Connect with us

कोरबा

हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

Published

on

कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

कोरबा। आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस होली मिलन समारोह के दौरान दिव्य श्री हनुमंत कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कथा आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी, जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल होली मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
अपना घर सेवा आश्रम परिवार ने सभी सम्माननीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से सादर आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

Continue Reading

कोरबा

छुरी कला का छात्र अब अंतरिक्ष की ओर – ‘युविका’ में चयन से बढ़ा जिले का मान

Published

on

कलेक्टर ने सार्थक को दी बधाई और शुभकामनाएं

कोरबा। पीएम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है, जब कक्षा 10वीं के छात्र सार्थक तंवर का चयन प्रतिष्ठित युविका – युवा विज्ञानी कार्यक्रम हेतु हुआ। इस उपलब्धि पर कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने उन्हें सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अपने संदेश में कहा कि छात्र सार्थक तंवर का चयन जिले के लिए गर्व का विषय है। उनका यह कदम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र जैसे प्रतिष्ठित स्थल पर जाना किसी भी छात्र के लिए अत्यंत गौरव की बात है। मैं आशा करता हूँ कि सार्थक भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा प्रारंभ किया गया युविका – युवा विज्ञानी कार्यक्रम कक्षा 9वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की गहन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जाता है। कार्यक्रम का लक्ष्य युवाओं में विज्ञान एवं तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक एवं अभियंता के रूप में तैयार करना है। इसी क्रम में सार्थक तंवर का चयन श्री हरिकोटा (आंध्र प्रदेश) स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण 10 मई से 22 मई 2026 तक चलेगा।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने प्रार्थना सभा में सार्थक तंवर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा सभी विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों के लिए सतत प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर ने कहा कि छात्र की सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

Continue Reading

कोरबा

सहायक गे्रड-3 की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

Published

on

दावा-आपत्ति 04 मई से 18 मई तक आमंत्रित

कोरबा। कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) कोरबा द्वारा सीधी भर्ती सहायक ग्रेड-03 की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें निर्धारित तिथि व समय तक प्राप्त आवेदनों से पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। सूची अनुसार अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति आवेदन/अभ्यावेदन 04 मई से 18 मई 2026 तक कार्यालयीन समय सायं 05.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कोरबा में रजिस्टर्ड डाक/कुरियर अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले अभ्यावेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। दावा आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय के सूचना पटल व जिला के वेब साईट www.korba.gov.in  में अवलोकन किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मो.नं.7974543179 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर संविदा पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के 06 पदों (अनारक्षित 02, अ.जा. 01, अ.पि.व. 01, अ.ज.जा. 02) पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। उक्त रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 12. मई 2026 को शाम 05 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
उक्त विज्ञापन का विवरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के सूचना पटल एवं जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे उपलब्ध है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7787859800 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677