छत्तीसगढ़
कांकेर में भालू ने पिता-बेटे को मार डाला:शव लेने पहुंची वन-विभाग की टीम पर भी हमला, 2 गंभीर; लकड़ी लेने गए थे जंगल
कांकेर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले से बाप बेटे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। तीन ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल गए थे तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है भालू अभी भी आक्रामक है जिससे दोनों के शव को जंगल से नहीं लाया गया है।
घटना भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल की है। जब वन विभाग की टीम मृतकों का शव लेने पहुंची, तब भालू ने दोबारा हमला कर दिया। इस दूसरे हमले में डिप्टी रेंजर नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू के हमले से बाप बेटे की मौत हो गई
हमले के बाद भागने का मौका नहीं मिला
भालू का हमला इतना भयानक था कि शंकरलाल दर्रो और उनके पुत्र सुकलाल दर्रो को बचने का मौका भी नहीं मिला। इस हमले में अज्जू कुमार कोरेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
क्षेत्र की निगरानी कर रहा वन विभाग
वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी विकास कुमार, जो घटना के समय मुनारा के पास थे, उन्होंने बताया कि वे भी भालू के हमले का शिकार हो सकते थे। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है ताकि ऐसी कोई और घटना न हो।
कोरबा
कोरबा के मड़वारानी पहाड़ पर युवक ने लगाई फांसी:पत्नी से विवाद के बाद में तनाव था, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मड़वारानी पहाड़ पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक मानसिक तनाव में था।
मृतक की पहचान ग्राम जर्वे निवासी 32 वर्षीय सिमरन कुमार सांडे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।

श्रद्धालुओं ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
रविवार (7 जून) सुबह मड़वारानी पहाड़ स्थित मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली।
सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पत्नी के मायके जाने से था परेशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सिमरन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर सिमरन काफी परेशान और मानसिक तनाव में था।
परिवार ने भी पुलिस के समक्ष पारिवारिक कलह की बात स्वीकार की है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
सुसाइड नोट नहीं मिला
उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
गांव में शोक का माहौल
युवक की मौत के बाद जर्वे गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के चार साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं परिजन घटना से सदमे में हैं।
कोरबा
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र :समस्याओं से निजात दिलाने की रखी मांग
कोरबा। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्न आवश्यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमें विद्युत, स्ट्रीट लाईट, पेयजल, साफ सफाई, हाईमास्ट लाईट, ट्रैफिक व्यवस्था, राखड़, बरसात पूर्व नालियों की सफाई, पर्यावरण जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात दिलाने की मांग रखी गई है ।

श्री साहु ने कहा है कि बरसात आने वाला है और अभी तक नालियों को दुरूत नहीं किया गया है। पर्याप्त सफाई भी नहीं कराया गया है जिसके कारण पहली बरसात में ही बदबु से शहरवासी परेशान होंगे तथा कोरबा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है । पिछले कई वर्षों से प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठाेस कारगार उपाय करने में नाकाम रहा है । जिस कारण लोग सड़क ट्रैफिक समस्या से परेशान हो रहे हैं । एक ओर निगम का दावा है कि कोरबा शहर को पर्याप्त सुविधाएं मिल रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और है । स्ट्रीट लाईट के लिए लगभग सभी वार्ड के पार्षद फरियाद लगा चुके हैं लेकिन बंद पड़े स्ट्रीट लाईट को सुधारा नहीं जा रहा है और जरूरत के हिसाब से नया स्ट्रीट लाईट लगाया नहीं जा रहा है । श्री साहु ने कहा निगम क्षेत्र में रहने वाले वे सभी पेयजल उपभोक्ता पानी के लिए तरस रहे हैं जो निगम के पानी पर निर्भर है कहीं पानी नहीं पहुच रहा तो कहीं पानी ऊपर चढ़ नहीं पा रहा । कोरबा शहर में जगह – जगह सड़क किनारे राखड़ डंप किये जाने की शिकायतें आम हो गई है ।
नेता प्रतिपक्ष श्री साहु ने कहा है कि जो काम जरूरी है जनता के हित के लिए आवश्यक मुलभूत सुविधाओं में आता है उसे ताक में रखकर ऐसे अनेक कार्य कराये जाने का प्लान है जो जरूरी और आवश्यक नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए इन दिनों निगम में सम्मान – अपमान का खेल खेला जा रहा है । इस पर निगम प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा यह देखना दिलचस्प होगा । क्या वाकई में सम्मान- अपमान का मामला है या कुछ और क़पाराम साहु ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कोरबा में मुलभूत आवश्यक सुविधाओं का विस्तार नहीं किये जाने पर विपक्ष एकजूटता के साथ सड़क की लड़ाई डटकर लड़ेगें ।
कोरबा
कोरबा में 16 टन अवैध कबाड़ जब्त:उरगा-कुसमुंडा पुलिस ने 4 वाहन समेत 13.40 लाख का माल पकड़ा, जांच जारी
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 16 टन लोहे का कबाड़ और चार वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए कबाड़ और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 13 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत, इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
बंद परिसर में मिला 14 टन कबाड़
थाना उरगा प्रभारी निरीक्षक नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कसडोल स्थित एक बंद परिसर में छापा मारा। पंचों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से एक माजदा डीआरएस पिकअप, एक 407 ट्रक और एक अन्य ट्रक में लदा करीब 14 टन लोहे का कबाड़ और बाइक के कटे हुए पार्ट्स जब्त किए। तीनों वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। जब्त सामग्री और वाहनों की कीमत लगभग 12.60 लाख रुपये आंकी गई है।
कुसमुंडा में लावारिस पिकअप से मिला कबाड़
इसी दौरान 7 जून 2026 को थाना कुसमुंडा पुलिस को वैशालीनगर जरहाझेल 06 नंबर बैरियर मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़े होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप क्रमांक CG-10-E-8576 की तलाशी ली। वाहन में लोहे की जाली, पाइप, रोलर सहित करीब 2 टन लोहे का कबाड़ भरा हुआ मिला। पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया।
वाहन और कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने पिकअप और उसमें भरा कबाड़ जब्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
दस्तावेज नहीं मिलने पर की गई जब्ती
प्रारंभिक जांच में बरामद कबाड़ संदिग्ध और लावारिस प्रकृति का पाया गया। संबंधित व्यक्तियों द्वारा कबाड़ और वाहनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
इसके चलते पुलिस ने समस्त मशरूका को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।
अवैध कारोबारियों पर आगे भी रहेगी नजर
उरगा और कुसमुंडा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में कुल 16 टन कबाड़ और चार वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और कबाड़ के स्रोत तथा इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा है कि कबाड़ चोरी, अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
