Connect with us

खेल

भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड:4×400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

Published

on

नगोया, एजेंसी। भारत ने एशियन गेम्स के 4×400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं।

मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है।

इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में 13 मिनट 32.75 सेकेंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता। वे 10 हजार और 1500 मीटर में सिल्वर जीत चुके हैं। वे मेडल की हैट्रिक करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बने।

इधर, नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीता। 10 दिन पहले फ्लू की वजह से अस्पताल में भर्ती रहीं नीरू इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत ने 8 मेडल जीते। टीम के कुल मेडल 53 हो गए हैं और मेडल टेबल में 10वें स्थान पर है।

Continue Reading

खेल

धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने:19 सीजन में 5 खिताब जिताए, मालिकों से वीडियो कॉल पर कहा- रिलीज कर दो

Published

on

चेन्नई, एजेंसी। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL में खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में CSK पर बैन के कारण वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे।

धोनी ने IPL में 278 मैच खेले और 5,314 रन बनाए। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 IPL और 2 चैंपियंस लीग टी-20 खिताब जीते।

CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि शनिवार को वीडियो कॉल पर 2027 के लिए रिलीज होने वाले खिलाड़ियों के नाम तय हो रहे थे। तभी धोनी ने धीरे से कहा- लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ दीजिए।

श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK नहीं

CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब 20 साल से हमारा साथ है।

2008 में मैंने ही उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही थी। यह मेरा सबसे अच्छा फैसला था। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी।

पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले

2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे।

Continue Reading

खेल

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड:सचिन से पीछे रह गए विराट और रोहित, गंभीर की कोचिंग में पहली विदेशी वनडे सीरीज जीती

Published

on

माउंट माउंगानुई, एजेंसी। भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीत ली। इसके साथ भारत ने न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।

इस सीरीज में भारत ने दो और बड़े रिकॉर्ड बनाए। न्यूजीलैंड का अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला तोड़ा और 7 साल बाद उसे घरेलू सीरीज में हराया। वहीं, गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने पहली बार विदेशी जमीन पर वनडे सीरीज जीती।

न्यूजीलैंड में भारत 17 वनडे जीते

भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 17 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के नाम 15 जीत हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया 31 जीत के साथ सबसे आगे है।

न्यूजीलैंड में 7 साल बाद सीरीज जीता भारत

भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में वनडे सीरीज जीती थी। तब टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। इसके बाद 2020 में भारत को 3-0 और 2022 में 1-0 से हार मिली।

गंभीर की कोचिंग में पहली विदेशी वनडे सीरीज जीती

गौतम गंभीर को 9 जुलाई 2024 को भारत का हेड कोच बनाया गया था। उनकी कोचिंग में भारत ने पहली बार विदेश में वनडे सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड दौरे से पहले गंभीर की कोचिंग में भारत ने तीन विदेशी द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थीं। तीनों में टीम को हार मिली थी।

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान पहला वनडे जीता। पिछले मैच में उनकी वनडे कप्तानी का डेब्यू हुआ था। इस मैच में भारत को उसके वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार मिली थी। टीम इंडिया 244 रन से हार गई थी।

सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके कोहली और रोहित

न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 22 मैचों में 821 रन बनाए हैं।

विराट कोहली 18 मैचों में 682 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वे सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 139 रन दूर रह गए। रोहित शर्मा 19 मैचों में 467 रन ही बना सके।

कोहली के नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा 20 वनडे डक

विराट कोहली वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ पहले नंबर पर हैं। दोनों के नाम 20-20 डक हैं।

नंबर-11 पर अर्शदीप के 2 छक्के, वेंकटेश प्रसाद और शमी की बराबरी

अर्शदीप सिंह ने भारत की पारी के आखिरी ओवरों में 4 गेंदों पर 14 रन बनाए। उन्होंने 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही वनडे में भारत के नंबर-11 बल्लेबाज के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। इस रिकॉर्ड में उन्होंने वेंकटेश प्रसाद और मोहम्मद शमी की बराबरी की।

भारत के मिडिल ऑर्डर का विदेश में औसत 24.64

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भारत के नंबर 4 से 7 के बल्लेबाजों का प्रदर्शन घरेलू और विदेशी मैचों में अलग रहा है। घरेलू मैचों में इस क्रम के बल्लेबाजों का औसत 47.75 है, जबकि विदेश में यह घटकर 24.64 रह गया।

कोहली ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का कैच छोड़ा

न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में विराट कोहली ने दूसरी स्लिप में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का कैच छोड़ दिया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर फॉक्सक्रॉफ्ट के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। गेंद कोहली के पास गई, लेकिन वे दोनों हाथों से कैच नहीं पकड़ सके।

कोहली ने सेकेंड स्लिप में कैच छोड़ा।

कोहली ने सेकेंड स्लिप में कैच छोड़ा।

यश ठाकुर की जगह कोहली ने बाउंड्री पर फील्डिंग की

बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे यश ठाकुर की जगह विराट कोहली खुद वहां पहुंच गए। इसके बाद दर्शकों का ध्यान कोहली पर चला गया। वे बाउंड्री पर जिस तरफ भी फील्डिंग करने जाते, स्टैंड में मौजूद दर्शक भी उनके पीछे-पीछे उसी ओर पहुंचने लगते। यह कोहली और रोहित का न्यूजीलैंड में आखिरी मैच हो सकता है।

कोहली के पीछे खड़े भारतीय फैंस।

कोहली के पीछे खड़े भारतीय फैंस।

डेब्यू मैच में यश ठाकुर को पहला वनडे विकेट

यश ठाकुर ने इस मैच से वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्हें अक्षर पटेल ने डेब्यू कैप दी। यश ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड कर अपना पहला वनडे विकेट लिया। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

यश ठाकुर को अक्षर पटेल ने डेब्यू कैप दी।

यश ठाकुर को अक्षर पटेल ने डेब्यू कैप दी।

अक्षर ने टिकनर को स्टंप कराया

49वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने ब्लेयर टिकनर को स्टंप करा दिया। ईशान किशन ने विकेट के पीछे तेजी से बेल्स हटाईं। न्यूजीलैंड 187 रन पर ऑलआउट हो गया और भारत ने 22 रन से मैच जीत लिया।

अक्षर विकेट लेने के बड़ा कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

अक्षर विकेट लेने के बड़ा कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ सेलिब्रेट करते हुए।

Continue Reading

खेल

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल

Published

on

चंडीगढ़, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे पूरी जिंदगी साथ बिताना चाहते हैं। समरीन ने बुधवार दोपहर करीब 4:22 बजे ये तस्वीरें शेयर कीं। क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी दोनों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।’

अर्शदीप सिंह और समरीन की सगाई की तस्वीरें…

अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए।

अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए।

रिंग पहनाने के बाद अर्शदीप और समरीन ने एक-दूसरे को गले लगाया।

रिंग पहनाने के बाद अर्शदीप और समरीन ने एक-दूसरे को गले लगाया।

सगाई की रिंग दिखातीं समरीन कौर और खुशी जाहिर करते अर्शदीप सिंह।

सगाई की रिंग दिखातीं समरीन कौर और खुशी जाहिर करते अर्शदीप सिंह।

अर्शदीप सिंह के साथ रिंग दिखातीं समरीन कौर।

अर्शदीप सिंह के साथ रिंग दिखातीं समरीन कौर।

ये रिंग अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को पहनाई।

ये रिंग अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर को पहनाई।

अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए…

  • अप्रैल में स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा: अप्रैल 2026 में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की। चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस कर लिया। इसकी तुलना समरीन की तस्वीरों से की गई और यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई।
  • IPL में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं: IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
  • धर्मशाला और एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट: मई महीने में IPL के दौरान दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान भी फैंस ने उनसे इसके बारे में पूछा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
  • गुरुद्वारे पहुंचे, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह: जून में दोनों पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की चर्चा चली और ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई।
  • ‘My Person’ लिखकर रिश्ता किया ऑफिशियल: इसके बाद अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए ‘My Person’ लिखा। इसके साथ ही पिछले तीन महीने से चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया। अब दोनों ने सगाई कर ली।
अर्शदीप सिंह ने यह फोटो समरीन कौर के साथ दिवाली (8 नवंबर) के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

अर्शदीप सिंह ने यह फोटो समरीन कौर के साथ दिवाली (8 नवंबर) के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड अर्शदीप सिंह हाल ही में हुए ट्रेड की वजह से सुर्खियों में हैं। IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ। जिसमें पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई को दिया है। उनकी जगह पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। IPL की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हार्दिक की फीस ₹16.35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई है। अर्शदीप ₹18 करोड़ की मौजूदा फीस पर ही मुंबई से जुड़े हैं।

अर्शदीप सिंह की मंगेतर की तस्वीरें…

समरीन के इंस्टाग्राम पर करीब 44 लाख फॉलोअर्स हैं।- फाइल फोटो

समरीन के इंस्टाग्राम पर करीब 44 लाख फॉलोअर्स हैं।- फाइल फोटो

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।- फाइल फोटो

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।- फाइल फोटो

मॉडलिंग के बाद समरीन कौर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।- फाइल फोटो

मॉडलिंग के बाद समरीन कौर ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।- फाइल फोटो

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677