Connect with us

कोरबा

कुएं ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ सब्जियों की खेती से बढ़ी रामप्रसाद की आमदनी

Published

on

कोरबा, 29 सितंबर 2026। कभी पर्याप्त पानी के अभाव में खेती के लिए अपनी जमीन का पूरा उपयोग नहीं कर पाने वाले ग्राम पंचायत पसान के किसान रामप्रसाद के खेतों में अब सालभर हरियाली दिखाई देती है। किसान  रामप्रसाद के पास खेती के लिए जमीन थी, मेहनत करने का हौसला था, आवश्यकता थी तो केवल पानी के भरोसेमंद साधन की। रोजगार गारंटी योजना के तहत खेत में कुआं निर्माण की सुविधा मिलने से किसान रामप्रसाद की खेती को नई दिशा मिली है। सिंचाई का साधन उपलब्ध होने से बारिश पर निर्भरता कम हुई और अब वे सालभर अलग-अलग फसलें लेकर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। खरीफ में धान के साथ रबी और ग्रीष्म मौसम में दलहन तथा भिण्डी, टमाटर, आलू, करेला, बरबट्टी, लौकी, खीरा और ककड़ी जैसी मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं।
जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पसान निवासी रामप्रसाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। उनके पास खेती योग्य भूमि उपलब्ध थी, कृषि कार्य के लिए पर्याप्त पानी का साधन नहीं होने से खेत का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। गांव में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने अपनी आवश्यकता पंचायत के समक्ष रखी। पंचायत सचिव द्वारा उन्हें रोजगार गारंटी योजना के तहत कुआं निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। रामप्रसाद ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत किया। ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद कुआं निर्माण कार्य को मंजूरी मिली और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण प्रारंभ हुआ।
कुआं निर्माण ने रामप्रसाद के खेत को सिंचाई का स्थायी आधार दिया, साथ ही गांव के श्रमिकों के लिए रोजगार का अवसर भी तैयार किया। निर्माण कार्य में जॉब कार्डधारी ग्रामीण श्रमिकों ने कार्य किया और उनकी मजदूरी राशि नियमानुसार बैंक खातों में अंतरित की गई। कठिन मिट्टी वाले स्थान पर श्रमिकों ने निरंतर मेहनत कर कुएं का निर्माण पूरा किया। आज कुएं में पर्याप्त पानी उपलब्ध है, जिसका उपयोग रामप्रसाद खेतों की सिंचाई के लिए कर रहे हैं।
सिंचाई सुविधा मिलने से अब रामप्रसाद केवल एक फसल तक सीमित नहीं हैं। बारिश के मौसम में धान की खेती के साथ वे मौसम के अनुरूप दलहन और विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी उगा रहे हैं। आवश्यकता के अनुसार पंप के माध्यम से कुएं का पानी खेतों तक पहुंचाया जाता है। खेत में तैयार साग-सब्जियों को स्थानीय बाजार में बेचकर उन्हें नियमित अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। उत्पादन बढ़ने से खेती से होने वाली आमदनी में वृद्धि हुई है और कृषि कार्य परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक बन रहा है।
रामप्रसाद बताते हैं कि कुआं बनने से खेती करना पहले की तुलना में काफी आसान हुआ है। अब पानी की उपलब्धता के आधार पर फसल का चयन कर सकते हैं और खेत को सालभर उपयोग में ला रहे हैं। धान के साथ दलहन एवं मौसमी सब्जियों की खेती से आय के नए अवसर मिले हैं। सब्जियों की बिक्री से प्राप्त आमदनी परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
  योजना के माध्यम से मिले रोजगार और खेत में निर्मित कुएं ने रामप्रसाद के लिए आजीविका के दो मजबूत आधार तैयार किए हैं। योजना से निर्माण के दौरान ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिला और तैयार परिसंपत्ति से किसान को लंबे समय तक सिंचाई सुविधा प्राप्त हो रही है। इससे खेती की उत्पादकता बढ़ने के साथ ग्रामीण परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिल रही है।
रामप्रसाद ने ग्रामीणों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और खेती-किसानी को मजबूत करने वाली योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोजगार गारंटी योजना से मिला कुआं उनके परिवार के लिए केवल सिंचाई का साधन नहीं, बल्कि सालभर खेती और बढ़ती आमदनी का मजबूत आधार बन गया है।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 125 अफसरों का ट्रांसफर:अपर-डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर भी बदले, पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया। अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और प्रवर श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर भी बदले गए हैं। जिलों से लेकर मंत्रालय स्तर तक अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार दिया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार दिया गया है।

पुलक भट्टाचार्य को सूडा के अतिरिक्त CEO का प्रभार

पुलक भट्टाचार्य सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे पीएमओटी मिशन कर्मयोगी के समन्वयक और नगरीय प्रशासन-विकास संचालनालय में अपर संचालक के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

आदेश के अनुसार, वर्तमान दायित्वों के साथ उन्हें राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा), रायपुर के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विपुल गुप्ता को कर्मकार मंडल का अतिरिक्त प्रभार

विपुल कुमार गुप्ता श्रम विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विनायक शर्मा को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया

विनायक शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार कार्यालय में राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उनके पास उप सचिव, खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है।

आदेश के अनुसार, उन्हें नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है।

डॉ. ऋतु वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

डॉ. ऋतु वर्मा सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव (कक्ष-6 एवं 7) के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के प्रभार से हटाया

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ कृषि विकास-किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ संवाद में उप महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, उन्हें छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।

पुष्पेन्द्र शर्मा बने राज्य शिष्टाचार अधिकारी

पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार अधिकारी के कार्यालय में सत्कार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। आदेश के अनुसार, उन्हें राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया

गौतम सिंह सुशासन-अभिसरण विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थ हैं और मार्कफेड का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

आदेश के अनुसार, उन्हें मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उनके शेष दायित्व यथावत रहेंगे।

मोनिका जयनशीने बनीं डिप्टी कलेक्टर

मोनिका जयनशीने माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर में उप सचिव के पद पर पदस्थ हैं। वे नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।

आदेश के अनुसार, उन्हें डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

रायपुर : संजू की स्वर्णिम जीत पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने थपथपाई पीठ, कहा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगा उनके अनुभव का लाभ

Published

on

परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा

परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री श्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा
परिजनों के साथ उप मुख्यमंत्री श्री साव से मिलीं संजू देवी, भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल तक का सफर किया साझा

रायपुर/कोरबा 29 सितम्बर 2026। एशियन गेम्स-2026 में महिला कबड्डी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने रायपुर लौटने के बाद उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मुलाकात की। श्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान संजू देवी की उपलब्धि पर उनका अभिनंदन कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने संजू की माता श्रीमती अमरीका बाई और पिता रामजी का भी अभिनंदन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने संजू देवी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारत के साथ छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों को भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने संजू से एशियन गेम्स के अनुभव और उनकी टीम के स्वर्ण पदक तक के अजेय सफर की जानकारी ली। श्री साव ने उनसे प्रतियोगिता के दौरान मिले अनुभवों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।
श्री साव ने संजू का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला उनका अनुभव केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहेगा। इस अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा। श्री साव से संजू देवी की मुलाकात के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो भी मौजूद थीं।

Continue Reading

कोरबा

जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी वर्ग के जिला अध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू (शहर) राजेश श्रीवास (ग्रामीण) तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई तथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि जनगणना जाति के आधार पर की जाए और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड, वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू ने बताया कि ओबीसी कांग्रेस द्वारा रैली निकाली गई और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई है कि जनगणना जाति के आधार पर सुनिश्चित की जाए और वैज्ञानिक, प्रमाणित एवं नीतिनिर्माण में उपयोगी जाति जनगणना हेतु ओबीसी श्रेणी मानकीकृत जाति सूची, प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में लिखा गया है कि अगामी जनगणना में जातियों की गणना की पद्धति से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षित करते हुए ज्ञापन प्रस्तुत किया जा रहा है। जाति जनगणना सामाजिक न्याय का ऐतिहासिक माध्यम तभी बन सकती है, जब देश की प्रत्येक जाति एवं समुदाय की सही, वैज्ञानिक और एकरुप गणना हो।
केवल किसी व्यक्ति से उसकी जाति पूछ लेना पर्याप्त नहीं है। यह भी सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि एक ही प्रमाणित जाति के अलग-अलग नाम, पर्यायवाची नाम, क्षेत्रीय नाम तथा उच्चारण एवं वर्तनी के अंतर के कारण उसे अनेक अलग-अलग जातियों के रूप में दर्ज न कर दिया जाए।

समस्या: एक जाति-अनेक नाम
भारत की सामाजिक संरचना अत्यंत विविध है। एक ही जाति अथवा समुदाय को अलग-अलग राज्यों, क्षेत्रों और भाषाओं में अलग-अलग नामों, उपनामों, परंपरागत व्यवसाय-सुचक नामों तथा वर्तनी से जाना जा सकता है। ज्ञापन में कहा गया है केन्द्र एवं राज्य सरकारों की आधिकारिक सूचियों तथा अन्य प्रमाणित अभिलेखों के आधार पर प्रत्येक राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश के लिए वैज्ञानिक कास्ट मास्टर लिस्ट तैयार की जाए।
किसी भी दो नामों को केवल समानता के अधार पर स्वत: एक जाति न मानी जाए। उनका एकीकरण आधिकारिक दस्तावेजों, ऐतिहासिक एवं मानव शास्त्रीय प्रमाणों एवं विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ही किया जाए।
जाति जनगणना की अंतिम पद्धति तय करने से पहले एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित की जाए। इसके अलावा ज्ञापन में कई विषयों पर राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया गया है।

CamScanner 09-29-2026 19.31
CamScanner 09-29-2026 19.31
CamScanner 09-29-2026 19.31
CamScanner 09-29-2026 19.31

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677