Connect with us

विदेश

जापान में शक्तिशाली तूफान ‘बावी’ ने मचाई भारी तबाही, अब ताइवान और चीन पर मंडराया खतरा

Published

on

टोक्यो, एजेंसी। पूर्वी एशिया में शक्तिशाली तूफान बावी (Typhoon Bavi) ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार को इस तूफान ने जापान के दक्षिणी साकिशिमा द्वीप समूह और ओकिनावा प्रांत को अपनी चपेट में लिया। अब यह तेजी से ताइवान की ओर बढ़ रहा है, जबकि इसके बाद चीन के झेजियांग प्रांत के वेनझोउ के पास लैंडफॉल करने की संभावना जताई गई है।पूर्वी चीन की ओर बढ़ रहे बावी को देखते हुए चीनी सरकार ने बड़े पैमाने पर एहतियाती कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने रविवार तड़के संभावित लैंडफॉल से पहले 18 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

उड़ानें ठप, हजारों घरों की बिजली गुल
तूफान के कारण जापान में 345 उड़ानें रद्द कर दी गईं और इशिगाकी द्वीप से सभी फेरी सेवाएं भी रोक दी गईं। ओकिनावा में 24,000 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तूफान के केंद्र के पास 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि झोंकों की गति 198 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी दी गई।

ताइवान में हाई अलर्ट
ताइवान में लगभग सभी शहरों और काउंटी में टाइफून हॉलिडे घोषित कर स्कूल, सरकारी कार्यालय और अधिकांश सार्वजनिक गतिविधियां बंद कर दी गईं। 920 अंतरराष्ट्रीय और सभी 280 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने करीब 29,000 सैनिकों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रखा है।

1987 के बाद सबसे बड़ा तूफान
ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, आकार के लिहाज से 1987 के बाद यह सबसे बड़ा तूफान हो सकता है। इसका फैलाव करीब 1,000 किलोमीटर तक है, जिससे व्यापक इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है।

चीन में भी खतरे की घंटी
मौसम विभाग के अनुसार, बावी रविवार को चीन के वेनझोउ के पास लैंडफॉल कर सकता है। चीनी अधिकारियों ने बाढ़, भूस्खलन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी करते हुए आपदा प्रबंधन एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

फिलीपींस में 15 लोगों की मौत
तूफान से जुड़ी भारी बारिश के कारण फिलीपींस में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिनमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी लापता हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है। तूफान के चलते थाई एयरवेज और मलेशिया एयरलाइंस ने ताइपे के लिए अपनी कई उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

Continue Reading

देश

PM मोदी 3 देशों का सफल दौरा पूरा कर स्वदेश रवाना, न्यूजीलैंड से मिली भावुक विदाई

Published

on

ऑकलैंड, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की न्यूजीलैंड यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार को भारत के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक विस्तार दिया। प्रधानमंत्री मोदी की तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी को विदा किया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “इस यात्रा ने रिश्तों को मजबूत किया, साझेदारी को नयी मजबूती दी और साझा भविष्य की दिशा तय की। न्यूजीलैंड में महत्वपूर्ण बैठकों और कई अहम फैसलों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिए रवाना हुए।

विशेष सम्मान के तौर पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उन्हें हवाई अड्डे पर विदाई दी।” विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा से व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, शिक्षा, नवाचार और लोगों के बीच आपसी संबंधों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण परिणाम हासिल हुए। न्यूजीलैंड में मोदी ने प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक विस्तार दिया और अगले पांच वर्ष में दोनों देशों के बीच वस्तुओं व सेवाओं के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। इस बैठक में 18 ठोस फैसले हुए, जिनमें 10 समझौते शामिल हैं। इनमें अगले चार वर्ष में संबंधों को मजबूत करने की रूपरेखा तैयार करना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाना और भारतीय नौसेना तथा न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच पारस्परिक लॉजिस्टिक सहायता से जुड़ा समझौता प्रमुख हैं।

यह यात्रा भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हाल ही में हस्ताक्षर होने के बाद हुई। साथ ही, यह पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली न्यूजीलैंड यात्रा थी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चुनिंदा मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और उद्योग जगत के नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाएगा तथा बाजार तक पहुंच और निवेश के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने ऑकलैंड में आयोजित ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ियों और खेल जगत की हस्तियों की ओर से प्रदर्शित आधुनिक खेल उपकरणों और नयी खेल प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी भी देखी।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ शिखर वार्ता की। दोनों नेताओं ने शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। दोनों नेताओं की बातचीत का एक प्रमुख विषय रक्षा सहयोग, खासकर समुद्री क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ बनाना रहा। दो वर्ष से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौता भी हुआ। इसके तहत ऑस्ट्रेलिया भारत की परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए यूरेनियम की आपूर्ति कर सकेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया गए थे, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण खनिज, समुद्री सुरक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।  

Continue Reading

देश

भारत दुनिया को विकास का नया मॉडल दे रहा है: PM मोदी

Published

on

ऑकलैंड, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत के विकास की गति अभूतपूर्व है और वह दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे रहा है। मोदी ने ऑकलैंड में प्रवासी भारतीय समुदाय के ‘किया ओरा मोदी’ नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध सुखद स्मृतियों, स्थायी मित्रता, साझा मूल्यों और परस्पर प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद थे। मोदी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ”वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत जिस गति से विकास कर रहा है, वह अभूतपूर्व है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया को विकास का एक नया मॉडल दे रहा है। उन्होंने कहा, ”आज भारत में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से हर महीने अरबों डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं। भारत ड्रोन प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नयी ऊंचाइयां छू रहा है।” इस दौरान लोगों ने तालियां बजाईं और ”मोदी-मोदी” के नारे लगाए। मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है तथा दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता विकसित राष्ट्र बनने की भारत की यात्रा को गति देगा। भारत और न्यूज़ीलैंड के भविष्य को आपस में जुड़ा बताते हुए मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौता एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा को गति देगा। मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र खुद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आर्थिक साझेदारी की अपार संभावनाओं को दिखाता है। उन्होंने भारतीय समुदाय के 10,000 से ज्यादा लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे व्यापार समझौते में भी यही भावना झलकती है। यह समझौता विकसित भारत की ओर हमारे सफर को तेज करेगा। इससे भारत और न्यूजीलैंड, दोनों देशों में कारोबार के लिए नए मौक़े बनेंगे।” अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचे मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक और अहम समानता है। उन्होंने कहा, “अपनी मूल संस्कृतियों का जश्न मनाना और उन्हें संरक्षित करना हमारी साझा प्रतिबद्धता है।”

PunjabKesari

पिछले 40 वर्ष में न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को एक मफलर दिखाया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने से पहले करीब 25-30 वर्ष पूर्व जब वह न्यूजीलैंड आए थे, तब उन्हें यह उपहार में मिला था। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंध सुखद यादों, अटूट दोस्ती, साझा मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड की संस्कृति का एक सुंदर शब्द इस रिश्ते की असल भावना को दर्शाता है – ‘वाका’। सदियों से, यह शब्द लोगों को एक साथ लाने का प्रतीक रहा है। ‘वाका’ सिर्फ एक नाव नहीं है, बल्कि यह एक साझा सफर का प्रतीक है। आज, भारत-न्यूज़ीलैंड की ‘वाका’ एक नई यात्रा पर साथ निकलने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा, “भारत और न्यूजीलैंड के सामने अवसरों का एक विशाल सागर है।” मोदी ने अपने न्यूजीलैंड के समकक्ष लक्सन, सरकारी अधिकारियों और लेबर पार्टी के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के लिए दोनों पार्टियों के मजबूत समर्थन को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “यह कीवी-भारतीय समुदाय की शानदार उपलब्धियों का भी प्रमाण है।”

मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड के स्थानीय लोगों ने वहां के भारतीय समुदाय को अपना लिया है। उन्होंने निखिल रवि शंकर, आनंद सत्यानंद और क्रिकेटर रचिन रवींद्र जैसी कामयाब हस्तियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड एक ऐसी जगह है, जहां सड़कों पर भी भारतीय शहरों का सम्मान किया गया है।” उन्होंने कहा, “हर दौर में भारत ने खुद को बदला है… और इसकी वजह यह है कि भारत हमेशा दूसरों से सीखने के लिए तैयार रहता है। हमारे लिए किसी देश की आबादी का आकार मायने नहीं रखता, बल्कि अपने लोगों की भलाई के प्रति उसकी प्रतिबद्धता मायने रखती है; और इसीलिए, हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है और अब भी उससे सीख रहे हैं।” उन्होंने कहा, “आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड के समाज में महिलाएं बड़े पैमाने पर योगदान दे रही हैं।

PunjabKesari

भारत भी आज ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ के मंत्र के साथ महिलाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोल रहा है।” मोदी ने कहा कि जिस तरह भारत अपनी अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को बहुत महत्व देता है, उसी तरह वह अपनी विरासत को भी उतना ही महत्व देता है। उन्होंने कहा, “इस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण वह तरीका है, जिससे भारत ने गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप की रक्षा की। जब अफगानिस्तान संकट का सामना कर रहा था, तब हम गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को अत्यंत सम्मान और श्रद्धा के साथ भारत लाए।” मोदी ने भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोस्ती, भरोसे और सहयोग की कड़ी के तौर पर काम करना जारी रखें और दोनों देशों के फायदे के लिए रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने में मदद करें। यह देखते हुए कि 2026 में खेल के क्षेत्र में सहयोग के 100 साल पूरे हो रहे हैं, मोदी ने कहा कि दोनों देश अपने खेल संबंधों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।

Continue Reading

विदेश

ईरानी सुप्रीम लीडर बोले-पिता खामेनेई की मौत का बदला लेंगे:ट्रम्प बोले- ईरान पर 1000 मिसाइलें तानीं, मुझे मारने की कोशिश की तो तबाह कर देंगे

Published

on

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन, एजेंसी। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार संदेश जारी किया। अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने कहा- ‘मैं अपने पिता के बेगुनाह खून का बदला जरूर लूंगा,यह ही हमारे देश की भी इच्छा है।’

मुजतबा ने अंतिम संस्कार में शामिल हुए लाखों लोगों का आभार जताया और अपने पिता को श्रद्धांजलि भी दी । उन्होंने कहा कि लोगों की भारी मौजूदगी ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया और यह एक ऐतिहासिक पल था।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

  1. ईरान बोला- इजराइल ने हमला किया तो नही बचेगा
  2. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि अगर इजराइल ने उसके अहम ठिकानों पर फिर हमला किया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमले की चेतावनी दी थी।
  3. अमेरिका बोला- होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल नहीं
  4. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर उसका नियंत्रण है। CENTCOM ने कहा कि अब तक 800 से ज्यादा कारोबारी जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चा तेल होर्मुज पार कर गया है।
  5. कतर ने अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने की अपील की
  6. कतर ने दोनों देशों से समझौते का पालन करने और बातचीत जारी रखने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखने पर जोर दिया।
  7. रूस बोला- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी ने अमेरिका-इजराइल का साथ दिया
  8. UNSC की आपात बैठक में रूस की प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के नागरिक ढांचे पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का समर्थन किया।
  9. IEA की चेतावनी- तेल आपूर्ति पर खतरा
  10. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और ऊर्जा संकट लंबा खिंच सकता है।
Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677