Connect with us

छत्तीसगढ़

रायगढ़ में मुख्यमंत्री ने लोगों को दी सौगतें:100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा, CM बोले- जबरदस्ती व प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना गलत है

Published

on

रायगढ़,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की सौगात क्षेत्रवासियों का दी है। गुरूवार को वे धरमजयगढ़ प्रवास पर थे और संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह में आम सभा को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण व भूमि पूजन करते हुए क्षेत्र के लोगों को करोड़ों का सौगात दी।

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की पुण्य तिथि पर संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह में आम सभा को सम्बोधित करते हुए मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव को याद किया।

उन्होंने मंच से कहा कि 20 सालों तक मैं दिलीप सिंह जूदेव के साथ राजनीति किया हूं। जहां भी जाते थे सब उनकी पर्सनालिटी को देखकर पूछा करते थे। धर्मांतरण को लेकर लगातार उन्होंने काम किया है जिसकी वजह से कई परिवार हिंदू धर्म में वापस हुए और स्व. दिलीप सिंह जूदेव ने पैर धो कर उन्हें वापसी कराया था।

कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी कि घर वापसी का काम वह रोक दें। इसके अलावा उन्होंने मंच से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 महीना में सारे वादे पूरा किए हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी छत्तीसगढ़ को लेकर दिया था। वह सारे गारंटी प्रदेश सरकार ने पूरे किए हैं। चाहे वह महतारी वंदन की सौगात हो या किसानों को 3100 धान की बोनस राशि या 18 लाख आवास की पहली कैबिनेट में ही स्वीकृत हुआ। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चैधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभल प्रताप समेत अन्य नेता मौजूद थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धरमजगयढ़ में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धरमजगयढ़ में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा

जबरदस्ती व प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना गलत मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा आज हमारे राजनितिक गुरू युवा सम्राट के नाम से विख्यात हुए, जिन्होंने घर वापसी की शुरूआत की, स्व दीलिप सिंह जूदेव जी की पूण्य तिथि है।

आज कई जिलों से उन्हें श्रद्धाजंलि देने के लिए लोग यहां एकत्रित हुए हैं। आज उनके बताए अनुसार जो उनमें राजनितिक गुण था उसे अपनाने का हमने प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि उनका ही आर्शीवाद है कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। सीएम विष्णुदेव साय ने धर्मांतरण को लेकर कहा कि जबरदस्ती या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना गलत है। धर्म निरपेक्ष देश है। गलत तरीके से करना सही नहीं है यह बंद होना चाहिए।

45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन किया

45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की (1) धरमजयगढ़ में विभिन्न पंचायतों में कार्यों के लिए 50 करोड़ की घोषणा जिनमें मुख्य रूप से धरमजयगढ़ ओंगना से पोटिया मार्ग में सरिया नदी में पुलिया निर्माण एवं खड़गांव से क्रोन्धा सरिया नदी में पुलिया निर्माण जैसे कार्य शामिल है। (2) 50 करोड़ की लागत से 132 केवी स्टेशन की घोषणा (3) नगर पंचायत क्षेत्र धरमजयगढ़ में विभिन्न कार्यों के लिए 10 करोड़ से अधिक की घोषणा जिसमें गौरवपथ कन्या हाईस्कूल से पीपरमार चौक तक 5 करोड़ 94 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 9 दीपनगर में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स निर्माण के लिए 2 करोड़ 93 लाख 18 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 10 नराईटिकरा नेहरू गार्डन के विस्तार एवं जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ की घोषणा शामिल हैं। (4) छाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा (5) अम्बेटिकरा मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending