Connect with us

कोरबा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट पर कल होगा हसदेव आरती का आयोजन

Published

on

नमामि हसदेव सेवा समिति ने दिया स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त हसदेव का संदेश
हसदेव तट पर जागृत हो रहा पर्यावरण चेतना अभियान
जनसहभागिता से मिल रहा संरक्षण अभियान को बल

कोरबा। जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी और उसके तटों के संरक्षण को समर्पित नमामि हसदेव सेवा समिति लगातार सामाजिक और धार्मिक पहल के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत समिति द्वारा हर माह पूर्णिमा के दिन माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर नदी संरक्षण का संकल्प लेते हैं। समिति का मानना है कि जलस्रोतों का प्रदूषण कम करना, तटों का सौन्दर्यीकरण करना और नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जनसहभागिता ही सबसे प्रभावी मार्ग है।

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस माह की मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर 4 दिसंबर 2025, गुरुवार को सायं 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट कोरबा पर एक बार फिर हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी है—कि हमारी नदियाँ केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं।


इस बार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, कोरबा के चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट यजमान के रूप में—कैप्टन मुकेश कुमार अदलखा (संगठन मंत्री, पूर्व सैनिक सेवा संघ, कोरबा), पवन अग्रवाल (जोन चेयर पर्सन, अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी), रणधीर सिंह (प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साडा कोरबा), यशवंत कौशिक (सचिव, जिला ऑटो संघ, कोरबा) मौजूद रहेंगे।  नमामि हसदेव सेवा समिति ने शहरवासियों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर न केवल धार्मिक पुण्य अर्जित करें, बल्कि नदी बचाओ अभियान को भी मजबूती प्रदान करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677