Connect with us

कोरबा

जलवायु परिवर्तन अंतर्गत स्काउट्स, गाइड्स की हर्बल गार्डन विकसित करने की पहल

Published

on

कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जलवायु परिवर्तन पर युवा-नेतृत्व वाली ग्रीन इंडिया पहल अंतर्गत कोरबा जिले के नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में एक सराहनीय पर्यावरण संरक्षण पहल की गई है। स्काउट्स, गाइड्स के सामूहिक प्रयास से वृद्धाश्रम परिसर के एक खाली स्थान को हर्बल गार्डन में बदलने का प्रयास प्रारंभ किया गया है।

इस परियोजना का नेतृत्व अंकिता सामल, असिस्टेंट गाइड केप्टिन ने अपनी गाइड कंपनी के सक्रिय सहयोग से किया। परियोजना की शुरुआत चयनित स्थान के निरीक्षण से हुई। वहां साफ-सफाई और जमीन को तैयार करने की आवश्यकता थी। इसके बाद पूरे स्थान की सफाई की गई, मिट्टी को पौधरोपण के अनुकूल बनाया और पौधों की सुरक्षा के लिए हरे रंग की जाली लगाई। सनराइज स्कूल, कृष्णानगर की प्राचार्य एवं गाइड केप्टिन पूर्णिमा भट्टाचार्य के सहयोग तथा वृद्धाश्रम प्रबंधन की अनुमति और सहभागिता से इस स्थान पर विभिन्न उपयोगी पौधे रोपने का कार्य किया गया। इनमें तुलसी, पुदीना, नीम, गिलोय, आंवला, कालमेघ और हल्दी सहित कई औषधीय एवं उपयोगी पौधे शामिल हैं।

स्काउट्स, गाइड्स और रोवर्स, रेंजर्स की मेहनत और सामूहिक प्रयास से परिसर का बेकार पड़ा हिस्सा अब हरे-भरे हर्बल गार्डन के रूप में विकसित होने की ओर अग्रसर है। इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पारंपरिक औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।

Continue Reading

कोरबा

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित

Published

on

आज दिनांक तक कुल 16259.2 क्विंटल धान की हुई खरीदी

गुरूवार को कुल 3516.8 क्विंटल धान की हुई खरीदी

कोरबा 26 नवंबर 2026। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित है। जिले के 60 सहकारी समितियों के 73 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान उपार्जन किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी जी एस कंवर ने बताया कि 15 नवम्बर  से आज दिनांक तक जिले में कुल 16259.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई। गुरूवार 26 नवम्बर को कुल 3516.8 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।  समितियों में 27 नवम्बर शुक्रवार को 4334.4 क्विंटल धान खरीदी हेतु 127 टोकन जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि  धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की  गई है।  धान विक्रय हेतु आए किसानो ने पारदर्शी एवं त्वरित धान  प्रकिया के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री होने पर खुशी जाहिर की है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पेजयल, छांव, बैठक, शौचालय आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही राजस्व, खाद्य, मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम का गठन कर खरीदी केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

Continue Reading

कोरबा

सहज खरीदी और 3100 रुपये समर्थन मूल्य से किसान महात्मा राम यादव के चेहरे पर आई मुस्कान

Published

on

घर बैठे टोकन, केंद्र में त्वरित खरीदी और पूरी आदान सहायता से किसानों को मिली राहत

21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि, किसानों को मिला आर्थिक सहारा

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और उपज के विक्रय में सहजता मिले, इसके लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था किसानों के लिए राहत और उत्साह का माध्यम बन रही है। ऑनलाइन टोकन, त्वरित खरीदी और उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिल रही है। ऐसी ही सकारात्मक व्यवस्था का अनुभव कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसरेंगा निवासी किसान महात्मा राम यादव ने किया, जिन्होंने सहकारी समिति छुरीकला में अपनी मेहनत से उपजाए 40 क्विंटल धान का सहजता से विक्रय किया।
किसान महात्मा राम यादव ने बताया कि उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचने के बाद बिना लंबी प्रतीक्षा के उनके धान की त्वरित खरीदी हो गई। समिति में कर्मचारियों का सहयोग और व्यवस्थित प्रक्रिया उनके लिए काफी सुविधाजनक रही। उन्होंने कहा कि प्रति क्विंटल 3100 रुपये का समर्थन मूल्य मिलने से उनकी मेहनत को उचित सम्मान और फसल का अच्छा दाम मिल रहा है। वहीं प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का प्रावधान भी किसानों के लिए बड़ी राहत है।
कृषक महात्मा राम यादव ने इस वर्ष सरकार द्वारा शुरू की गई एक और किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए बताया कि अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान विक्रय करने वाले किसानों को भी उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी 13,839 रुपये प्रति एकड़ की एकमुश्त आदान सहायता राशि मिलेगी। इससे किसानों को अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार धान विक्रय करने के बाद भी निर्धारित आदान सहायता का पूरा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी के कार्यों में सहूलियत होगी।
किसान महात्मा राम यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमारी मेहनत को सही पहचान मिल रही है। खरीदी की सरल प्रक्रिया और समय पर भुगतान की व्यवस्था से हमारा भरोसा मजबूत हुआ है। 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता मिलने का निर्णय किसानों के हित में सराहनीय कदम है। इससे हमें खेती को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने किसानों के हित में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से दिवंगत मत्स्य पालक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की बीमा सहायता

Published

on

दुर्घटना बीमा योजना के तहत पत्नी ललिता बाई के खाते में डीबीटी से हुआ भुगतान

कोरबा, 26 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों को प्रदान की जाने वाली निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना से जिले के पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम बगबुड़ा (साखों) निवासी दिवंगत परमेश्वर बिंझवार के परिवार को आर्थिक सहायता मिली है। योजना के तहत उनके नामिनी पत्नी श्रीमती ललिता बाई को 5 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया गया है।
स्वर्गीय श्री परमेश्वर बिंझवार का प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा कराया गया था। विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नामिनी श्रीमती ललिता बाई के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से गो-डिजिट इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 5 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। इस राशि से संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिला है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालकों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। इस योजना का लाभ हितग्राहियों को एनएफडीबी हैदराबाद के माध्यम से गो-डिजिट इंश्योरेंस कंपनी द्वारा प्रदान किया जाता है। बीमा के अंतर्गत मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये, स्थायी एवं अस्थायी अपंगता पर 2.50 लाख रुपये तथा अस्पताल में भर्ती होने पर 25 हजार रुपये तक की सहायता राशि बीमित व्यक्ति अथवा नामिनी को प्रदान की जाती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677