Connect with us

कटघोरा

पानी पिलाना पुण्य का कार्य- पवन अग्रवाल ज्योति

Published

on

कोरबा/कटघोरा। भीषण गर्मी को देखते हुए व आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सराहनीय सेवा शीतल पेयजल कार्य का शुभारंभ किया गया, इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ज्योति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर क्लब के सचिव प्रकाश अग्रवाल बताया कि नगर में इन दिनों तापमान में लगातार बढोतरी देखी जा रही है, जिसको देखते हुए क्लब के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 माह के लिए आज इस शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ की गया है। निश्चित ही आने जाने वाले सभी नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि नगर में लगातार बढ़ते तापमान के कारण आमजन, विशेषकर राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में लायन्स क्लब द्वारा की गई, यह पहल वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को भी आगे आकर इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
क्लब के संरक्षक व डिस्ट्रीक्ट पी आर ओ अजय धनोंदिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि लायन्स क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा पानी,शीतल पेय एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना क्लब का मुख्य उद्देश्य है। आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
उन्होंने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इस प्रकार के कार्यक्रम सफल हो पाते हैं। उन्होंने समाज के अन्य संगठनों से भी अपील की कि वे आगे आकर जनहित में कार्य करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
इस अवसर पर पत्रकार संदीप चौबे,दिनेश बंसल सहित क्लब के संरक्षक व डिस्ट्रिक्ट पी आर ओ अजय धनोंदिया,सचिव प्रकाश अग्रवाल,डॉ गोपाल बन गोस्वामी,राकेश शर्मा,सुधीर पाण्डेय,मुकेश मोटवानी,लव अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कटघोरा

टोल प्लाजा की अव्यवस्था के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानीय वाहनों को टोल मुक्त करने की मांग

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा। जिले में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के टोल प्लाजा को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच युवा कांग्रेस ने स्थानीय नागरिकों और CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग उठाई है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। साथ ही मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

ज्ञापन में कहा गया कि चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से बार-बार टोल वसूला जा रहा है, जिससे किसानों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले आम नागरिकों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस ने मांग की कि CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से पूर्णतः मुक्त किया जाए।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार, अभद्र भाषा का प्रयोग और मनमानी आम बात हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के लिए टोल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए संबंधित टोल कंपनी और प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग भी की गई।

मधुसूदन दास ने कहा कि वाहन खरीदते समय सरकार रोड टैक्स लेती है, इसके बावजूद घरेलू उपयोग के वाहनों से बार-बार टोल वसूली उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर सड़क प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों की मिलीभगत से ओवरलोड राखड़ वाहनों का अवैध संचालन हो रहा है तथा टोल के आसपास अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और दीपक वर्मा ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान असंगठित कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबलू मारवा, जिला सचिव धनंजय राठौर, अदनान मेमन, प्रमोद काकरे, यशवर्धन, साहिल सहित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

कटघोरा

कटघोरा रेंज में 46 हाथियों का डेरा:2 झुंड से अलग, किसानों की सब्जी फसलों को पहुंचाया नुकसान, घर भी तोड़े

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा वनमंडल के कटघोरा वनपरिक्षेत्र में 46 हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह यह दल धोबघट क्षेत्र से आगे बढ़कर अब बासीन की ओर विचरण कर रहा है। इस बीच, झुंड से बिछड़े दो हाथी जड़गा रेंज में अलग से डेरा डाले हुए हैं।

दो दिन पहले, इसी क्षेत्र के ग्राम पटेलपारा और धोबघट में चार हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। हाथियों ने किसानों की सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचाया, घरों में रखे धान को नष्ट कर दिया और तीन ग्रामीणों के मकानों को भी तोड़ दिया था।

इन घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए रात-रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी से खतरा बढ़ गया है।

वन विभाग की निगरानी और ग्रामीणों में नाराजगी

वन विभाग की ओर से लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विभाग का दावा है कि “हाथी मित्र दल” सक्रिय रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने में अब तक सफल नहीं हो पाया है।

कटघोरा रेंज में 46 हाथियों का डेरा, दो पर विशेष नजर

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि झुंड से अलग हुए दो हाथियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को हाथियों के पास जाने से मना कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह 46 हाथियों का दल पिछले कई महीनों से कटघोरा रेंज में डेरा डाले हुए है।

Continue Reading

कटघोरा

10वीं बोर्ड में छात्र ऋतू राज यादव ने लहराया परचम

Published

on

कोरबा/कटघोरा। आत्मानंद विद्यालय के होनहार छात्र ऋतू राज यादव ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 79% अंकों के साथ प्रवीणता प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अटूट लगन, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों, नाना-नानी, मामा कोमल, प्रियंका छाबड़ा, मौसी निशु एवं अपने मित्रों को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुँचे। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूते रहें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677