Connect with us

कोरबा

राजनीति का शिकार हुई हिन्दू क्रांति सेना: कार्तिक पूर्णिमा पर अब कोरबा में नहीं दिखेगा भव्य आयोजन

Published

on

हसदेव महाआरती एवं देव दीपावली हसदेव महाआरती किया रद्द
कोरबा के लिए ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन न होने से कोरबावासियों को बड़ा धक्का
राजनीतिक दबाव के कारण हिन्दू क्रांति सेना को सर्वमंगला घाट का आधा हिस्सा मिला : हिन्दू क्रांति सेना ने कहा – लाखों की उपस्थिति इतनी जगह में संभव नहीं, हम विवाद नहीं चाहते, इसलिए कार्यक्रम रद्द

कोरबा। कोरबा में राहुल चौधरी का उभरता बड़ा नेतृत्व राजनीति का शिकार हो गया। कोरबा के कुछ छुटभैय्या नेता और धर्म पर राजनीति करने वाले लोग शासन पर ऐसा दबाव डाले, जिससे प्रशासन भी झूक गया और राहुल चौधरी के नेतृत्व को विवादित लोग कुचलने की कोशिश में सफल हो गए।
कोरबा में हिन्दू क्रांति सेना युवाओं की एक जबरदस्त टोली है, तीन साल पूर्व इस युवा टीम ने कोरबा में कुछ नया करने की ठानी और तीन साल पूर्व हिन्दू नववर्ष एवं कार्तिक पूर्णिमा को ऐसा ऐतिहासिक बना दिया। कोरबा शहर भगवा रंग से ऐसा सजा, जिसकी दमक पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंची। जगह-जगह लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था और आयोजन स्थल माँ सर्वमंगला हसदेव घाट एवं पुरानी बस्ती छठ घाट, कुधरा घाट में लाखों की भीड़। हसदेव महाआरती और देव दीपावली हसदेव महाआरती की भव्यता ने कोरबावासियों को ऐसा आकर्षित किया कि दोनों घाटों में रेलमपेल भीड़ और लाइव टेलीकास्ट में भी दर्शकों की अभूतपूर्व भीड़ रहती थी।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिन्दू नववर्ष एवं कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली में हसदेव महाआरती एवं सीतामणी से लेकर कोसाबाड़ी तक विशाल भव्य शोभा यात्रा ने कोरबा को हिन्दू क्रांति सेना के धार्मिक आयोजन ने नई पहचान दी। इस पहचान को कुछ विवादित लोगों ने अपनी प्रशासनिक पहुंच के कारण मटियामेट कर दिया और युवाओं को हतोत्साहित भी।
आज हिन्दू क्रांति सेना के प्रमुख राहुल चौधरी ने अपनी टीम के साथ प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकार वार्ता ली। हमेशा चहकने वाला राहुल चौधरी ने अनमने मन से कहा- कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगातार तीन वर्षों से जारी हसदेव महाआरती एवं रैली का भव्य आयोजन 5 नवम्बर को प्रस्तावित था। हमने पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन कुछ विवादों के चलते इस वर्ष आयोजन को स्थगित करना पड़ रहा है।
राहुल चौधरी ने कहा – प्रशासन ने प्रारंभ में हिन्दू क्रांति सेना को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर आयोजन की अनुमति दी और नमामि हसदेव समिति को सामने वाले रेत घाट पर अनुमति प्रदान की थी, किन्तु बाद में दोनों संगठनों को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट का आधा-आधा हिस्सा बांटकर अनुमति दी।
हिन्दू क्रांति सेना ने कहा कि इतने सीमित क्षेत्र में भव्य महाआरती का आयोजन संभव नहीं है, इसलिए संगठन ने इस वर्ष के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
भविष्य के आयोजन पर भी संदेह
राहुल चौधरी ने कहा कि उनके तीन साल के आयोजन को कोरबावासियों ने जमकर सराहा और कोरबावासियों ने ऐतिहासिक भी बनाया, जिसके कारण हिन्दू क्रांति सेना को नया उत्साह और नई ऊर्जा मिली और हमारा प्रयास था कि हम इसे लगातार जारी रखें, लेकिन विवादों के कारण हमें स्थगित करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आयोजन होगा या नहीं इस पर संगठन निर्णय लेगा।
नए नेतृत्व को उत्साहित करना था, लेकिन युवा टीम को कुचलने की कोशिश
लगातार तीन साल से जिस स्थान पर हिन्दू क्रांति सेना हसदेव महाआरती करते आ रही थी, उसी स्थान का चयन करना नमामि हसदेव समिति की हठधर्मिता एवं तानाशाही है और शासन-प्रशासन पर दबाव बनाकर युवा नेतृत्व एवं टीम को कुचलने की कोशिश की गई, जिसमें वे सफल भी हो गए।
आज राहुल चौधरी हतोत्साहित दिख रहा था और अनमने ढंग से प्रेस वार्ता ली। उन्होंने इस विवाद को बिना कुछ कहे स्वीकार कर लिया और बारबार उसकी करूण आवाज से लग रहा था-कोरबावासियों हमें माफ करना, हम राजनीति से हार गए और वे जीत गए। हम कोरबा में विवाद नहीं खड़ा करना चाहते और इसलिए इस भव्य आयोजन को स्थगित करते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
जिले के सभी मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का दिनांक 28 सितम्बर 2026 से विधानसभावार ईएलसी प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं।
इस सम्बन्ध में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं उनके मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से समस्त शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों, समस्त मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इस कड़ी में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का विधानसभावार प्रशिक्षण दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 01अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं।
जिसके तहत् 28 सितम्बर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित हैं।
दिनांक 30 सितम्बर को 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित किया गया हैं।
इसी प्रकार दिनांक 01 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण दिनांक 01 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित किया गया हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बीएलओ के ईएलसी प्रशिक्षण में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ एवं मास्टर ट्रेनर्स को समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

Continue Reading

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677