Connect with us

कोरबा

नगर पालिका परिषद दीपका अध्यक्ष पद के लिए प्रशांति सिंह का नाम कांग्रेस से सबसे ऊपर

Published

on


हर दृष्टि से सबसे लोकप्रिय दावेदार के रूप में उभरी
कांगे्रस लगा सकती है प्रशांति पर दांव

कोरबा/दीपका । नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा-कांग्रेस में दावेदार सामने आ रहे हैं। कांगे्रस से एक मात्र नाम उभर कर सामने आया है, वे हैं वरिष्ठ काग्रेस नेत्री श्रीमती प्रशांति सिंह।
चिरमिरी की बेटी-दीपका की बहु


25 वर्षों से प्रशांति सिंह कांग्रेस की ईमानदार सिपाही के रूप में क्षेत्र में सेवारत हैं और वरिष्ठ जनों के सानिध्य में उन्हें जो भी दायित्व दिया जाता है, बड़ी शिद्दत के साथ उन दायित्वों का निर्वहन करती हैं। बीते लोकसभा चुनाव में वे जी जान से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत को जिताने के लिए जुट गई थीं। उनका कार्य क्षेत्र सिर्फ दीपका ही नहीं पुरा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में रहा और वे श्रीमती ज्योत्सना महंत के साथ कई क्षेत्रों का दौरा किया और अपने क्षेत्र से कांग्रेस को बेहतर लीड भी दिलाई। वे कांगे्रस के हर कार्यक्रम में अपनी शत-प्रतिशत उपस्थिति देती हैं और गुटीय राजनीति से दूर सबकी प्रिय दावेदार के रूप में उभर कर आई हैं।
श्रीमती प्रशांति सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में हुआ और दीपका में उनका विवाह हुआ और वे दीपका की बहू के रूप में अपनी पहचान बनाई। मिलनसार श्रीमती सिंह राजनीति में रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई और उन्होंने कई सालों तक दीपका में प्ले स्कूल का संचालन किया, जिसके कारण हजारों अभिभावकों पर उनकी छवि की गहरी पैठ बनी हुई है।
युवतियों को रोजगार से जोड़ा


श्रीमती प्रशांति सिंह का कहना है कि महिलाओं को भी आर्थिक दृष्टि से सशक्त होना चाहिए और वे स्वयं एक ब्यूटिशियन हैं और इस रोजगार से उन्होंने 400 से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण देकर अपने पैर पर खड़ा होना सिखाया। ये स्टूडेंट उन्हें गुरू मां कहकर पुकारती हैं। छोटे से लेकर बड़े तक इनके व्यक्तिव के कायल हैं और वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबके लिए काम करती हैं और प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा निर्धारित धरना प्रदर्शन सहित अन्य कार्यक्रमों में बड़ी ईमानदारी से शामिल होती हैं।
शिक्षा और संस्कार की बहुआयामी व्यक्तिव


श्रीमती प्रशांति सिंह का कहना है कि शिक्षा से ही महिलाओं का भविष्य उज्ज्वल हो सकता हैं और वे स्वयं स्नातकोत्तर तक शिक्षा हासिल करने के बाद छोटे-छोटे बच्चों को गढऩे का काम करने के लिए दीपका में ही प्ले स्कूल प्रारंभ की और कई साल तक इसका संचालन भी किया। कुछ कारणवश प्ले स्कूल को बंद करना पड़ा लेकिन भविष्य में विद्यालय संचालन की इच्छा रखती हूं। विवाह से पूर्व उन्होंने स्कूल टीचर बनकर बच्चों को शिक्षा और संस्कार की पाठशाला लगाती रही। 28 साल पहले एकेडमी भी शूरू की और एडवांस टेक्रोलॉजी से इस क्षेत्र में क्रांति भी लाई।
राजनीतिक सफर


श्रीमती प्रशांति सिंह का प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा एवं उच्च शिक्षा चिरमिरी में ही पूरी हुई और चिरमिरी स्थित बड़ाबाजार के पास लाहिड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज में एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए कई सामाजिक सरोकार के कार्यों को भी बखूबी निभाया। एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस में रहकर श्रीमती प्रशांति सिंह ने 2000 से अधिक रचनात्मक कार्यांे को बखूबी अंजाम दिया। यहां तक की वे पार्टी के छोटे से छोटे कार्य को करने में नहीं हिचकती। यहां तक वे दरी बिछाने एवं झण्डा लहराने का काम भी करती रही हैं और कांग्रेस को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाती रही।
संघर्षों से रहा नाता


कांग्रेस में रहकर प्रशांति सिंह ने कई संघर्षों को भी पार किया है और कठिन परिस्थिति में भी भाजपा प्रवेश नहीं किया, जबकि दीपका के ही कई दिग्गज सरकार आते ही पाला बदल दिया और श्रीमती सिंह एक अटूट रिश्ता के साथ कांग्रेस में बनी रहीं। उनका कहना है कि विपरित परिस्थिति में मातृ संस्था का साथ छोडऩा उनकी फितरत में नहीं है। उन्होंने पार्षद का चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। उनका कहना है कि हार के बाद ही जीत मिलती है। बार-बार गिरने के बाद ही मनुष्य खड़ा होता है। मनोबल नहीं टूटना चाहिए और संघर्षों तथा चुनौतियों को पार कर ही असली जीत का मजा आता है।
वरिष्ठों का सानिध्य


एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाली श्रीमती प्रशांति सिंह ने कभी ऊंचे ओहदे की चाहत नहीं की, जिसके कारण वरिष्ठों का सानिध्य इन्हें प्राप्त है। चाहे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की बात हो या फिर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल… सभी की चहेती हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई की बात हो या फिर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, सभी की दृष्टि में प्रशांति सिंह एक अच्छी प्रत्याशी साबित हो सकती है और सभी का आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि प्रशांति सिंह एक ऐसी कांग्रेस नेत्री हैं, जो सबके सानिध्य में पार्टी के हर कार्यक्रमों में भाग लेती हैं और अब नगर पालिका परिषद दीपका में अध्यक्ष का पद सामान्य होने के कारण अवसर मिला है तो वरिष्ठों से प्रशांति सिंह अपेक्षा भी रख रही हैं और उम्मीद है कि पार्टी प्रत्याशी के रूप में प्रशंाति सिंह का चयन कर सकती है।

प्रशांति को जन्मदिन पर दी गई स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं


प्रशांति सिंह ने 16 जनवरी को अपना 51 वां जन्मदिन घर पर ही मनाया और गरीबों की सेवा भी की। सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई देने घर पहुंचे और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। जन्मदिन समारोह पर दीपका सहित जिले भर से शुभचिंतक, कांग्रेसी एवं परिजन, स्वजन पहुंचे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी का खुलासा, ठेकेदार के यार्ड में हुई थी चोरी

Published

on

उरगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग 1 टन तार बरामद

कोरबा। उरगा क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड के अंदर खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल की चोरी के मामले में थाना उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं उसके बताए स्थान से चोरी किए गए एल्युमिनियम तार तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।

लगभग 01 टन एल्युमिनियम तार चोरी कर कबाड़ी को बेचा

प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 05.09.2026 को थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे के बाद मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम तार, जिसकी लंबाई लगभग 15 मीटर प्रति बिट बताई गई थी, चोरी हो गए हैं। चोरी गए तार की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई।रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 494/2024, धारा 303(2) बीएनएस, सहपठित धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राकेश पटेल, निवासी भिलाई खुर्द, अपने बाड़ी में चोरी का केबल छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।संदेही राकेश पटेल से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड से एल्युमिनियम केबल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कथन के अनुसार चोरी किए गए केबल को उसके घर के पीछे बाड़ी में ले जाकर उसका एल्युमिनियम अलग किया गया तथा बाद में कबाड़ी को बेच दिया गया।

चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं लगभग 1 टन तार बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त: मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BT, 7571, ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 BB 0653, लगभग 01 टन जीआई तार/चोरी का तार बरामद कर विधिवत जब्त किया है। बरामद संपत्ति को पुलिस कब्जे में लिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर राकेश पटेल, पिता स्व. राम प्रसाद पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी भिलाई खुर्द पुल के पास, थाना उरगा, जिला कोरबा को दिनांक 05.09.2026 को शाम 17:20 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई तथा आरोपी को गिरफ्तारी के आधार से अवगत कराया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा शेष आरोपियों एवं चोरी की संपत्ति के संबंध में भी विवेचना की जा रही है।थाना उरगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विद्युत सामग्री चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण बरामदगी की गई है।

Continue Reading

कोरबा

Teachers play a vital role in nation-building and shaping the personality of students: Hon’ble Governor Shri Ramen Deka

Published

on

Dronacharya Sangam Teacher Felicitation Ceremony held at SECL DAV School, Bilaspur

Bilaspur/Korba. A Dronacharya Sangam Teacher Felicitation Ceremony was organised at SECL DAV School, Bilaspur. Hon’ble Governor of Chhattisgarh, Shri Ramen Deka, graced the programme as the Chief Guest.

The programme commenced with the garlanding of the portrait of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan, the second President of India and eminent educationist, by Hon’ble Governor Shri Ramen Deka and other dignitaries. The guests also remembered his invaluable contribution to the field of education.

During the ceremony, teachers from all DAV schools functioning under the various operational areas of SECL were felicitated for their outstanding contribution and dedication.

Addressing the gathering, Hon’ble Governor of Chhattisgarh, Shri Ramen Deka, said that student life is an important phase in an individual’s life, during which teachers play a significant role in shaping students’ knowledge, personality and future. He said that the lessons imparted by teachers continue to influence students throughout their lives.

He told the students that there are no shortcuts to success and that consistent hard work, discipline and dedication are essential to achieve success. He encouraged students to stay away from procrastination and laziness and emphasised that the process of learning should never end. An individual should always remain willing to learn something new.

The Hon’ble Governor said that one should not think about what society has done for us, but rather reflect on what we have done for society. He called upon students to understand their responsibilities towards society and the nation and to utilise their knowledge and abilities to make a positive contribution.

The ceremony was attended by Shri Sunil Jain, Commissioner, Bilaspur Division; Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), SECL; Shri Himanshu Jain, Chief Vigilance Officer, SECL; Shri K. Parthipan, Principal, SECL DAV Bilaspur; Smt. Maulika Mukherjee, ARO, DAV Bilaspur Region; and Smt. Suchitra Sharma, Principal, SECL DAV Korba, among other dignitaries. Collector Shri Sanjay Agrawal, Senior Superintendent of Police Shri Rajnesh Singh, along with senior officials of SECL and the District Administration, were also present on the occasion.

Continue Reading

कोरबा

शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : राज्यपाल रमेन डेका

Published

on

एसईसीएल डीएवी विद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुआ द्रोणाचार्य संगम शिक्षक सम्मान समारोह

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल डीएवी विद्यालय, बिलासपुर में द्रोणाचार्य संगम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल छत्तीसगढ़ रमेन डेका उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर राज्यपाल रमेन डेका एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया।

समारोह में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित सभी डीएवी विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यपाल छत्तीसगढ़, रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है और इस दौरान शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक से प्राप्त सीख का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन आवश्यक है। उन्होंने कार्य को टालने की प्रवृत्ति और आलस्य से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए। व्यक्ति को सदैव कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि समाज ने हमारे लिए क्या किया, बल्कि यह विचार करना चाहिए कि हमने समाज के लिए क्या किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा अपने ज्ञान और क्षमता का उपयोग सकारात्मक योगदान के लिए करने का आह्वान किया।

समारोह में बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन, एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, एसईसीएल डीएवी बिलासपुर के प्राचार्य के. पार्थिपन, डीएवी बिलासपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय सहायक अधिकारी श्रीमती मौलिका मुखर्जी तथा एसईसीएल डीएवी कोरबा की प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तथा एसईसीएल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677