Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर मेकाहारा में लगी आग…ऑपरेशन थियेटर में तड़पता रहा मरीज:सर्जरी के दौरान फटा AC कंप्रेसर, खिड़की काटकर किया गया रेस्क्यू, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Published

on

रायपुर एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मंगलवार दोपहर AC का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी आग भड़की। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

वहीं मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अस्पताल पहुंचकर मौके का जायजा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जब आग लगी तो ऑपरेशन को बीच में रोककर डॉक्टर रेस्क्यू में जुट गए। इस दौरान मरीज तड़पता रहा। सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। वहीं आग बुझाने के बजाय मेकाहारा के सुरक्षाकर्मी मीडिया को वीडियो बनाने से रोकते नजर आए।

मेकाहारा में आग लगने के बाद धुआं-धुआं हो गया।

मेकाहारा में आग लगने के बाद धुआं-धुआं हो गया।

आग लगने के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी।

आग लगने के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी।

ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में लगी आग

बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग ट्रामा सेंटर के एक ऑपरेशन थियेटर में लगी। इसके बाद लपटें आस-पास फैलने लगी। मौके पर मौजूद स्टाफ ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रामा सेंटर में अधिक धुआं भर गया। इसकी वजह से वहां दिखना बंद हो गया।

सबसे पहले आग ट्रामा सेंटर के एक ऑपरेशन थियेटर में लगी।

सबसे पहले आग ट्रामा सेंटर के एक ऑपरेशन थियेटर में लगी।

कटर से खिड़की काटकर मरीज को बाहर निकाला

मरीज को ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर से दरवाजे के जरिए बाहर निकालने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके बाद SDRF की टीम ने कटर से खिड़की की ग्रिल को काटा। SDRF की टीम ने डॉक्टरों की मदद से मरीज को बाहर निकाला और दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में लगने के बाद SDRF के साथ स्टाफ मौके पर पहुंचा।

ट्रामा सेंटर के ऑपरेशन थियेटर में लगने के बाद SDRF के साथ स्टाफ मौके पर पहुंचा।

सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया दरवाजा, भरा धुआं

धुआं से भरे कमरे में मीडियाकर्मियों को वीडियो बनाने से रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा बंद कर दिया। अंदर जब धुआं भरा तो उन्हें लापरवाही समझ आई, फिर वापस दरवाजा को खोला गया। लापरवाही भरी हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें सुरक्षाकर्मी समेत कुछ स्टॉफ के लोग मोबाइल छीनते भी दिख रहे हैं।

ऑपरेशन थियेटर में दरवाजे को बंद करते सुरक्षाकर्मी।

ऑपरेशन थियेटर में दरवाजे को बंद करते सुरक्षाकर्मी।

ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल पर फेंका गया पानी

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन थियेटर के भीतर किसी भी प्रकार के सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे। SDRF और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्राउंड फ्लोर से ही चौथे फ्लोर की खिड़की पर पानी की बौछारें की। इससे ट्रामा सेंटर के एक हिस्से की आग बस बुझ पाई, लेकिन दूसरा हिस्सा जलता रहा।

फायर ब्रिगेड ने इस खिड़की के सहारे पानी की बौछारें मारी

फायर ब्रिगेड ने इस खिड़की के सहारे पानी की बौछारें मारी

कलेक्टर ने कहा-मरीज की हालत सामान्य

मामले को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि रोड एक्सीडेंट में घायल पेशेंट के घुटने और शरीर के ऊपरी हिस्से का इलाज किया जा रहा था। इस घटना के बाद मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

जांच के बाद कमियों को दूर करेंगे

ऑपरेशन थिएटर में सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच के बाद जो भी कमियां आएंगी उसे दूर करेंगे, जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

जुडा ने कहा-डॉक्टर भी रेस्क्यू में हुए चोटिल

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ.धर्मेंद्र और डॉ. सार्थक ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद जो डॉक्टर मरीज को रेस्क्यू करने में लगे हुए थे, उन्हें भी चोंटे आई है। हालांकि उनकी हालत सामान्य है। शरीर के अंदर धुआं भरने की वजह से निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद रेस्क्यू करने में डॉक्टर प्रीतम प्रजापति, डॉ. ओर्के, डॉ. अजीन समेत पैरामेडिकल के स्टाफ भी शामिल थे।

रेस्क्यू करने गए जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई।

रेस्क्यू करने गए जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई।

जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई

रेस्क्यू करने गए जवान की सफेद टी-शर्ट धुएं से काली पड़ गई। धुएं के कारण चेहरा भी काला पड़ गया। जवान ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ काफी देर तक अस्पताल के अंदर सर्चिंग करता रहा। इसके बाद जवान बाहर आया। आग पर काबू पा लिया गया है।

रेस्क्यू करने वाली टीम में ये लोग रहे शामिल

रेस्क्यू करने वाली टीम में संभागीय सेनानी एनिमा कुजूर, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट पुष्पराज सिंह, अनिल साहू ,अजय सिंह ठाकुर, गुलशन जायसवाल, वाय स्टीफन, पूर्णानंद देवांगन, जागेश्वर, रवींद्र वर्मा, राजकिशोर पाल, पेनू मांडवी, जितेंद्र यादव, हरीश वर्मा और SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

काजल हिंदुस्थानी बोलीं-छत्तीसगढ़ को ‘तीन-M’ से मुक्त करना है:लव-जिहाद, धर्मांतरण, मनुस्मृति और महिला सुरक्षा पर साधा निशाना, देश में महिला-बाल विकास-विभाग की जरूरत नहीं

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुजरात की वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता काजल हिंदुस्थानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को ‘तीन एम’ से मुक्त करना है। उन्होंने हिंदू बेटियों को कथित लव जिहाद और धर्मांतरण से बचाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण, मनुस्मृति और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी जमकर निशाना साधा।

वंदे मातरम् मित्र मंडल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम से पहले काजल हिंदुस्थानी ने मीडिया से बात की। उन्होंने महिला और बेटियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

तीन M से घिरा है छत्तीसगढ़- कहा मुक्त कराना है

काजल हिंदुस्थानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को ‘तीन एम’ से मुक्त करना है। उन्होंने हिंदू बेटियों को कथित लव जिहाद और धर्मांतरण से बचाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने हिंदू संगठनों से जुड़ी माताओं और बेटियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

‘लव जिहाद पीड़ित बच्चियों के लिए बने पुनर्वास केंद्र’

महिला और बच्चियों की सुरक्षा के सवाल पर काजल हिंदुस्थानी ने कहा कि देश में लव जिहाद से पीड़ित बच्चियों के लिए पुनर्वास केंद्र बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज को भी आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या देश में महिला एवं बाल विकास विभाग की जरूरत नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया- “बिल्कुल नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं और महिला सांसद भी महिला उत्पीड़न के मुद्दों पर अपेक्षित आवाज नहीं उठातीं।

हालांकि, देश में महिला प्रधानमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में महिला प्रधानमंत्री होनी चाहिए।

मनुस्मृति के मुद्दे पर राहुल गांधी को चुनौती

हाल ही में कांग्रेस के कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर भी काजल हिंदुस्थानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह चुनौती देती हैं कि कोई यह दिखाए कि मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में क्या गलत लिखा है। उनका कहना था कि भारतीय वेदों और ग्रंथों में नारी सम्मान की बात कही गई है, इसके बावजूद इस विषय पर “उल-जुलूल” बातें की जाती हैं।

स्वरा भास्कर के बयान पर भी जताई नाराजगी

अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा रानी पद्मावती को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर भी काजल हिंदुस्थानी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी बेटियों को बचपन से भारतीय संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना चाहिए।

उन्होंने माताओं से अपील की कि वे अपनी बेटियों को रानी पद्मावती, महारानी लक्ष्मीबाई और माता अहिल्याबाई होल्कर जैसी ऐतिहासिक महिलाओं के बारे में बताएं और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ें।

कल होगा ‘एक शाम बेटियों के नाम’ कार्यक्रम

वंदे मातरम् मित्र मंडल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में काजल हिंदुस्थानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। आयोजन में बेटियों की सुरक्षा, संस्कृति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी:सचिन पायलट पंजाब भेजे गए, भूपेश बघेल को दी गई असम की जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट की जगह अब सुखदेव भगत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को मजबूत करने और पार्टी की तैयारियों को धार देने के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।

AICC ने सचिन पायलट को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भूपेश बघेल को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रेलवे की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:जांजगीर-चांपा में नोटिस के बाद भी जारी था कब्जा, 10 सितंबर को फिर होगी कार्रवाई

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को अंडरब्रिज के पास रेलवे की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्माण बंद करने और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर कार्रवाई की गई।

चांपा से भोजपुर मार्ग की ओर जाने वाले अंडरब्रिज से बाहर निकलते ही रेलवे की जमीन से सटाकर कुछ लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया था। रेलवे प्रशासन ने मौके पर अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया था और काम रोकने को कहा था। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने पर रेलवे ने कार्रवाई का फैसला लिया।

राजस्व अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाया

राजस्व अधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण हटाया

रेलवे ने दोबारा कब्जे पर दी सख्त चेतावनी

रेलवे ने दोबारा कब्जे पर दी सख्त चेतावनी

पुलिस-राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया निर्माण

शनिवार को रेलवे प्रशासन की टीम राजस्व अधिकारियों और चांपा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया गया और रेलवे की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।

10 सितंबर को फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। 10 सितंबर को भी रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने कब्जाधारियों को चेतावनी दी है कि दोबारा रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के बाद रेलवे क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति है। आने वाले दिनों में अन्य अवैध कब्जों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677