कोरबा
पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. के. सिंह ने दिलाया व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सदस्यों को शपथ
Published
1 year agoon
By
Divya Akashकोरबा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली के कांस्टीटयूटशन क्लब में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर देश के लगभग 17 प्रांतों के पदाधिकारीगणों के साथ साथ बडी संख्या में फोरम के सदस्यगण उपस्थित हुए। कोरबा से व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मोदी की गरिमामय उपस्थिति थी। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल की अध्यक्षता, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमेन सुनील सांधी (दर्जा केन्द्रीय केबीनेट मंत्री) के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं थल सेना अध्यक्ष जनरल वी.के सिंह, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के अशोक मोदी, कृष्ण वीर चैधरी, एम.एस.एम.ई बोर्ड संगठन के रजनीश गोयनका तथा सूर्यकांत शाही (पूर्व कृषिमंत्री:उ.प्र.) के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमेन सुनील सांधी ने अपने उदबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिये की गई है एवं इस बोर्ड के द्वारा व्यापारियों के हितो के लिये अनेकोनेक कार्य किये जा रहे है। सांघी जी ने बताया कि व्यापारी सदैव राष्ट्रहित में कार्य कर अपना टेक्स समय से सरकार को पटाता है। यदि इसके पश्चात भी व्यापारियों को सरकार की किसी भी नीतियों से परेशानी है तो वे व्यापारियों की उचित समस्याओं का समाधान सरकार से लगातार करवा रही है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं थलसेना अध्यक्ष जनरल वी.के .सिंह ने अपने उदबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत देश दुनिया की 11 वीं अर्थव्यवस्था से 5 वीं अर्थव्यवस्था बनी है एवं आज यह दुनियॉ की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। जिसमें सबसे प्रमुुख योगदान व्यापारियों का है एवं वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिये सदैव उनके साथ हंै। उन्होंने उपस्थित समस्त व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सदस्यों को शपथ दिलाई-सभी राष्ट्रहित में कार्य कर देश को आगे बढ़ाने में अपना यथायोग्य सहयोग करेंगें।
कोरबा से व्यापारी सुरक्षा संस्थान के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मोदी ने अपने उदबोधन में बताया कि सरकार को सबसे अधिक राजस्व व्यापारी टैक्स के माध्यम से देता है और सरकार इस टैक्स की राशि का उपयोग राष्ट्रहित में करती है। उन्होंने वर्तमान सरकार की सराहना करते हुए बताया कि यह सरकार व्यापारियों के हीतार्थ कार्य कर रही है एवं उन्होंने सुगमता से व्यवसाय करने हेतु सरकार से पांच मांग की है ।
- सरकार ने एक कर प्रणाली जी.एस.टी. को लागू कर व्यापारियों को राहत देने का प्रयास किया है तथा सरकार अपने 7 वर्षों के कार्यकाल में एक कर प्रणाली जी.एस.टी. काऊन्सिलिंग की 54 बार बैठक लेकर जी.एस.टी. में लगभग 907 से अधिक संशोधन कर चुकी है। अत: इन संशोधनों के मध्य में व्यापारियों ने जो भी ब्याज, पेनाल्टी, अतिरिक्त भुगतान किया है, वह व्यापारी को रिफण्ड मिलना चाहिये।
- जी.एस.टी. के पूर्व के पुराने सभी केस इनकम टेक्स, वेट टेक्स, एक्साईज डयूटी, सर्विस टेक्स इत्यादि को सेटलमेंट स्कीम के अंतर्गत लाकर सेटल कर समाप्त किया जाना चाहिये ताकि अपील, रिवीजन, ट्रिब्यूनल कोर्ट में समय बर्बाद ना करके व्यापारी अपना ध्यान व्यापार में दे सकें।
- अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को दिये जाने वाले अनावश्यक एवं गलत नोटिसों/आर्डर को शीघ्र बंद किया जाना चाहिये एवं अधिकारियों की गलतियों पर उन पर भी पेनाल्टी लगाने का अधिकार व्यापारियों को भी मिलना चाहिये।
- व्यापारियों हेतु पेंशन योजना, इन्श्योरेंस योजना, सुरक्षा एवं सम्मान योजना प्रारम्भ की जानी चाहिये।
- टी.डी.एस, टी.सी.एस के 100 से अधिक प्रावधानों के स्थान पर किसी एक नियम के तहत् एक ही दर से एक ही सोर्स से काटा जाना चाहिये।
कार्यक्रम की सभी ने सराहना की एवं इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के महामंत्री सच्चिदानंद, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंघल इत्यादि की भी उपस्थिति थी।
You may like
कोरबा
कोरबा में कोयला उद्योग की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:श्रमिक नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी खदान बंद कराने पहुंचे, कहा-भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध
Published
13 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा में कोयला उद्योग की राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन मिला। केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में श्रमिक नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी दीपका, कुसमुंडा और मानिकपुर खदानों को बंद कराने पहुंचे।
कोरबा जिला कांग्रेस के प्रमुख हरीश परसाई, वरिष्ठ कांग्रेसी तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला और रामू कंवर सहित अन्य कांग्रेस नेता दीपका खदान पहुंचे। उन्होंने मजदूरों के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद की और हड़ताल को समर्थन दिया।
कांग्रेस नेता हरीश परसाई ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर वे इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों और रीति का विरोध कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

कर्मचारियों ने किया सहयोग
तनवीर अहमद ने बताया कि सुबह से ही सभी श्रमिक नेताओं और कर्मचारियों का इस हड़ताल को व्यापक समर्थन मिल रहा है। कुसमुंडा और मानिकपुर खदानों में भी श्रमिक नेताओं ने पहली पाली के कर्मचारियों से हड़ताल का समर्थन करने का आग्रह किया, जिस पर कर्मचारियों ने सहयोग किया।
कांग्रेस और श्रमिक नेताओं ने इस हड़ताल को सफल बताया है, जिसमें सभी का सहयोग मिला। इस एक दिवसीय हड़ताल से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को नुकसान होने की संभावना है।

कोरबा
सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ:वन विभाग ने किया उपचार, इलाज के बाद जंगल में छोड़ गया, शिकारी भेजा गया जेल
Published
16 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले के लाफा जंगल में सूअर पकड़ने के लिए लगाए गए तार के फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
तेंदुए को फंदे से सुरक्षित निकालना मुश्किल था, इसलिए वन विभाग ने उसे ट्रेंकुलाइजेशन की अनुमति मांगी। रायपुर से अनुमति मिलने के बाद कुमार निशांत, डॉ. चंदन और कानन पेंडारी, बिलासपुर की रेस्क्यू टीम मंगलवार रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची।
तीन घंटे बाद तेंदुए को फंदे से बाहर निकाला
फंदे में फंसे तेंदुए को छटपटाते देख उसे पहले ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने का निर्णय लिया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को फंदे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके पेट और पिछले हिस्से में चोटें थीं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम तेंदुए को अपने वाहन में कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां स्वास्थ्य में सुधार और एंटी-स्नेयर वॉक और निगरानी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार शाम छह बजे उसे उसी क्षेत्र में वापस छोड़ दिया गया। रात भर निगरानी में उसकी स्थिति सामान्य बनी रही।
रेस्क्यू टीम तेंदुए को इलाज के लिए अपने वाहन से कानन पेंडारी, बिलासपुर ले गई। वहां इलाज और निगरानी के बाद जब उसकी हालत ठीक हो गई, तो बुधवार शाम करीब छह बजे उसे उसी जंगल में छोड़ दिया गया। रात भर उस पर नजर रखी गई और उसकी स्थिति सामान्य रही।
टीम ने शिकारी को तार, फंदे के साथ पकड़ा
इस बीच, अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई डॉग स्क्वाड टीम ने जांच के दौरान नगोई भाठा निवासी विजय कुमार गोड़ (37) को पकड़ा। उसकी तलाशी में शिकार में इस्तेमाल किए गए तार, फंदे और अन्य सामग्री बरामद हुई।
आरोपी विजय कुमार गोड़ ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने सूअर का मांस खाने की लालसा में फंदा लगाया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। वन विभाग ने उसके खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज किया है।
उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पाली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि पाली वन परिक्षेत्र में तेंदुए के अलावा बाघों के विचरण की सूचनाएं भी वन विभाग को मिलती रही हैं।

कोरबा
कोरबा में पावर प्लांट विस्तार का विरोध:ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की, पूर्व मंत्री से भी हस्तक्षेप की मांग
Published
24 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले में निजी पावर प्लांट के 1600 मेगावाट विस्तार को लेकर विरोध शुरू हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि संयंत्र प्रबंधन ने पहले किए गए रोजगार और पुनर्वास संबंधी वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।
ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पत्र लिखकर बताया कि लैंको संयंत्र (वर्तमान में निजी पावर प्लांट के नाम से संचालित है) की स्थापना वर्ष 2005-06 में हुई थी। उस समय भूमि अधिग्रहण और जनसुनवाई के दौरान कंपनी ने प्रत्येक भूमि प्रभावित परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने, चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षा सुविधा देने का आश्वासन दिया था।
2012-13 के विस्तार में भी मिले थे आश्वासन
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2012-13 में तीसरी और चौथी इकाई के विस्तार के समय भी यही आश्वासन दोहराए गए थे। उनका आरोप है कि उन वादों का भी पालन नहीं किया गया, जबकि तीसरी और चौथी इकाई का निर्माण कार्य लगातार आगे बढ़ता रहा। अब प्लांट में 1600 मेगावाट क्षमता की पांचवीं और छठवीं इकाई के विस्तार की तैयारी की जा रही है।
9 गांवों के 750 मकान प्रभावित होने की आशंका

ग्रामीण पूरन सिंह कश्यप ने बताया कि नए विस्तार से ग्राम सरगबुंदिया, अमलीभांठा, पहंदा, ढनढनी, संडेल, बरीडीह, खोड्डल, दर्राभाठा, पताढ़ी के लगभग 750 मकान प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार हजार की आबादी सीधे तौर पर विस्थापन की स्थिति में आ जाएगी।
ग्रामीणों ने जताया फिर से ठगे जाने का डर
ग्रामीण अश्वनी कुमार तंवर ने कहा कि यदि फिर से भूमि अधिग्रहण किया जाता है और फिर से नए वादे किए जाते हैं, तो ग्रामीणों को एक बार फिर ठगे जाने का डर है।
ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक पूर्व में किए गए रोजगार और पुनर्वास संबंधी वादों की लिखित और वास्तविक पूर्ति नहीं होती, तब तक किसी नए अधिग्रहण का समर्थन नहीं किया जाएगा।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से हस्तक्षेप की मांग
सरगबुंदिया जनपद सदस्य रीना सिदार ने बताया कि ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में जनहित के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया है।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को दी शिकायत
गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई और विस्तार योजना पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुराने वादों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक किसी नए विस्तार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


छत्तीसगढ़ में कोल कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड:बिलासपुर में फिल ग्रुप के घर-ऑफिस में दबिश, जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के ऑफिस में छापा
कोरबा में कोयला उद्योग की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:श्रमिक नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी खदान बंद कराने पहुंचे, कहा-भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध
सूअर के फंदे में फंसा तेंदुआ:वन विभाग ने किया उपचार, इलाज के बाद जंगल में छोड़ गया, शिकारी भेजा गया जेल
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई