Connect with us

देश

50 लाख खर्च डंकी रूट से अमेरिका गया भारतीय युवक, सोते हुए मिली भयानत मौत, आग में जिंदा जल गया हरियाणा का बेटा

Published

on

करनाल, एजेंसी। अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के करनाल जिले के युवक सुखविंद्र सिंह की आग में जलकर मौत हो गई। वह एक फूड स्टोर में काम करता था, जहां अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस वक्त सुखविंद्र और स्टोर मालिक अंदर ही सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दमकल टीम ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।मृतक सुखविंद्र सिंह (22) करनाल के गांव गंगाटेहड़ी का रहने वाला था। वह करीब चार साल पहले ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका गया था।

परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च किए थे, यहां तक कि जमीन भी बेचनी पड़ी थी। सुखविंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था और बेहतर भविष्य के लिए विदेश गया था। वह 12वीं पास था और काफी संघर्ष के बाद उसे यह नौकरी मिली थी। लेकिन इस हादसे ने उसके सारे सपनों को खत्म कर दिया। हादसे में स्टोर मालिक विक्रांत, जो पंजाब के मोहाली का रहने वाला था, उसकी भी मौत हो गई। दोनों काम खत्म करने के बाद अक्सर स्टोर में ही सोते थे।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आग से बचने के लिए दोनों बाथरूम में छिपे, लेकिन आग वहां तक भी पहुंच गई। बाद में उनके शव वहीं मिले। परिवार का कहना है कि सुखविंद्र को विदेश भेजने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी थी। अब बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शव की पहचान डीएनए के जरिए होगी, क्योंकि वह पूरी तरह जल चुका है। परिवार की कोशिश है कि शव भारत लाया जाए, जिसमें 8 से 10 दिन लग सकते हैं। अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो अमेरिका में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Continue Reading

देश

परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा बढ़ाने से रियल एस्टेट क्षेत्र को राहत: निकाय

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख निकाय क्रेडाई और नारेडको ने रियल एस्टेट परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा चार महीने बढ़ाने संबंधी सरकार के परामर्श को इस क्षेत्र के कारोबारियों के लिए राहत भरी पहल बताया है। निकायों ने कहा कि इससे निर्माण सामग्री की कमी से जूझ रहे डेवलपर्स को राहत मिलेगी। उन्होंने राज्यों के रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरणों (रेरा) से यह समय सीमा जल्द से जल्द बढ़ाने का अनुरोध किया, ताकी इस उद्योग को राहत मिल सके। 

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों के रेरा के लिए परामर्श जारी कर कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, जिससे निर्माण सामग्री की कमी पैदा हो गई है और रियल एस्टेट परियोजनाओं का समय पर निर्माण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पात्र परियोजनाओं के पंजीकरण और निर्माण पूरा करने की समयसीमा चार महीने बढ़ाई जाए। इस परामर्श को लेकर क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा, ”मंत्रालय का यह परामर्श रियल एस्टेट क्षेत्र की मांग के अनुरूप एक सकारात्मक कदम है।” 

पटेल ने कहा, ”हालांकि युद्ध की वजह से आई रुकावटों के कारण इस उद्योग को निर्माण सामग्री की आपूर्ति और श्रमिकों की उपलब्धता में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन समय सीमा के विस्तार वाले परामर्श से डेवलपर्स को परियोजना पूरा करने की निर्धारित समय को मौजूदा बाज़ार की स्थिति के हिसाब से तय करने में मदद मिलेगी।” मंत्रालय को रियल एस्टेट क्षेत्र के हितधारकों से कई आवेदन मिले थे, जिनमें परियोजनाओं के समय पर पूरा होने में आ रही रुकावटों को देखते हुए राहत की मांग की गई थी। सिग्नेचर ग्लोबल के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आई बाधाओं से निर्माण सामग्री की उपलब्धता गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा, ”चार महीने का विस्तार देने का सरकार का फैसला व्यावहारिक और दूरदर्शी है।” नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) के अध्यक्ष परवीन जैन ने कहा, ”पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण निर्माण सामग्री की उपलब्धता और लागत दोनों प्रभावित हुई हैं, जिससे परियोजनाओं में देरी होना स्वाभाविक है।” यह राहत उन परियोजनाओं पर लागू होगी, जिनकी मूल, संशोधित या पहले से बढ़ाई गई पूर्णता तिथि 28 फरवरी, 2026 या उसके बाद की है। 

Continue Reading

खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 8वां गोल्ड:प्रीति और जैस्मिन बॉक्सिंग चैंपियन, सोमन ने पैरा शॉटपुट जीता, एजेंसी। अब तक 30 मेडल

Published

on

ग्लासगो, एजेंसी। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने आठवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। जैस्मिन लांबोरिया ने विमेंस बॉक्सिंग की 57 KG, प्रीति पवार ने 54 KG कैटेगरी और सोमन राणा ने पैरा शॉटपुट की F57 कैटेगरी में गोल्ड जीता। वहीं, मेंस 55 KG कैटेगरी में जादुमणि सिंह को सिल्वर मिला। वे ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकस्न से फाइनल हार गए।

जैस्मिन ने फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स और प्रीति ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराया। इसके साथ ही भारत के 8 गोल्ड सहित कुल 30 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

वहीं, भारत के 7 और मुक्केबाज गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में उतरेंगे। रात 9 बजे साक्षी चौधरी (51 KG), 9:15 बजे प्रिया घंघास (60 KG), 9:30 बजे अरुंधति चौधरी (70 KG), 10:15 बजे लवलीना बोरगोहेन (75 KG), 10:45 बजे सचिन सिवाच (60 KG), 11:15 बजे अंकुश पंघाल (80 KG) और 11:45 बजे नरेंद्र बरवाल (90+ KG) अपने-अपने फाइनल मुकाबले खेलेंगे।

सोमन ने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड जीता, शुभम को सिल्वर

पैरा शॉट पुट इवेंट की F-57 कैटेगरी में भारत के सोमन राणा ने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। एक अन्य भारतीयय शुभम जुयाल ने सिल्वर पाया।

सोमन राणा ने 13.40 मीटर गोला फेंका। शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर थ्रो किया। F-57 कैटेगरी में वे खिलाड़ी आते हैं, जिनके कम के नीचे के अंग (पैरों) कमजोर होते हैं। लेकिन उनके ऊपरी शरीर (धड़ और हाथ) की ताकत पूरी तरह सामान्य होती है।

ट्रिपल जंप में भारत के दो और मेडल

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में दो और मेडल जीत लिए हैं। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर के जंप अटैम्प्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही सेल्वा प्रभु ने 16.52 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ ब्रॉन्ज जीता। इस इवेंट का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने जीता। उनका बेस्ट अटैम्प्ट 16.72 मीटर का रहा।

प्रीति पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकीं

हरियाणा की बॉक्सर प्रीति ने 2022 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2023 एशियन गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीति 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2026 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता, जबकि 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भी गोल्ड अपने नाम किया। प्रीति की ट्रेनिंग NS NIS पटियाला में होती है।

जैस्मिन ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था

हरियाणा की बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया 57 KG कैटेगरी में फिलहाल इस वर्ग में दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर हैं। उन्होंने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड जीता है। जैस्मिन 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए खेल चुकी हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

उन्नति शर्मा क्वार्टर फाइनल में

जूडो में उन्नति शर्मा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्नति ने महिला 63 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में लामुलेला मागागुला को हराया।

शनमुगम सातवें स्थान पर रहे

पैरा एथलेटिक्स में पुरुष 1500 मीटर T54 के फाइनल में भारत के रमेश शनमुगम सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने 3:23:59 मिनट का समय लिया।

रवीना गायकवाड़ डिस्क्वालिफाई

महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल में भारत की रवीना गायकवाड को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। उन्हें रेस वॉकिंग नियमों के उल्लंघन के लिए तीन रेड कार्ड मिले, जिसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हो गया।

Continue Reading

देश

इस्लामाबाद का बड़ा संकेत: PM मोदी को आने का निमंत्रण भेजेगा पाकिस्तान, भारत के फैसले पर टिकी नजर

Published

on

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान ने पुष्टि की है कि वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा। पाकिस्तान 2026-27 के लिए SCO की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। इसी दौरान इस्लामाबाद में संगठन का वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा।
 30 जुलाई को हुई साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि SCO के मेजबान देश के रूप में पाकिस्तान का दायित्व है कि वह सभी सदस्य देशों के नेताओं को सम्मेलन में आमंत्रित करे। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उन्हें मनीला में आसियान रीजनल फोरम (ARF) के दौरान भारत की ओर से किसी द्विपक्षीय बैठक के अनुरोध की जानकारी नहीं है। हालांकि पाकिस्तान निमंत्रण भेजेगा, लेकिन मौजूदा भारत-पाकिस्तान संबंधों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने की संभावना कम मानी जा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि भारत, SCO के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में सम्मेलन में भाग लेने के लिए किसी वरिष्ठ प्रतिनिधि या मंत्री को भेज सकता है।
 इससे पहले अक्टूबर 2024 में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर SCO की काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की बैठक में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए थे। यह लगभग एक दशक में किसी भारतीय मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा थी। उस समय जयशंकर ने स्पष्ट किया था कि उनकी यात्रा केवल SCO के बहुपक्षीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए थी, न कि भारत-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए। उस दौरान दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक नहीं हुई थी।

क्या है SCO और क्यों अहम है यह सम्मेलन?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना वर्ष 2001 में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी। बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके पूर्ण सदस्य बने। वर्तमान में ईरान और बेलारूस भी इसके सदस्य हैं। SCO दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठनों में से एक है, जो सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर काम करता है। SCO की अध्यक्षता मिलने के बाद पाकिस्तान के लिए यह सम्मेलन अपनी कूटनीतिक भूमिका को मजबूत करने का अवसर माना जा रहा है। वहीं भारत के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण होगा कि वह प्रधानमंत्री स्तर पर भाग लेता है या किसी अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि को सम्मेलन में भेजता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677