बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में इस बार 1301 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पास किया गया। मेयर पूजा विधानी ने बताया कि यह बजट केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्मार्ट सिटी सुविधाएं, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
साथ ही सभा में 33% महिला आरक्षण से संबंधित प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पार्षदों को सांसद और विधायक की तर्ज पर आजीवन पेंशन देने, मानदेय बढ़ाने और पार्षद निधि की राशि में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम के लिए 12 एकड़ जमीन देने पर भी सहमति बनी है, जो कि ग्राम मंगला में बनेगा। दरअसल क्रिकेट संघ बिलासपुर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के जरिए शहर में क्रिकेट स्टेडियम निर्माण के लिए निगम से ग्राम मंगला स्थित 12 एकड़ जमीन देने का आवेदन किया था।
वहीं बैठक में प्रश्नकाल की शुरुआत में मेयर निधि के खर्च और गंदे पानी की सप्लाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अवैध निर्माण पर भड़के सभापति ने सदन में अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि, मेरे वार्ड गोलबाजार में अवैध निर्माण चल रहा है। उन्होंने तत्काल तोड़ने के निर्देश दिए। बैठक से पार्षद पति समेत कई लोग बाहर भी निकाल दिए गए।
मेयर पूजा विधानी ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया।
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं से मालिश करवाने, निजी घरेलू काम लेने और अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। जांच में छात्रावास की भोजन व्यवस्था और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर भी गंभीर कमियां सामने आईं।
शारदा नेताम मूल रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ थीं। प्रतिनियुक्ति पर वह पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। निलंबन आदेश बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किया है।
पोड़ी उपरोड़ा में 6 अगस्त को छात्राओं ने सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन
छात्राओं ने सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन
मामला 6 अगस्त 2026 का है। अधीक्षिका के व्यवहार से परेशान छात्राओं ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें हटाने और उनकी जगह दूसरी अधीक्षिका नियुक्त करने की मांग की थी।
छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उनसे मालिश करवाने, घरेलू काम कराने और अभद्र व्यवहार किया जाता है। शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।
तीन प्राचार्यों की समिति ने की जांच
पोड़ी उपरोड़ा के SDM ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की जांच समिति गठित की थी। समिति ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जांच रिपोर्ट में अधीक्षिका का छात्राओं के प्रति व्यवहार उचित नहीं पाए जाने की बात सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, मालिश करवाने और निजी घरेलू काम लेने के आरोप सही पाए गए।
मेन्यू के अनुसार खाना नहीं, गुणवत्ता भी खराब
जांच में छात्रावास के भोजन को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था और खाने की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं थी।
इसके अलावा अधीक्षिका द्वारा छात्रावास परिसर में देर रात तक पूजा-पाठ और घंटी बजाने की बात भी जांच में सामने आई। इससे छात्राओं की पढ़ाई और नींद प्रभावित होने की बात कही गई।
गंभीर कदाचार मानकर किया निलंबन
कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी से मिले प्रस्ताव और जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने शारदा नेताम के कृत्यों को गंभीर कदाचार माना। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाने की उम्मीद है।
कोरबा। कोरबा से कनबेरी की ओर जाने जाने वाले मुख्य मार्ग मे लगातार हादसों का दौर जारी। कनबेरी मुख्य मार्ग एक बार फिर खून से लाल हुआ। कोरबा की ओर से सायकल मे सवार कनबेरी निवासी सुरेंदर सिंह कोरबा से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी रात के अँधेरे मे सड़क किनारे साइकिल से घर आ रहे सुरेंदर सिंह को अचानक किसी अज्ञात कार चालक के द्वारा ठोकर मर कर फरार हो गया, तत्काल उसकी मृत्यु हो गयी। जिसको लेकर कनबेरी सहित आस पास के ग्रामीणों के द्वारा जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल की उपस्थिति मे कोरबा कनबेरी मुख्य मार्ग मे SECL से कोयला लोड भारी वाहनों, पावर प्लांट से निकलने वाले राखड़ गाड़ी सहित चल रहे भारी वाहनों के कारण आये दिन हो रहे सड़क हादसे को लेकर शव के सामने लगातर 4 घंटे चक्कजाम कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार दीपका बन्देराम भगत के सामने ग्रामीणों के द्वारा कुछ मांग रखी गयी, जिसमे निश्चित सहायता राशि और सड़क मे स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट, सांकेतिक बोर्ड, मृतक की पुत्री को निजी ठेका कंपनी मे रोजगार , सहित अन्य मांग रखी गयी, जिसके पश्चात नायब तहसीलदार दीपका के द्वारा तत्काल 50 हजार की सहायता राशि मृतक के परिवार जनों को सौपा गया। उक्त धरना स्थल मे´ ग्राम सरपंच, जनपद सहित ग्रामीण काफ़ी संख्या मे´ उपस्थित रहे। ग्रामीणों मे´ सडक हादसे को लेकर काफ़ी आक्रोश था।
कोरबा। Junior Chamber International (JCI) एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है, जो 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा सक्रिय नागरिकों को एक साथ लाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने नेतृत्व कौशल और क्षमताओं का उपयोग करते हुए समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन ला सकें।
JCI का विजन है— सक्रिय युवा नागरिकों का विश्व का सबसे प्रमुख वैश्विक नेटवर्क बनना
यही उद्देश्य है कि आज JCI का नेटवर्क 115 से अधिक देशों में 5,000 से अधिक स्थानीय संगठनों के माध्यम से सक्रिय है। दुनिया भर में लाखों युवा सदस्य JCI से जुड़कर शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक विकास और नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
भारत में भी JCI युवाओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और विचारों को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करता है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सामाजिक परियोजनाओं, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व विकास के अवसरों के माध्यम से युवाओं को समाज के लिए सार्थक कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
JCI Korba Central द्वारा वर्तमान में 170 विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ क्षेत्र के प्रमुख chess टूर्नामेंट में से एक का आयोजन कर युवाओं में प्रतिस्पर्धी सोच, एकाग्रता एवं खेल भावना को बढ़ावा दिया गया, 100+ व्यवसायियों एवं उद्यमियों की सहभागिता के साथ AI एवं बिजनेस के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया, छत्तीसगढ़ योगासन एसोसिएशन एवं अतिथियों के साथ सात दिन के Speechcraft : Public Speaking Training आयोजित की गई, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वायु के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 80 बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण जांच की गई, डॉक्टर रियल ओपन थिएटर में आयोजित Community Kite Festival में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही। निःशुल्क पतंग एवं चरखी वितरण के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव एवं एकता का संदेश दिया गया, आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिभागियों को CPR की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई।
JCI Week
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 से 15 सितंबर तक JCI Week मनाया जा रहा है। इस विशेष सप्ताह के दौरान JCI Korba Central द्वारा कोरबा में विभिन्न सामुदायिक सेवा, सामाजिक जागरूकता, व्यक्तिगत विकास, व्यावसायिक नेतृत्व तथा नेतृत्व क्षमता निर्माण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ना, उन्हें सक्षम बनाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
9 से 15 सितंबर – सात दिन, सात थीम
जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” है। सात दिनों तक अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व, मानव कर्तव्य, डिजिटल आउटरिच, बिजनेस नेटवर्किंग, मेंबरशिप एक्सपेंशन, फैमिली बॉन्डिंग एवं समाज के मौन सितारे को सम्मानित करने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
प्रथम दिवस : सर्रेनवल सिपिंग डे– “प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ – आज की आदत, कल का बेहतर भविष्य”
जेसीआई वीक की शुरुआत सर्रेनवल सिपिंग डे के संदेश के साथ होगी। प्लास्टिक हटाओ, स्टील अपनाओ अभियान के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर स्टील की बोतलों एवं स्टील के विकल्पों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस दिन सामूहिक स्टील बोतल वितरण अभियान, जन-जागरूकता एवं शिक्षा तथा जनसंपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय दिवस : यूथ लीडरशिप एंड वॉइस डे – “युवा की आवाज, नेतृत्व का आगाज”
द्वितीय दिवस के अवसर पर अंतरमहाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता, यूथ पार्लियामेंट, सीपीआर प्रशिक्षण, वर्क-लाइफ बैलेंस, पर्सनल ब्रांडिंग जैसे विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता तथा व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है।
तृतीय दिवस: ह्यूमन ड्यूटीज एंड डिजिटल आउटरिच डे -अधिकारों के साथ कर्तव्यों की समझ – जिम्मेदार नागरिकता की ओर
इस दिन मानव कर्तव्य अभियान के माध्यम से मानवीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही डिजिटल आउटरिच एवं ऑनलाइन एंगेजमेंट के माध्यम से सकारात्मक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
चतुर्थ दिवस : बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे (कनेक्शन बढ़ो, अवसर बढ़ो)
यह दिन बिजनेस कम्युनिटी और जेसीआई सदस्यों के बीच कनेक्टिविटी एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर जे-कॉम ऑपरेशन एवं नेटवर्किंग मीट्स आयोजित की जाएगी।
पंचम दिवस : मेंबरशिप एक्सपेंशन डे (जुड़ें JCI से, बढ़े नेतृत्व की ओर)
जेसीआई के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए यह दिन समर्पित रहेगा।
इस दिन इनबाइट एड एंज, मेंबर स्पॉटलाइट एवं वेलकम न्यू मेंबर्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से नए सदस्यों को जेसीआई परिवार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
छठा दिवस : फैमिली बॉन्डिंग डे (मजबूत परिवार, मजबूत समाज)
परिवार को मजबूत बनाने और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन फैमिली टाइम, फैमिली एक्टिविटीज एवं एक्सप्रेस एक्टिविटीज जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल का मानना है कि “स्ट्रॉन्ग फैमिली ही स्ट्रॉन्ग कम्युनिटी की नींव है।”
सातवां दिवस : ग्रैंड फिनाले: ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेंट स्टार्स डे (गुमनाम नहीं, सम्मान के हकदार)
जेसीआई वीक का समापन उन लोगों को सम्मान देने के साथ किया जाएगा, जो अपने कार्यों से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन अक्सर उनकी उपलब्धियां लोगों की नजरों से दूर जाती हैं। इस अवसर पर साइलेंट स्टार्स एवं ग्रैंड फिनाले सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा। Grand Celebration के साथ JCI Week का भव्य समापन किया जाएगा, जिसमें पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया जाएगा।
सात दिन, सात पहल — एक संकल्प, सकारात्मक बदलाव का
JCI Korba Central का उद्देश्य केवल सात दिनों तक JCI Week मनाना नहीं है, बल्कि इन सात दिनों के माध्यम से समाज में ऐसे सकारात्मक बदलाव की शुरुआत करना है, जिसका प्रभाव लंबे समय तक दिखाई दे।
सस्टेनेबिलिटी से यूथ लीडरशिप तक, ह्यूमन ड्यूटीज से बिजनेस नेटवर्किंग तक, मेंबरशिप से फैमिली बॉन्डिंग तक और साइलेंट स्टार्स के सम्मान से Grand Celebration तक—JCI Week का हर दिन एक विचार, एक उद्देश्य और एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगा।
JCI Korba Central शहर के युवाओं, बिजनेस कम्युनिटी, सामाजिक संगठनों, परिवारों, मीडिया बंधुओं एवं समस्त शहरवासियों से आह्वान करता है कि वे JCI Week के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागी बनें।
जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष जेसीआई वीक की थीम “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” है। सात दिनों तक अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तारतम्य में समाज के मौन सितारे को सम्मानित करने की दिशा में नया कदम उठाया गया है, जिसके तहत आज कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के उपरांत जेसीआई की टीम ने कोरबा प्रेस क्लब के केयर टेकर गुणसागर महिलांगे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।