाड़े के खिलाफ हुज्जत और गाली-गलौज करने के साथ ही वर्दी का बैच नोच लेने की शिकायत की थी।
पुलिस ने 25 अगस्त की रात दोनों का मुलाहिजा करा लिया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है।
कोतवाली थाने में दर्ज हुई FIR
पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन, गाली-गलौज और धमकी देने की धारा 296, 351(2) और आबकारी एक्ट की धारा 36 (च) के तहत FIR दर्ज की गई है। सरगुजा SP योगेश पटेल ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने FIR को ऑनलाइन नहीं किया है।
हटाए गए हेड कॉन्स्टेबल सरगुजा एसपी योगेश पटेल के मौखिक निर्देश पर शिकायतकर्ता हेड कॉन्स्टेबल देव नारायण नेताम को लाइन भेज दिया था। मामले में किरकिरी के बाद एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल को कोतवाली थानाक्षेत्र से हटाकर गांधीनगर थाने में पदस्थ कर दिया है।
कांग्रेस हमलावर, मंत्री का भी आया था बयान मामले का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा था कि मैडम आपके रिश्तेदारों को काबू में रखें, आम जनता परेशान होती है। कांग्रेस के हमलावर होने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा था कि जो दोषी होंगे-उन पर कार्रवाई होगी। चाहे हमारे घर के हों या किसी के भी घर के हों गलत का परिणाम भुगतना ही पड़ेगा।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।