Connect with us

कोरबा

गांधी चौक कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह ने किया ध्वजारोहण

Published

on

कोरबा । गांधी चौक कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारतमाता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ.भीमराव अंबेडकर एवं सरस्वती देवी के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया । जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया तत्पश्चात् पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरबा का भविष्य उज्जवल हो और निरंतर आगे बढ़े । अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कई दशकों के संघर्ष एवं हजारों हजार बलिदानियों के बलिदान के बाद गुलामी की जंजीर टूटी और हम आजाद हुए हमारा देश स्वतत्र हुआ। स्वाधीनता आंदोलन में अनगिनत भारतीयों ने शहादत और कुर्बानी दी । हम स्वाधीनता आंदोलन के सभी नायकों को नमन् करते हैं। गर्व से लहराता तिरंगा अनगिनत बलिदानियों की याद दिलाता है । आज हमें उन क्रांतिवीरों के योगदान को याद करते हुए उनके विजन पर चलने की जरूरत है । इस अवसर पर अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि देश आज अपनी आज़ादी की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के वर्षगांठ के इस अवसर पर लहरा रहा यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक तो है ही साथ ही यह हमें याद दिलाता है आजादी की लड़ाई के उन संघर्षों को जिसमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। अनगिनत महापुरूषों ने आजादी की प्राप्ति के लिए अनेकों जतन किया तथा वे हमारी आजादी की लड़ाई के ध्वज वाहक बने।
आजादी के बाद भारत के सामने बड़ी चुनौती थी, खुद को एक मजबूत स्वाबलंबी और प्रजातांत्रिक राज्य के रूप में स्थापित करने की। हमें फक्र है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में इस काम को बखूबी किया। रियासतों में बिखरे देश को एक सूत्र में पिरोया जिससे मजबूत भारत की नींव रखी गयी। पंडित नेहरू के बाद के कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्रियों ने स्वतंत्र भारत को विकसित भारत तक पहुंचाया। कांग्रेस के शासन काल में रखी गयी मजबूत नींव और बनाई गयी योजनाओं का परिणाम है कि आज दुनिया के सामने एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़े है।
अग्रवाल ने आगे कहा कि बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर हमला हो रहा है। संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित तरीके से हमला हो रहा है।
इस समय देश के प्रजातंत्र के सामने एक नई चुनौती है। भारत के चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता को बचाने की है। चिंता का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में रही है। मतदाता सूचियों में हेराफेरी की जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विश्लेषण कर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है वह गंभीर है। भारत के लोकतंत्र और चुनावी प्रणाली को बचाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाये गये सवालों की गहन जांच हो और पूरे प्रकरण में जो भी दोषी है उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
जनता की लड़ाई, जनता के हितों के लिए संघर्ष करना विपक्ष के रूप में हमारा कर्तव्य है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सफलता के लिए संघर्ष करते रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रवि खुंटे, टी पी नगर मंडल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, पूर्व पार्षद मनक राम साहू, डॉ.रामगोपाल यादव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, बुधवारी मंडल अध्यक्ष पालूराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, दर्री मण्डल अध्यक्ष डॉ.एल पी साहू, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष अश्वनी पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, जिला कांग्रेस पदाधिकारी अशोक लोध, विमल थवाईत, समारू लाल बरेठ, गिरधारी बरेठ, यशवंत चौहान, अनिल कुमार, एहसान अंसारी, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन हुसैन, रामनारायण जायसवाल, माधुरी ध्रुव, द्रौपदी तिवारी, टिकी महंत, ममता अग्रवाल, शांता मंडावे, लक्ष्मी महंत, गिरिजा देवी, राखी शर्मा, पूजा मिश्रा, इंद्राणी गुप्ता, भुरी बाई, मानमति बाई, सुनीता तिग्गा, कुलदीप चंद्रा, बच्चु लाल मखवानी, मालिक राम, राकेश देवांगन, देवप्रसाद बरेठ, आकाश तिवारी, गणेश दास, समसुद्दीन, रमेश वर्मा, ज्योतिष कुमार, सी के पाण्डेय, राकेश चौहान, शेख नाजीर, ज्योति दास दीवान, सौरभ सिंह, मणीशंकर चौहान, करण यादव, विरेन्द्र राठौर, झलकुंवर, संजय यादव, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित   थे ।    

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677