Connect with us

कोरबा

पांच केज से शुरू हुआ मछली पालन, हरीलाल की बढ़ी आमदनी

Published

on

कोरबा 29 सितम्बर 2026। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम रिगनिया निवासी हरीलाल पहले खेती-किसानी और रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। इन कार्यों से नियमित आय नहीं होती थी, जिससे घर की जरूरतें पूरी करना कठिन था।
उन्होंने बताया कि बांगो जलाशय के निमाउ कछार सरभोका में मछली पालन विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य योजना एवं डीएमएफ मद के अंतर्गत उन्हें मछली पालन के लिए पांच केज मिले। इस सहायता से उन्होंने मछली पालन शुरू किया और इसे अपनी आय का नया साधन बनाया। हरीलाल के अनुसार, अब उन्हें मछली पालन से लगभग 90 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।
हरीलाल कहते हैं कि केज मिलने से उन्हें खेती और मजदूरी के साथ आजीविका का एक और अवसर मिला है। उनकी यह पहल दिखाती है कि सही संसाधन और मेहनत से ग्रामीण परिवार अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Published

on

‘अपनी चौखट अपना कचरा’ की प्रस्तुति के साथ सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर और स्कूली बच्चों की स्वच्छता वॉकथॉन आयोजित

बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को अपने घर, कार्यस्थल और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

नुक्कड़ नाटक में कचरा इधर-उधर न फेंकने, उसे निर्धारित स्थान पर डालने और सफाई को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय के जरिए स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करने और स्वच्छ परिसर के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी पर जोर दिया गया।

इसी क्रम में एसईसीएल द्वारा वसंत विहार स्थित पिंक डिस्पेंसरी में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल वसंत विहार, बिलासपुर में स्वच्छता जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। विशेष अभियान 6 का मुख्य कार्यान्वयन चरण 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य शिविर और वॉकथॉन के माध्यम से एसईसीएल ने स्वच्छता के साथ सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा और बच्चों की सहभागिता का संदेश दिया।

Continue Reading

कोरबा

Heart Health Awareness Webinar Organized at SECL Headquarters on World Heart Day

Published

on

Bilaspur/korba. Today, on 29 September 2026, on the occasion of World Heart Day, a Heart Health Awareness Webinar was organized by the Medical Department of South Eastern Coalfields Limited (SECL) at the CMD Conference Hall at SECL Headquarters.

SECL Chairman-cum-Managing Director Shri Harish Duhan, Chief Vigilance Officer Shri Himanshu Jain, and Director (Technical)–Operations Shri Ramesh Chandra Mohapatra were present at the programme. Heads of Departments, officers and employees of the Headquarters, along with doctors from various areas, as well as Chief Medical Services Officer Dr. Shrutidev Mishra, were also present.

On the topic ‘Prevention and Early Detection of Heart Diseases’, Dr. P. C. Rath from Apollo Hospitals, Jubilee Hills, Hyderabad, delivered an expert lecture. He provided information on the major risk factors and early symptoms of heart diseases and highlighted the importance of timely check-ups and medical consultation. He emphasized that a balanced diet, regular physical activity, and stress management are important for maintaining heart health.

Doctors and employees from various SECL areas also participated in the webinar through online mode. The programme was conducted by Dr. A. S. Jain.

Continue Reading

कोरबा

विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। आज 29 सितंबर 2026 को विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिकित्सा विभाग द्वारा आज मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी)–संचालन रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों के साथ मुख्य चिकित्सा सेवाएं अधिकारी डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा भी उपस्थित रहे।

‘हृदय रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र पहचान’ विषय पर अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबली हिल्स, हैदराबाद के डॉ. पी. सी. रथ ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। उन्होंने हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारकों और शुरुआती लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और तनाव प्रबंधन को हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वेबिनार में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए. एस. जैन ने किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677