Connect with us

छत्तीसगढ़

सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए स्वास्थ्य ​​​​​​​मंत्री ने दिए 10 करोड़:जायसवाल बोले-2 महीने में काम पूरा करें, बस्तर में छत्तीसगढ़ का सबसे बेहतरीन हॉस्पिटल बनाएं

Published

on

जगदलपुर,एजेंसी। बस्तर के डिमरापाल में बन रहे 240 सीटर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 10 करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि, इस अस्पताल के काम और यहां लोगों को मिलने वाली सुविधा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मंत्री ने अफसरों से कहा कि, आने वाले 2 महीने के अंदर काम पूरा कर और अस्पताल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री जगदलपुर दौरे के दौरान डिमरापाल में निर्माणाधीन 240 सीटर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री ने कहा कि, इसे प्रदेश का सबसे अच्छा अस्पताल बनाया जाए। अस्पताल सर्वसुविधायुक्त हो। यहां आधुनिक चिकित्सा उपकरण हो, ताकि बस्तर के लोगों को बड़े शहरों की तरह चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

हर कार्ड का किया निरीक्षण

उन्होंने पूरी जानकारी लेकर थर्ड फ्लोर तक निरीक्षण कर कई वार्डों के निर्माण सहित MRI, सिटी स्कैन और ऑपरेशन कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति दी। भवन को 2 महीने में पूरे किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही हॉस्पिटल को अपग्रेड करने के लिए भी प्रस्ताव देने निर्देश दिया।

मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज और जगदलपुर में स्थित महारानी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निरीक्षण में अस्थि वार्ड, शिशु वार्ड, नर्सिंग वार्ड, ऑपरेशन थियेटर का जायजा लिया।

महारानी अस्पताल में ओपीडी वार्ड, शिशु वार्ड और अन्नपूर्णा रसोई कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अस्पताल से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।

शिशु वार्ड में बच्चों को फल का भी वितरण किए। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली भोजन की क्वालिटी को बेहतर रखने, ऑपरेशन थियेटर में आवश्यक संसाधनों के लिए प्रस्ताव देने और मरीजों के परिजनों के प्रतीक्षालय कक्ष में टीवी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही महारानी अस्पताल में संचालित अन्नपूर्णा रसोई घर के मॉडल को अन्य जिलों में लागू करवाने के दिए निर्देश दिए।

अधिकारियों की ली बैठक

अस्पतालों के निरीक्षण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अफसरों को निर्देश देते कहा कि, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर काम करे। व्यापक जनजागरूकता निर्मित करने सहित दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, कॉम्बेट दलों का बेहतर उपयोग और रेपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय रखकर मौसमी बीमारियों की रोकथाम करे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending