कई महिलाओं ने कहा मैसेज नहीं आया, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा सबके खाते में गया पैसा, 4-5 घंटे में भी आ सकता है मैसेज रायपुर, एजेंसी।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त रविवार को जारी हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली 70 लाख महिलाओं के खाते में कुल 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को सरकार ड्रोन भी देगी।
मोदी ने आगे कहा कि, आप सबके खाते में अब हर महीने बगैर परेशानी के पैसा आता रहेगा, ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की बीजेपी की सरकार पर। मैं गारंटी देता हूं। जब माताएं-बहने सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता माताओं-बहनों का कल्याण है।
रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम समेत कई नेता मौजूद रहे।
बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं
पीएम ने कहा कि, आज योजना के तहत 655 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। मैं स्क्रीन पर देख रहा हूं कि लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। इतनी बड़ी तादात में आप बहनों को एक साथ देखना, आपका आशीर्वाद मिलना मेरा सौभाग्य है। मुझे छत्तीसगढ़ में आपके बीच पहुंचना चाहिए था, लेकिन अलग-अलग कार्यक्रमों के कारण यूपी में हूं। बाबा विश्वनाथ की नगरी में हूं।
काशी नगरी से आप सबसे बात करने का अवसर मिला है। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। महाशिवरात्रि के कारण 8 मार्च को कार्यक्रम संभव नहीं था। भोलेनाथ के आशीर्वाद से आपके खाते में 1 हजार रुपया पहुंच रहा है।
कुछ महिलाओं ने कहा- मैसेज नहीं आया
महिलाओं से बातचीत में पता चला कि महिलाओं के खाते में रकम नहीं पहुंची है। कई महिलाओं को मैसेज पर इसकी जानकारी नहीं मिली। इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि, अधिकारियों के मोबाइल से चेक किया है जिस बैंक से लिंकअप है उनके खाते में पैसे आ गए हैं। जिनमें नहीं हैं उनमें 5 घंटे या 12 घंटे के अंदर मैसेज आज आ जाएगा।
10 करोड़ महिलाओं का जीवन बदला
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस सालों में स्वसहायता समूहों के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का जीवन बदल गया है। देश में एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। गांव-गांव में इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई हैं। हम अब संकल्प कर चुके हैं कि देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
महिलाओं को सरकार ड्रोन देगी और ट्रेनिंग भी
पीएम मोदी ने कहा कि नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को सरकार ड्रोन देगी और ट्रेनिंग भी। कल ही दिल्ली से इस योजना का शुभारंभ होगा। इसके तहत महिलाएं खेती की देखभाल करने के साथ ही आय भी बढ़ा सकेंगी। नमो ड्रोन दीदी क्या कमाल कर रही हैं। भविष्य में आपको भी योजना से जोड़ेंगे।
डबल इंजन की सरकार गारंटी पूरी करती रहेगी- मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने गारंटी दी थी कि हमारी सरकार 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेंगे। मुझे गर्व है कि सरकार ने धान खरीद कर रिकॉर्ड भी बना दिया है। ये वादा हमने पूरा किया। कृषक उन्नति योजना शुरू हो चुकी है। इसके तहत इस साल खरीदे गए धान की अंतर राशि का भुगतान भी हम जल्दी करेंगे।
आगामी 5 सालों में जनकल्याण के इन कामों को निर्णायक ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें सभी माताओं-बहनों की भी भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार अपनी गारंटी पूरी करती रहेगी।
खुशहाली की जो गारंटी दी थी उसे पूरा करेंगे
पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली की जो गारंटी दी थी, उसे पूरा करने के लिए बीजेपी सरकार लगातार काम कर रही है। हमने गारंटी दी थी कि 18 लाख पक्के आवास का निर्माण करेंगे। विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद कैबिनेट बैठक लेकर अगले दिन ही काम शुरू कर दिया।
कोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।