Connect with us

छत्तीसगढ़

GST बदलाव से छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ आबादी को राहत:ग्रॉसरी पर खर्च करने वालों का बचेगा डेढ़-दो हजार रुपए, गाड़ी खरीदने-घर बनाने में बचेंगे पैसे

Published

on

रायपुर,एजेंसी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 3 सितंबर को दिल्ली में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक के बाद टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया। अब GST के केवल दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत रहेंगे। आम जरूरतों से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर बोझ कम होगा, जबकि लग्जरी और शौक की चीजों पर टैक्स और ज्यादा बढ़ेगा।

वित्त मंत्री के इस निर्णय का फायदा छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ आबादी को भी मिलेगा। वित्त मंत्री के फैसले को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और प्रदेश के कारोबारियों ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया है। नए स्लैब से प्रदेश की जनता को कितना फायदा होगा? यह जानकारी भी प्रदेश के कारोबारियों ने दी है।

सीए आकाश डोडवानी।

सीए आकाश डोडवानी।

प्रदेश के लोगों को कैसे मिलेगा लाभ

रायपुर के सीए आकाश डोडवानी के अनुसार, वित्त मंत्री ने साबुन, शैंपू, टीवी, AC, कार और बाइक जैसी चीजों पर अब कम टैक्स लगेगा। दूध, रोटी, पिज्जा ब्रेड, छेना समेत कई फूड आइटम्स को पूरी तरह GST फ्री कर दिया गया है।

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम पॉलिसी पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा। गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की 33 जीवन रक्षक दवाएं भी टैक्स फ्री की गई हैं।

डेढ़ से दो हजार की होगी बचत

इस बदलाव से मिडिल क्लास परिवार को सीधा फायदा होगा। जो परिवार हर महीने 20 हजार का राशन लेता होगा, उस परिवार को डेढ़ से दो हजार रुपए करीब बचेगा। इसी तरह से इंश्योरेंस कराने, गाड़ी खरीदने और घर बनाने में पैसे बचेंगे।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने टैक्स कम होने पर पीएम मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत वस्तुओं का टैक्स स्लैब कम हुआ है। टैक्स स्लैब कम होने से बहुत से प्रोडक्ट सस्ते हो गए हैं। हर व्यापारी वर्ग खुश है। इसका फायदा व्यापारियों के साथ प्रदेश के आम लोगों को भी होगा।

चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासनी

चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासनी

चेंबर के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री से बीते दिनों की थी मुलाकात

चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासनी ने बताया कि हाल ही में चेंबर के पदाधिकारियों ने दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जीएसटी संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए थे।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के सुझावों को भी इस सुधार में शामिल किया गया है, जो हम सबके लिए गर्व की बात है। टैक्स में कमी आने से वस्तुओं और सेवाओं की कीमत घटेगी, जिससे उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ेगी और व्यापार का दायरा विस्तृत होगा। वहीं GST रिटर्न और नियमों को सरल बनाने से समय और धन दोनों की बचत होगी।

चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकृष्ण सुंदरानी

चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकृष्ण सुंदरानी

कीमत घटेगी, खरीददारी और व्यापार दोनो बढ़ेगा: सुंदरानी

चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकृष्ण सुंदरानी ने बताया कि टैक्स में कमी से वस्तुओं और सेवाओं की कीमत घटेगी, जिससे खरीदारी और व्यापार दोनों बढ़ेंगे। जीएसटी रिटर्न और नियमों को सरल बनाने से समय व धन की बचत होगी और भारतीय व्यापारी विदेशी कंपनियों से बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

चेंबर कार्यकारी अध्यक्ष ने इस सुधार को व्यापार, उद्योग और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कर का बोझ घटने और MSME को बढ़ावा मिलने से छोटे व्यापारी भी बड़े बाजार में प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे। बढ़ती मांग और उत्पादन से नए उद्योग-धंधों का विकास होगा, लाखों रोजगार अवसर बनेंगे और स्थानीय उत्पाद अधिक प्रतिस्पर्धी होकर आयात पर निर्भरता कम करेंगे।

इन प्रोडक्ट्स में मिलेगी राहत

कारोबारियों के अनुसार, टैक्स में राहत मिलने से साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट, कपड़े व रेडीमेड गारमेंट्स, जूते-चप्पल, मोबाइल एक्सेसरीज़, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरण, ड्राई फ्रूट्स, बिस्किट, मिठाई और पैक्ड फूड प्रोडक्ट्स, फर्नीचर और छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान, पंखे, कूलर, गीजर और LED बल्ब, साइकिल, बच्चों के खिलौने, स्टेशनरी और स्कूल बैग, प्रेशर कुकर, मिक्सी, बर्तन और किचन एप्लाइंसेज, दूध से बने पैक्ड प्रोडक्ट्स, चाय, कॉफी और मसाले, होम डेकोर और प्लास्टिक हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स जैसे प्रोडक्ट सस्ते होंगे, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा।

आम लोगों को मिलेगा ये फायदा

  • 10 हजार प्रीमियम वाले हेल्थ इंश्योरेंस या टर्म इंश्योरेंस पर अब सीधे 1800 की बचत होगी, क्योंकि इस पर 18% टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया गया है।
  • एसी खरीदने पर भी 1500 से 2500 रुपए बच सकते हैं, क्योंकि इस पर GST की दरें 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई हैं।
  • 32 इंच से ज्यादा बड़ी स्क्रीन वाली टीवी खरीदने पर भी 2500 से 3500 रुपए बच सकते हैं, क्योंकि इस पर भी GST दरें 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की गई हैं।
  • सरकार ने सीमेंट और अन्य कंस्ट्रक्शन के सामान पर GST घटाया है, इससे 20 लाख का घर बनवाने पर करीब 50 हजार तक की बचत हो सकती है।
बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी

बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी

40 से 50 हजार की बचत होगी: बीजेपी

छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता, अर्थशास्त्री अमित चिमनानी ने जीएसटी में किए गए बदलाव को सकारात्मक बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नए टैक्स नियम से हर आदमी को 40 से 50 हजार की बचत होगी। टैक्स दर घटने से 10 प्रतिशत कटौती से घर बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं औसतन 10 प्रतिशत सस्ती होंगी।

उदाहरण के लिए, 50 हजार रुपए के सामान पर 5 हजार रुपए और 12 लाख की सीएनजी कार पर 1.20 लाख रुपए तक की बचत होगी। इसी तरह बीमा प्रीमियम और कृषि उपकरणों पर टैक्स घटने से भी सीधी राहत मिलेगी।औसतन एक परिवार यदि सालभर में 3.50 लाख रुपए खर्च करता है तो उसे 40 से 50 हजार रुपए तक की बचत होगी।

GST रजिस्ट्रेशन अब तीन दिन में और रिफंड सात दिन में मिलने से व्यापार और निर्यात को गति मिलेगी। इससे देश की खपत लगभग 6 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677