हर दृष्टि से सबसे लोकप्रिय दावेदार के रूप में उभरी कांगे्रस लगा सकती है प्रशांति पर दांव कोरबा/दीपका । नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा-कांग्रेस में दावेदार सामने आ रहे हैं। कांगे्रस से एक मात्र नाम उभर कर सामने आया है, वे हैं वरिष्ठ काग्रेस नेत्री श्रीमती प्रशांति सिंह। चिरमिरी की बेटी-दीपका की बहु
25 वर्षों से प्रशांति सिंह कांग्रेस की ईमानदार सिपाही के रूप में क्षेत्र में सेवारत हैं और वरिष्ठ जनों के सानिध्य में उन्हें जो भी दायित्व दिया जाता है, बड़ी शिद्दत के साथ उन दायित्वों का निर्वहन करती हैं। बीते लोकसभा चुनाव में वे जी जान से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को जिताने के लिए जुट गई थीं। उनका कार्य क्षेत्र सिर्फ दीपका ही नहीं पुरा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में रहा और वे श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ कई क्षेत्रों का दौरा किया और अपने क्षेत्र से कांग्रेस को बेहतर लीड भी दिलाई। वे कांगे्रस के हर कार्यक्रम में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति देती हैं और गुटीय राजनीति से दूर सबकी प्रिय दावेदार के रूप में उभर कर आई हैं। श्रीमती प्रशांति सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में हुआ और दीपका में उनका विवाह हुआ और वे दीपका की बहू के रूप में अपनी पहचान बनाई। मिलनसार श्रीमती सिंह राजनीति में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई और उन्होंने कई सालों तक दीपका में प्ले स्कूल का संचालन किया, जिसके कारण हजारों अभिभावकों पर उनकी छवि की गहरी पैठ बनी हुई है। युवतियों को रोजगार से जोड़ा
श्रीमती प्रशांति सिंह का कहना है कि महिलाओं को भी आर्थिक दृष्टि से सशक्त होना चाहिए और वे स्वयं एक ब्यूटिशियन हैं और इस रोजगार से उन्होंने 400 से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण देकर अपने पैर पर खड़ा होना सिखाया। ये स्टूडेंट उन्हें गुरू मां कहकर पुकारती हैं। छोटे से लेकर बड़े तक इनके व्यक्तिव के कायल हैं और वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए काम करती हैं और प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा निर्धारित धरना प्रदर्शन सहित अन्य कार्यक्रमों में बड़ी ईमानदारी से शामिल होती हैं। शिक्षा और संस्कार की बहुआयामी व्यक्तिव
श्रीमती प्रशांति सिंह का कहना है कि शिक्षा से ही महिलाओं का भविष्य उज्ज्वल हो सकता हैं और वे स्वयं स्नातकोत्तर तक शिक्षा हासिल करने के बाद छोटे-छोटे बच्चों को गढऩे का काम करने के लिए दीपका में ही प्ले स्कूल प्रारंभ की और कई साल तक इसका संचालन भी किया। कुछ कारणवश प्ले स्कूल को बंद करना पड़ा लेकिन भविष्य में विद्यालय संचालन की इच्छा रखती हूं। विवाह से पूर्व उन्होंने स्कूल टीचर बनकर बच्चों को शिक्षा और संस्कार की पाठशाला लगाती रही। 28 साल पहले एकेडमी भी शूरू की और एडवांस टेक्रोलॉजी से इस क्षेत्र में क्रांति भी लाई। राजनीतिक सफर
श्रीमती प्रशांति सिंह का प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा एवं उच्च शिक्षा चिरमिरी में ही पूरी हुई और चिरमिरी स्थित बड़ाबाजार के पास लाहिड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज में एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कई सामाजिक सरोकार के कार्यों को भी बखूबी निभाया। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस में रहकर श्रीमती प्रशांति सिंह ने 2000 से अधिक रचनात्मक कार्यांे को बखूबी अंजाम दिया। यहां तक की वे पार्टी के छोटे से छोटे कार्य को करने में नहीं हिचकती। यहां तक वे दरी बिछाने एवं झण्डा लहराने का काम भी करती रही हैं और कांग्रेस को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाती रही। संघर्षों से रहा नाता
कांग्रेस में रहकर प्रशांति सिंह ने कई संघर्षों को भी पार किया है और कठिन परिस्थिति में भी भाजपा प्रवेश नहीं किया, जबकि दीपका के ही कई दिग्गज सरकार आते ही पाला बदल दिया और श्रीमती सिंह एक अटूट रिश्ता के साथ कांग्रेस में बनी रहीं। उनका कहना है कि विपरित परिस्थिति में मातृ संस्था का साथ छोडऩा उनकी फितरत में नहीं है। उन्होंने पार्षद का चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। उनका कहना है कि हार के बाद ही जीत मिलती है। बार-बार गिरने के बाद ही मनुष्य खड़ा होता है। मनोबल नहीं टूटना चाहिए और संघर्षों तथा चुनौतियों को पार कर ही असली जीत का मजा आता है। वरिष्ठों का सानिध्य
एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली श्रीमती प्रशांति सिंह ने कभी ऊंचे ओहदे की चाहत नहीं की, जिसके कारण वरिष्ठों का सानिध्य इन्हें प्राप्त है। चाहे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की बात हो या फिर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल… सभी की चहेती हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई की बात हो या फिर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, सभी की दृष्टि में प्रशांति सिंह एक अच्छी प्रत्याशी साबित हो सकती है और सभी का आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि प्रशांति सिंह एक ऐसी कांग्रेस नेत्री हैं, जो सबके सानिध्य में पार्टी के हर कार्यक्रमों में भाग लेती हैं और अब नगर पालिका परिषद दीपका में अध्यक्ष का पद सामान्य होने के कारण अवसर मिला है तो वरिष्ठों से प्रशांति सिंह अपेक्षा भी रख रही हैं और उम्मीद है कि पार्टी प्रत्याशी के रूप में प्रशंाति सिंह का चयन कर सकती है।
प्रशांति को जन्मदिन पर दी गई स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं
प्रशांति सिंह ने 16 जनवरी को अपना 51 वां जन्मदिन घर पर ही मनाया और गरीबों की सेवा भी की। सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई देने घर पहुंचे और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। जन्मदिन समारोह पर दीपका सहित जिले भर से शुभचिंतक, कांग्रेसी एवं परिजन, स्वजन पहुंचे थे।
कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुदुरमाल के हसदेव नदी एनीकट में नहाते समय तेज बहाव में बहे 15 वर्षीय बालक सूरज महंत का शव दो दिन बाद बरामद हो गया।
वहीं पचपेड़ी गांव के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव अब भी पहेली बना हुआ है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
एनीकट में नहाते समय बहा था 15 साल का सूरज
पहली घटना कुदुरमाल गांव की है। गुरुवार सुबह 15 वर्षीय सूरज महंत हसदेव नदी के एनीकट में नहा रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर और बहाव बढ़ गया और वह तेज धारा में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर परिजनों और उरगा पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सेना के गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। लगातार बारिश और बांगो बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज था, जिससे रेस्क्यू में मुश्किलें आईं।
दो दिन बाद कटबीतला के पास मिला शव
लगातार दो दिन तक तलाश अभियान चलाने के बाद शनिवार को सूरज का शव कटबीतला गांव के पास हसदेव नदी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खेत में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
दूसरी घटना पचपेड़ी गांव की है। यहां PDS सोसाइटी भवन के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शव से दुर्गंध आने के कारण उसके करीब 3 से 4 दिन पुराना होने का अनुमान है। तीन दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस
उरगा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए WhatsApp ग्रुप और कोटवारों के जरिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। पुलिस फिलहाल हत्या के साथ-साथ हादसे की संभावना को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।
कोरबा 05 सितंबर 2026। दर्री पुलिस टीम ने लावारिस अवस्था में मिली एक मोटर साइकिल की सशक्त ऐप के माध्यम से तुरंत जांच कर चोरी का मामला उजागर किया है। सशक्त ऐप से ऐसे सुलझी गुत्थी डिजिटल चेकिंग व पहचान: 05.09.2026 को चेकिंग के दौरान लावारिस मिली हीरो सी.डी. 110 ड्रीम (CG-12-AV-1387) का डाटा सशक्त ऐप में दर्ज किया गया।
तकनीकी मिलान: ऐप में चेचिस नंबर (ME4JC677EJ8169808) एवं इंजन नंबर (JC67E84175032) सर्च करते ही वाहन का पूरा पिछला पुलिस रिकॉर्ड सामने आ गया।
वास्तविक मालिक का पता: वाहन गुलाम मुस्तफा (26 वर्ष), निवासी- 15 ब्लॉक, कोरबा का होना पाया गया।
पूर्व में दर्ज FIR: यह बाइक 14.08.2026 को चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 21.08.2026 को चौकी CSEB (थाना सिविल लाइन रामपुर) में अपराध क्र. 741/2026 के तहत दर्ज थी।
सशक्त ऐप की खासियत: यह ऐप पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही इंजन, चेचिस या रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन का रिकॉर्ड जांचने की सुविधा देता है, जिससे अपराधियों की धरपकड़ और चोरी की गाड़ियों की बरामदगी आसान हुई है
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के दिए निर्देश
कोरबा, 05 सितंबर, 2026। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत पशुधन विकास विभाग के निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों में मैदानी स्तर पर कार्यरत पशु चिकित्सकों, पैरावेट्स, पीएआईडब्ल्यू एवं पशु सखियों सहित कुल 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को योजना के अंतर्गत निर्धारित सभी संकेतकों की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, किसान क्रेडिट कार्ड एवं हरा चारा विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रभावी मैदानी कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.एन. मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत विभागीय कार्यक्रमों एवं निर्धारित संकेतकों की पूर्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मयंक गोस्वामी ने कृत्रिम गर्भाधान विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सीमेन के उचित रखरखाव, कृत्रिम गर्भाधान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा अधिकतम गर्भधारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी बिंदुओं को उदाहरण सहित समझाया। इसी क्रम में डॉ. एच.के. सोनी ने मदकाल की पहचान, समाकालन एवं संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के संकेतकों की पूर्ति के लिए पशु रोग नियंत्रण, टीकाकरण तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।