छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में हवा में तड़पती रही मरीज, फिर तोड़ा दम:बेटा बोला-एयर एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट खराब था, इन्होंने मां को मार डाला
Published
1 year agoon
By
Divya Akashरायपुर, एजेंसी। रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल से रेफर की गई एक महिला मरीज की एयर एंबुलेंस में मौत हो गई। आरोप है कि मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिला और एयर एंबुलेंस बिना सुविधा दिए उड़ती रही। इसके चलते 15 मिनट तक तड़पने के बाद मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने CMHO को जांच के निर्देश दिए हैं।
परिजनों ने एयर एंबुलेंस कंपनी रेड और MMI नारायणा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला के बेटे ने बताया कि एयर एंबुलेंस में ऑक्सीजन मशीन काम ही नहीं कर रही थी। उन्होंने जिम्मेदारों टिकरापारा थाने में शिकायत दी है और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग रखी है।
स्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
महिला मरीज की लापरवाही से मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उन्हें इस घटना का दुख है। इस पूरी घटना के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों से जानकारी मिली। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए डायरेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं को जांच के लिए निर्देश दे दिया है।
जिसके बाद जिला चिकित्सा अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे है। सिंधी समाज की ओर से महेश दरियानी, अमित चिमनानी, तनेश आहूजा, विनोद खेमानी समेत समाज के अन्य लोग पहुंचे थे।
10 दिन से थीं भर्ती, हैदराबाद किया गया था रेफर
टाटीबंध निवासी ओम खेमानी ने बताया कि उनकी मां भारती देवी खेमानी (57) की तबीयत खराब थी। 2 सितंबर को रात करीब 1 बजे MMI नारायणा अस्पताल लालपुर में भर्ती कराया गया। 10 दिनों के बाद जब भारती देवी के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने उन्हें हैदराबाद रेफर कर दिया।
ओम खेमानी ने बताया कि, रायपुर से हैदराबाद ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने रेड एम्बुलेंस कंपनी से एयर एंबुलेंस बुक कराई। गुरुवार को एयर एम्बुलेंस रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद MMI अस्पताल से एयरपोर्ट तक एंबुलेंस में ले जाया गया। वहां से मां भारती देवी को एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया।
बिना टेक्निकल जांच के एंबुलेंस ने भरी उड़ान
ओम ने बताया कि एयर एम्बुलेंस ऑक्सीजन सपोर्ट मशीन की जांच किए बिना हवा में उड़ गई। टेक ऑफ होते ही जब मरीज को ऑक्सीजन चढ़ाया गया, लेकिन मशीन ने काम नहीं किया। आपत्ति जताने पर मेडिकल स्टाफ अन्य तरीके से ऑक्सीजन देने की कोशिश करने लगे। करीब 15 मिनट तक मरीज तड़पती रही, फिर उसकी मौत हो गई।
ओम ने बताया कि जब उसने फ्लाइट में डॉक्टर को कहा कि ऑक्सीजन मशीन काम नहीं कर रही है, वापस रायपुर चलो। इस पर उन्होंने पायलट से बात करने को कहा। जब पायलट से बात की गई तो उन्होंने डॉक्टरों से बात करने को कहा। इस बातचीत में देर हो गई और ओम की मां ने दम तोड़ दिया।
बेटा रोते हुए बोला- इन्होंने मां को मार डाला
मामले में ओम खेमानी ने टिकरापारा पुलिस से मामले की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि MMI नारायणा अस्पताल और रेड एयर एम्बुलेंस के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनकी मां की मौत हुई है। उन्होंने रायपुर SSP और टिकरापारा पुलिस से आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की है।

भारती देवी खेमानी को 2 सितंबर को रात 1 बजे MMI नारायणा लालपुर में एडमिट कराया गया।
6 लाख 11 हजार में हुई थी बुकिंग
ओम के भाई बाबू खेमानी ने बताया कि मरीज को बेहतर अस्पताल में इलाज के लिए करीब 10 दिन तक भर्ती रखा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हैदराबाद रेफर करने के लिए रेड एयर एम्बुलेंस ने 6 लाख 11 हजार रुपए लिए थे, लेकिन इनकी लापरवाही मां की जान चली गई।
फिलहाल इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात की है। वहीं दूसरी ओर जब रेड एम्बुलेंस कंपनी से इस मामले में बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
You may like
कोरबा
कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Published
2 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज बरबसपुर स्थित नगर पालिक निगम कोरबा के डंप यार्ड (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट केंद्र) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ संग्रहित कचरे की प्रोसेसिंग, कंपोस्ट निर्माण तथा अनुपयोगी सामग्री के पृथक्करण हेतु स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मशीन तक कचरा लाने के लिए चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाए तथा मशीनों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के समय कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी की जाए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डंप यार्ड परिसर के आसपास पौधरोपण कर हराभरा वातावरण विकसित करने, बाउंड्रीवाल निर्माण को प्राथमिकता देने तथा संग्रहित कचरे से उत्पन्न दुर्गंध की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर आयुक्त विनय मिश्रा तथा निगम के इंजीनियर राहुल मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोरबा
निर्माणाधीन पीएम आवास कॉलोनी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Published
5 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashगुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कोरबा स्थित दादरखुर्द क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों से आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं शेष कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने पेंटिंग, इंटीरियर एवं अन्य लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हितग्राहियों को आवास हस्तांतरण से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण होना अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉलोनी के पार्ट-वन एवं पार्ट-टू के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाई जाए तथा संपूर्ण निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने श्रमिकों (लेबर) की संख्या बढ़ाकर कार्य को गति देने और प्रतिदिन प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कॉलोनी में समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में निवासियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने ठेकेदार एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि मार्च माह तक आवास निर्माण के साथ विद्युत सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवास उपलब्ध कराना है। अतः निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, सीडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सड़क, चौक एवं प्रस्तावित गौधाम-मियावाकी क्षेत्र का किया निरीक्षण, कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर’
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसील रोड, बाईपास रोड (मंडी से आरएसएस नगर मार्ग) का भी निरीक्षण कर सड़क निर्माण एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा यातायात सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर ने रिस्दी चौक, प्रस्तावित गौधाम क्षेत्र एवं विकसित किए जा रहे मियावाकी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यों में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने तथा योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कोरबा
लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Published
9 minutes agoon
February 12, 2026By
Divya Akashकोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आज लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रगति तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत टेलर (दर्जी) एडवांस्ड कोर्स के हितग्राहियों से चर्चा कर प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। हितग्राहियों ने बताया कि बुनियादी कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत एक लाख रुपये का लोन प्राप्त कर उसका उपयोग टेलरिंग व्यवसाय में किया गया है। सभी हितग्राहियों का उद्यम पंजीयन पूर्ण हो चुका है तथा वे वर्तमान में एडवांस्ड कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण अवधि में हितग्राहियों को पांच सौ रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 07 हजार 500 रुपये की प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर श्री दुदावत ने बालको द्वारा संचालित सीजीपीएससी एवं सीजी व्यापमं प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रहे हितग्राहियों से भी संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपलब्धता, अध्ययन सामग्री तथा छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपके जीवन का यह अत्यंत कीमती समय है, इसे व्यर्थ न गंवाएँ। नियमित अभ्यास, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ तैयारी ही सफलता का मार्ग है। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि शासन-प्रशासन संसाधन उपलब्ध करा सकता है, परंतु सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह भी दी।
लाइवलीहुड कॉलेज में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत वर्तमान में एक भी प्रशिक्षण बैच संचालित न होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 10 दिनों के भीतर न्यूनतम तीन नए प्रशिक्षण बैच अनिवार्य रूप से प्रारंभ किए जाएँ।
कलेक्टर ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में एनएसक्यूएफ मानकों के अनुरूप आवश्यक प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना के निर्देश दिए। उन्होंने जॉब-ओरिएंटेड प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए डीज़ल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ड्राइवर, फिटर, वेल्डर आदि ट्रेड को शामिल करने के निर्देश भी प्रदान किए। कलेक्टर ने कॉलेज परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने, अनुपयोगी सामग्रियों का नीलामीकरण करने तथा सभी कक्षाओं में नामपट्ट (नेमप्लेट) लगाने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने बरबसपुर डंप यार्ड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
निर्माणाधीन पीएम आवास कॉलोनी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई