खेल
पिंक बॉल से हारा भारत, हार के 4 कारण:फ्लड लाइट कंडीशन का फायदा नहीं उठा सके गेंदबाज, बैटर्स स्विंग-बाउंस में फंसे
एडिलेड ,एजेंसी। टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी है। पिंक बॉल से खेले गए इस डे-नाइट टेस्ट में भारतीय टीम बैटिंग-बॉलिंग-फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में बिखरी-बिखरी सी दिखी।
सवा दो दिन तक चले मुकाबले में भारत ने अपने 20 विकेट महज 81 ओवर्स में गंवा दिए। भारत ने दोनों पारियों में मिलाकर 355 रन बनाए, जबकि कंगारू टीम ने पहली पारी में ही 337 रन बना डाले। मेजबानों ने महज 10 विकेट गंवाए।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से 30 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप नहीं हो सकी, जो हार का सबसे बड़ा कारण रही।
आगे 4 पॉइंट्स में समझिए हार के अन्य कारण…
1. पिंक बॉल की स्विंग-बाउंस से मात खा गए
भारतीय बल्लेबाज पिंक बॉल की स्विंग और एक्स्ट्रॉ बाउंस से मात खा गए। पहले दिन बॉल 1.6 डिग्री तक स्विंग कर रही थी। ऐसे में भारतीय टीम पहले दिन के शुरुआती 2 सेशन में ही ढेर हो गई। रोहित ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
कप्तान की जगह ओपन करने उतरे केएल राहुल और विराट कोहली एक ही तरीके से आउट हुए। दोनों को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। भारतीय बैटर्स ऑफ स्टंप से बाहर की ओर स्विंग लेती उछाल भरी बॉल पर कैच आउट हुए। अन्य बल्लेबाज भी पिंक बॉल की एक्ट्रा स्विंग और बाउंस का सामना नहीं कर सके। एक समय भारत का स्कोर 71/1 था। फिर अगले 10 रन बनाने में राहुल, विराट और गिल के विकेट गंवा दिए।
2. फ्लड लाइट्स में विकेट नहीं ले सके गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाला इंडियन पेस अटैक फ्लड लाइट्स में विकेट निकालने में नाकाम रहा। पहले दिन शाम होते-होते ऑस्ट्रेलियन बैटर्स क्रीज पर थे। भारतीय टीम के ऑलआउट होने के बाद लगा था कि आखिरी सेशन में इंडियन पेसर्स कंगारुओं की नाक में दम कर देंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे।
3. अंडर लाइट कंडीशन में खेलने में फेल रहे शनिवार को शाम होते-होते इंडियन बैटर्स क्रीज पर थे, लेकिन भारतीय बैटर्स दूसरी पारी की अंडर लाइट कंडीशन में खेलने में फेल रहे। दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर 128/5 था। ओपनर केएल राहुल 7, विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 6 रन बनाए आउट हुए। इस बार पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट झटके।
4. ट्रैविस हेड के 2 कैच छूटे, 65 रन ज्यादा बनाए
ट्रैविस हेड को 2 जीवनदान मिले। पहले मौके पर मोहम्मद सिराज से उनका कैच ड्रॉप हो गया। तब वे 75 रन पर खेल रहे थे, फिर विकेटकीपर ऋषभ पंत, हर्षित राणा की बॉल पर कैच पकड़ नहीं पाए। बाद में ट्रैविस हेड ने 140 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के सहारे ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन का स्कोर खड़ा किया, जिससे कंगारुओं को 157 रन की बड़ी बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के दूसरे दिन के शुरुआती दो सेशन में 251 रन बना डाले।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच गूगल के टॉप ट्रेंड पर
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड टेस्ट में 10 विकेट से हराया। भारत के आने के बाद से भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच गूगल के टॉप ट्रेंड में आ गया। नीचे देखें गूगल ट्रेंड्स
खेल
छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा सम्पन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा दिनांक 05/07/2026 को होटल लैंडमार्क, पंडरी, रायपुर में संपन्न हुयी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी , छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के पूर्व मुख्य सलाहकार डा. मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रदीप जोशी, गिरिराज बागड़ी, सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं पदाधिकारीगण, जिला संघों के अध्यक्ष एवं सचिव आदि उपस्थित थे।

वार्षिक आमसभा की बैठक में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक प्रतियोगिता के आयोजन एवं राज्य में टेबल टेनिस के प्रचार एवं विकास पर विस्तृत चर्चा हुयी। बैठक में वार्षिक प्रतियोगिता का कैलेण्डर निर्धारित किया गया जिसमें प्रथम राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह अगस्त में रायपुर, प्रथम मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता तथा द्वितीय राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह सितंबर में क्रमशः रायपुर एवं राजनांदगांव, 24वीं स्टेग ग्लोबल छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह अक्टूबर में रायपुर, राज्य पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह नवंबर में रायपुर, द्वितीय मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह नवंबर में रायपुर, तृतीय मास्टर्स राज्य रैकिंग़ टेबल टेनिस प्रतियोगिता माह दिसंबर में रायपुर को आबंटित किया गया।
इसके साथ ही पिछले वर्ष कोंडागांव में पहली बार आयोजित राज्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन करने पर कोंडागांव जिला टेबल टेनिस संघ को “द्वितीय राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता” हेतु स्मृति चिन्ह दिया गया। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी को ससम्मान मोमेंटो भेंट किया गया।

मंच संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ सचिव शकील साजिद ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।
खेल
भारतीय जीवन बीमा निगम की 58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
विनय बैसवाड़े, ऋचा पटवर्धन (टेबल टेनिस) तथा शैलेश साहू, पर्ली ठाकुर (बैडमिंटन) विजेता बने
रायपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल द्वारा दिनांक 04 से 05 जुलाई 2026 तक आयोजित “58वीं मध्य क्षेत्रीय टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता” सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल एवं बैडमिंटन हाल, रायपुर में आज संपन्न हो गयी । उल्लेखनीय है कि विगत 2 दिनों से जारी इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कार्यरत 8 मंडलों के 24 खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। आज सुबह 10.00 बजे हुए प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले का बीमा कर्मियों के साथ-साथ राजधानी की खेलप्रेमी जनता ने भी जमकर लुफ्त उठाया। प्रतियोगिता के फायनल राउंड में टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में रायपुर मंडल के विनय बैसवाड़े एवं महिला वर्ग में इंदौर मंडल की श्रीमती ऋचा पटवर्धन विजेता रहे तथा बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बिलासपुर मंडल के शैलेश साहू एवं महिला वर्ग में सुश्री पर्ली ठाकुर विजेता रहे ।

उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने जानकारी दी कि पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जीवन बीमा निगम, मध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के प्रादेशिक प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) एम.सी. कौशिक थे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (एच.आर.डी.) एम. कविराज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर मंडल के विपणन प्रबंधक रविन्द्र कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतियोगिता के संयोजक प्रबंधक (कार्मिक) अमित कुमार श्रीवास्तव,चयन समिति के सदस्य प्रबंधक (दावा) नीलमणी द्विवेदी, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सदस्य प्रबंधक कार्यालय सेवा गिरीश सिन्हा,सेन्ट्रल जोन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के सह सचिव व्ही. एस. बघेल, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड,सदस्य रायपुर के शशांक शेखर शर्मा, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के महासचिव गजेंद्र पटेल, रायपुर डिवीजन प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएशन के सचिव आशीष शर्मा उपस्थित थे।

दिनांक04 से 05 जुलाईतक चलने वाले इस प्रतियोगिता के आज अंतिम दिन खेले गये फायनल मैचों के परिणाम इस प्रकार है:-
टेबल टेनिस :
पुरुष वर्ग: फायनल — विनय बैसवाड़े (रायपुर मंडल) ने केशव खंडेलवाल (रायपुर मंडल) को 4-0 से हराकर विजेता बने। तृतीय स्थान पर हिमांशु रंगशाही (इंदौर मंडल)तथा चतुर्थ स्थान पर सुशांत श्रीवास्तव (सतना मंडल) रहे |
महिला वर्ग: फायनल — श्रीमती ऋचा पटवर्धन (इंदौर मंडल) ने कु साक्षी धनविजय (रायपुर मंडल)को 4-0 से हराकर विजेता बनी । तृतीय स्थान परसुश्री कोनू पाल (भोपाल मंडल)तथा चतुर्थ स्थान परश्रीमती श्रीजी गुप्ता (शहडोल मंडल)रहे |
बैडमिंटन: पुरुष वर्ग: फायनल — शैलेश साहू (बिलासपुर मंडल) ने सुनील चंद्राकर (भोपाल मंडल) को 21-16, 21-18 से हराकर विजेता बने। तृतीय स्थान पर जुग्गल संजीव पटेल (रायपुर मंडल)तथा चतुर्थ स्थान पर अमित कुमार निगम (भोपाल मंडल)रहे |
महिला वर्ग: फायनल — सुश्री पर्ली ठाकुर(भोपाल मंडल)ने सुश्री विनीता एक्का (बिलासपुर मंडल)को 21-8 ,21-12 से हराकर विजेता बनी । तृतीय स्थान परश्रीमती पुष्पिका टिग्गा (शहडोल मंडल) तथा चतुर्थ स्थान परकु. जिशा टिग्गा (रायपुर मंडल) पर रही |टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर सुश्री गीता पंडित तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रायपुर जिला बैडमिंटन संघ सचिव अनुराग दीक्षित, सहायक मुख्य निर्णायक हेमंत क्रिस्टोफर थे ।
इस अवसर पर मंडल प्रबंधक (पेंशन एवं समूह बीमा) प्रदीप केरकेट्टा, प्रबंधक (आई टी) टी. श्रीहरी, पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिशिर गुप्ता, अंपायर एन.जे. राव, पूर्व अखिल भारतीय व्हालीबाल खिलाड़ी यशवंत शर्मा, श्रीमती संध्या भगत, श्रीमती उषा राव, विजय तिरपुडे, मंडल खेल समन्वयन समिति, रायपुर के सदस्य अगेशवर साहू, संजय सेनगुप्ता, दीपक जेम्स, मोहनलाल साहू, सुशांत सैनी एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण, तकनीकी समितिगण उपस्थित थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता की आयोजन सचिव श्रीमती संध्या राज ने दी |
खेल
वैभव सूर्यवंशी ने सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ा:15 साल, 99 दिन में भारत के लिए डेब्यू किया, 14 रन बनाकर आउट हुए
मैनचेस्टर, एजेंसी। वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था।

वैभव ने अपनी पहली पारी में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसमें दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने एक छक्का जोफ्रा आर्चर की गेंद पर और एक छक्का जोश टंग की गेंद पर लगाया। उन्हें विल जैक्स ने स्टंप आउट कराया।
मैच से पहले वैभव ने सोशल मीडिया पर भी डेब्यू के संकेत दिए थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए न्यू चैप्टर लिखा था।

टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिली
23 जून को BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली। थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उन्हें जर्सी दी। सूर्यवंशी ने पहले रघु के पैर छूकर प्रणाम किया, फिर जर्सी ली।
वैभव को ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत इंग्लैंड दौरे पर अलग चेंजिंग रूम दिया गया है। उनकी फैमिली को भी टीम होटल में ठहरने की अनुमति मिली है।

जर्सी के साथ फोटोशूट करते हुए वैभव।
वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए थे
एक महीने पहले वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बने थे। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
