छठ घाटों में पहुंचा पूर्वांचल सहित कोरबावासियों का सैलाब
कोरबा। आज सूर्यषष्ठी पर छठ घाटों में पूर्वांचल सहित कोरबावासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। गोधुली बेला में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ व्रतियों एवं पूर्वांचलवासियों ने छठी मैय्या से मंगलकामनाएं की। दुरपा रोड स्थित हसदेव घाट, माँ सर्वमंगला मंदिर स्थित हसदेव घाट, राताखार, ढेंगुरनाला, तुलसीनगर छठ घाट, मानिकपुर पोखरी, रानी रोड, पोड़ीबहार तालाब, बालको, दर्री, कटघोरा, दीपका, कुसमुण्डा, गेवरा, पाली, छुरीकला के तालाबों में, छोटी नदियों में एवं पोखरियों में पूर्वांचलवासी बड़ी संख्या में पहुंचे और पानी के बीच जाकर अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य दिया। जब एक साथ पूर्वांचलवासी एवं व्रती पानी में उतर कर भगवान भुवन भास्कर को अर्ध्य दे रहे थे तो छठ घाटों का सौंदर्य ऐसा लग रहा था, मानो छठ घाटों में स्वर्ग उतर आया हो और भगवान सूर्य का दर्शन करने मानो देवता भी पृथ्वी लोक का भ्रमण कर रहे हों। तुलसीनगर में अभूतपूर्व भीड़
तुलसीनगर में छठ व्रत मनाने का यह 16वां साल है और पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल ने तुलसीनगर छठ घाट को विस्तार दिया और उसके बाद यहां कई क्षेत्र से पूर्वांचलवासी छठ पूजा करने पहुंचते हैं। तुलसीनगर छठ घाट समिति के अध्यक्ष शत्रुहन शर्मा के नेतृत्व में एवं विकास अग्रवाल के मार्गदर्शन में यहां इस वर्ष भी छठ पूजा की तैयारी की गई और बड़ी संख्या में इस वर्ष भी व्रती, पूर्वांचलवासी सहित क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। विकास अग्रवाल-आरती अग्रवाल ने दी छठ की शुभकामनाएं
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी पूर्व पार्षद श्रीमती आरती अग्रवाल के साथ छठी मैय्या की पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। उनके साथ कई भाजपा नेता, अग्रवाल परिवार के लोग पूजा करने पहुंचे थे। आरती-विकास अग्रवाल ने सभी व्रतियों, पूर्वांचलवासियों एवं उपस्थित सैकड़ों लोगों को सूर्यषष्ठी की शुभकामनाएं दी और छठी मैय्या की पूजा-अर्चना कर कोरबा की समृद्धि, खुशहाली एवं सद्भाव की शुभ मंगलकामनाएं करने के साथ छठी मैय्या से आशीर्वाद मांगा कि घर-घर आपके आशीर्वाद का प्रकाश पहुंचे और हर घर समृद्ध और खुशहाल बने।
छठी मैय्या की पूजा से संतान प्राप्ति सहित घर में आती है खुशहाली पूर्वांचलवासियों का सबसे बड़ा और पवित्र पर्व है सूर्य षष्ठी। आज सूर्यषष्ठी पर छठ घाटों में अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देकर भगवान भुवन भास्कर से नवदम्पत्तियों ने संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना की और व्रतियों ने घर-घर समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ भगवान भुवन भास्कर को अर्ध्य दिया। कल उगते सूरज को देंगे अर्ध्य चार दिवसीय छठ महापर्व कल उगते सूरज को अर्ध्य देने के साथ सम्पन्न हो जाएगा। पूर्वांचलवासी, व्रती कल अलसुबह छठ घाट पहुंचेंंगे और भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण के साथ नदी-तालाबों के बीच पानी में उतरकर उगते सूरज को अर्ध्य देंगे और छठ पूजा का प्रसाद ठेकुआ, नारियल सहित फल का प्रसाद उपस्थित लोगों को वितरित करेंगे और सबकी मंगलकामनाओं के साथ छठ घाट से घर की ओर प्रस्थान करेंगे। व्रती, पूर्वांचल के वरिष्ठ सदस्य अपने घरों में भी प्रसाद ग्रहण के लिए अपने परिचितों, शुभचिंतकों, परिजनों को आमंत्रित करेंगे।
छठ की दी गई शुभकामनाएं कोरबा के वरिष्ठ नेता छठ घाट पहुंचकर पूर्वांचलवासियों से मिलकर छठ की शुभकामनाएं प्रेषित की। कोरबा विधायक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर संजूदेवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कांग्रेस अध्यक्षद्वय मुकेश राठौर, मनोज चौहान सहित कई समाजसेवी, उद्योगपति भी छठ घाट पहुंचकर पूर्वांचलवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और छठ मैय्या की पूजा-अर्चना पर कोरबा की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूर्वांचल विकास समिति सर्वसमाज के अध्यक्ष, सचिव अरविन्द शर्मा, पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षक कमलेश यादव, सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत, कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, वरिष्ठ पत्रकार रंजन प्रसाद, धीरज दुबे, कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित कनक मंदिर ज्वेलर्स के संचालक शंकर सोनी सहित वरिष्ठ पूर्वांचल विकास समिति के सदस्यगणों ने छठ घाट में शुभकामनाएं दी। कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे, पोड़ी उपरोड़ा में विजय दुबे, जनपद सदस्य पूजा दुबे, पाली में प्रशांत मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेष सिंह, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य नवीन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कमल वैष्णव, कांग्रेस नेता सुरेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, बांकीमोंगरा पहुंचकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, विकास झा, राजेन्द्र राजपूत, ज्योतिनंद दुबे, कटघोरा पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने भी व्रतियों एवं पूर्वांचवासियों को छठ पूजा की बधाई दी।
कोरबा। 13 नवम्बर से नहाय-खाए के साथ पूर्वांचल वासियों का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) प्रारंभ हुआ और 14 नवम्बर को जगह-जगह पूर्वांचल वासियों ने खरना प्रसाद बनाया और वितरित कर पुण्य लाभ लिया। 15 नवम्बर को संध्याकालीन बेला पर पूर्वांचलवासी हसदेव नदी, तालाबों, पोखरियों एवं नहर में बने छठ घाट पहुंचेंगे और डूबते सूरज को अर्ध्य देंगे।
महापौर निवास में सामूहिक खरना प्रसाद का वितरण किया गया
श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह ने घर में खरना प्रसाद सपरिवार बनाया और लोगों को आमंत्रित कर खरना प्रसाद का वितरण किया
छठ पूजा का उल्लास: हर घर रंगोली 14 नवम्बर को छठ महापर्व के दूसरे दिन महापौर निवास में सामूहिक खरना प्रसाद का वितरण किया गया, जहां पर हजारों की संख्या में पूर्वांचलवासी, भाजपा नेता, पत्रकारगण, बुद्धिजीवी वर्ग सहित क्षेत्र के लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया। पूर्वांचल विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, ननका उर्फ विजय सिंह राजपूत सहित पूरा परिवार ने उपस्थित अतिथियों को अपने हाथों से खरना प्रसाद का वितरण किया। चंद्रमा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उपस्थित अतिथियों को छठ महापर्व की शभकामनाएं दीं। चंद्रमा सिंह राजपूत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठी मैय्या जीवंत देवी हैं और उनकी उपासना से दम्पत्ति को संतान प्राप्ति और व्रतियों को सुख समृद्धि के साथ जीवन को खुशहाल बनाती हैं। उन्होंने कोरबावासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। श्री राजपूत ने सैकड़ों लोगों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर खरना प्रसाद प्राप्ति के लिए आमंत्रित किया था।
कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आयुर्वेद सदन:पंचकर्म चिकित्सालय की डायरेक्टर पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ, राजपूत क्षत्रीय समाज महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विकास समिति की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह ने घर में खरना प्रसाद सपरिवार बनाया और लोगों को आमंत्रित कर खरना प्रसाद का वितरण किया। उपस्थित जनों को डॉ. श्रीमती मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह ने छठ पूजा पर सभी को शुभकामनाएं दी।
डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि छठ माता की पूजा, उपासना एवं व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, बालको सीईओ आर के सिंह, पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्वांचल सर्वसमाज के सचिव लायन अरविन्द शर्मा ने भी सभी व्रतियों सहित जिलेवासियों को छठ पूजा की बधाई दी है और कोरबा जिले की समृद्धि एवं सुख-शांति के लिए मंगलकामना की है।
बिलासपुर/कोरबा। विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “मधुमेह की समय पर पहचान” थीम के अंतर्गत ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करना था।
शिविर के दौरान कुल 332 कर्मचारियों की ब्लड शुगर एवं अन्य प्रमुख स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी–परियोजना एवं योजना) नृपेंद्र नाथ ने सक्रिय सहभागिता की। उनकी सहभागिता ने कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।
चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे। उन्होंने मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधियों एवं समय पर चिकित्सा परामर्श के महत्व पर जोर दिया।
इस पहल ने जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।