Connect with us

कोरबा

कल से 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

Published

on

राशन कार्ड संबंधी समस्या के लिए मो.नं. 9425201983 पर करें संपर्क

कोरबा, 27 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।
  खाद्य शाखा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कैंपों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड, राशनकार्ड की पात्रता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी दी जाएगी। राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी नागरिकों को बताया जाएगा।
कैंपों में उचित मूल्य दुकान संचालकों के माध्यम से राशनकार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य कराया जाएगा। खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री का सैंपल प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि हितग्राही वितरित सामग्री की जानकारी प्राप्त कर सकें। विभागीय योजनाओं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित पोस्टर तथा वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतों के लिए उपलब्ध माध्यमों की जानकारी भी कैंप में दी जाएगी। राशनकार्ड से जुड़ी समस्या के संबंध में निराकरण की जानकारी के लिए मो.नं. 9425201983 में संपर्क किया जा सकता है। नागरिकों को भारत सरकार के ‘अन्न सहायता’ पोर्टल, विभागीय कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 तथा अन्य शिकायत निराकरण व्यवस्थाओं से अवगत कराया जाएगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संबंधित अधिकारियों को कैंपों का आयोजन सुनिश्चित करने तथा उचित मूल्य दुकानों पर वितरित खाद्यान्न सामग्री के सैंपल प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए हैं। नागरिक निर्धारित तिथियों में अपने क्षेत्र के सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

कोरबा। भारत नर्सिंग कॉलेज कोसाबाड़ी ने विश्व हृदय माह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को हृदय रोगों, उच्च रक्तचाप (बीपी) और इनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। छात्रों के इस सराहनीय और सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

थाने से फरार छेड़छाड़ का आरोपी 3 दिन बाद अरेस्ट:दिन में जंगल, रात में घर आता था आरोपी, कोरबा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा के पसान थाना परिसर से फरार हुए छेड़छाड़ के आरोपी खीरचंद (40) को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 22 सितंबर को पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था।

खीरचंद के खिलाफ छेड़छाड़ का पुराना मामला दर्ज है। उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी था। पुलिस ने 22 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था। पूछताछ के दौरान उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया और मौका पाकर फरार हो गया।

दिन में जंगल में छिपता, रात में घर आता था

फरार होने के बाद खीरचंद दिन में जंगल में छिपा रहता था। रात करीब 11 बजे वह चोरी-छिपे अपने घर आता था और सुबह करीब 3 बजे फिर जंगल की ओर चला जाता था। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर रहते हैं।

आधी रात घर की घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खीरचंद रात में अपने घर आता है। इसके बाद 25 सितंबर की आधी रात पसान पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पसान थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Continue Reading

कोरबा

नशे में ASI ने कार को दो बार टक्कर मारी:विरोध करने पर कार मालिक से की बहस, वीडियो वायरल, मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा में नशे में धुत ASI अश्वनी वर्मा ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी पीछे लेकर दोबारा उसी कार को ठोंक दिया। विरोध करने पर ASI कार मालिक से ही बहस करने लगे। मौके पर भीड़ जुटने के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि ASI की हालत इतनी खराब थी कि उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी को चलाकर ले जानी पड़ी। मामले में ASI के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड स्थित मस्जिद के पास हुई।

ड्यूटी से लौटते वक्त कार को टक्कर मारी

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाने में पदस्थ ASI अश्वनी वर्मा देर रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ASI ने गाड़ी पीछे की और उसी कार को दोबारा टक्कर मार दी। आवाज सुनकर कार मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो ASI कार से उतरे और कार मालिक से बहस करने लगे।

बताया जा रहा है कि ASI नशे में इतने धुत थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और बार-बार लड़खड़ा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिसकर्मी की इस हरकत पर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि ASI की हालत को देखते हुए उनकी कार दूसरे पुलिसकर्मी ने चलाकर वहां से ले गया, जबकि ASI को दूसरे वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ASI अश्वनी वर्मा के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि ASI अश्वनी वर्मा से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कोतवाली थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ मारपीट का मामला सामने आ चुका है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677