Connect with us

विदेश

ईरानी सुप्रीम लीडर बोले-पिता खामेनेई की मौत का बदला लेंगे:ट्रम्प बोले- ईरान पर 1000 मिसाइलें तानीं, मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे

Published

on

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार संदेश जारी किया। अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने कहा- ‘मैं अपने पिता के बेगुनाह खून का बदला जरूर लूंगा,यह ही हमारे देश की भी इच्छा है।’

मुजतबा ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए लाखों लोगों का आभार जताया और अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी । उन्होंने कहा कि लोगों की भारी मौजूदगी ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया और यह एक ऐतिहासिक पल था।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

  1. ईरान बोला- इजराइल ने हमला किया तो नही बचेगा
  2. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि अगर इजराइल ने उसके अहम ठिकानों पर फिर हमला किया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमले की चेतावनी दी थी।
  3. अमेरिका बोला- होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल नहीं
  4. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर उसका नियंत्रण है। CENTCOM ने कहा कि अब तक 800 से ज्यादा कारोबारी जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चा तेल होर्मुज पार कर गया है।
  5. कतर ने अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने की अपील की
  6. कतर ने दोनों देशों से समझौते का पालन करने और बातचीत जारी रखने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखने पर जोर दिया।
  7. रूस बोला- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी ने अमेरिका-इजराइल का साथ दिया
  8. UNSC की आपात बैठक में रूस की प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के नागरिक ढांचे पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का समर्थन किया।
  9. IEA की चेतावनी- तेल आपूर्ति पर खतरा
  10. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और ऊर्जा संकट लंबा खिंच सकता है।
Continue Reading

देश

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:32 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक

Published

on

हनोई, एजेंसी। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। 15 भारतीयों की मौत हो गई। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे।

बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की वजह समुद्र की ऊंची लहरें हो सकती हैं। जो वीडियो सामने आए, उनमें लहरें उठती दिख रही हैं।

बताया जा रहा है कि टूरिस्ट लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। नाव जब पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

फु क्वोक द्वीप से रवाना हुई नाव

बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई।

न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं। भारतीय अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया

इंडियन एंबेसी ने बताया कि यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।

32 भारतीयों में 2 महिलाएं भी बोट में सवार थी

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बोट में सवार भारतीयों के नाम जारी किए हैं। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, 3 आंध्र प्रदेश के नागरीक घायल है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading

विदेश

इजरायल का सनसनीखेज दावा: ईरान ने बनाया ट्रंप की हत्या का प्लान, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इजरायल की एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह खुफिया जानकारी हाल ही में अमेरिका के साथ साझा की गई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही ईरान ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ सप्ताह पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष रोकने के लिए युद्धविराम लागू हुआ था। अब इस नए दावे के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायल ने अमेरिका को सौंपी अपनी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ट्रंप को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यदि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस रिपोर्ट को विश्वसनीय मानती हैं, तो वॉशिंगटन का तेहरान के प्रति रुख और कड़ा हो सकता है। हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत टिप्पणी नहीं की है। जनवरी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से अमेरिका और ईरान के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरानी नेताओं ने कई बार सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कही थी। इसी वजह से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पहले भी ईरान समर्थित तत्वों से संभावित खतरों को लेकर सतर्क रहती आई हैं।

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्हें लगता है कि ईरान उन्हें निशाना बनाना चाहता है। उन्होंने दावा किया था कि उनका नाम ईरान की “हिट लिस्ट” में शामिल है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई करता है तो अमेरिका उसका कड़ा जवाब देगा।हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियां फिर तेज हुई हैं। मिसाइल और ड्रोन हमलों की घटनाओं के बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक बहरीन, कुवैत, कतर और जॉर्डन जैसे देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिए गए हैं। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय होने के कारण वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ट्रंप ने हाल ही में आरोप लगाया था कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों के जरिए तनाव बढ़ा रहा है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यहां किसी भी सैन्य टकराव का असर दुनिया भर की ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। फिलहाल ईरान ने इजरायल की खुफिया रिपोर्ट पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने भी सार्वजनिक रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं की है। 

Continue Reading

देश

तीन देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में PM मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, हुआ भव्य स्वागत, लक्सन से होगी अहम वार्ता

Published

on

ऑकलैंड, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे। इस दौरान उनका औपचारिक स्वागत किया गया। दो दिवसीय यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ शिखर वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, कृषि, तकनीक, रक्षा सहयोग और मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मार्च 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जो सकारात्मक गति आई है, यह यात्रा उसे और मजबूत बनाएगी। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का उनका दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘महासागर विजन’ को और मजबूती देगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ शिखर वार्ता की थी। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग, विशेषकर समुद्री सुरक्षा, को मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की वाणिज्यिक आपूर्ति के लिए असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते को भी अंतिम रूप दिया गया। वहीं, इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों समेत विभिन्न क्षेत्रों में 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677