Connect with us

देश

वक्फ बिल पर JPC रिपोर्ट संसद में पेश, हंगामा:खड़गे ने कहा- हमारी आपत्तियां डिलीट कीं; शाह बोले- जो चाहें जोड़ लें, मेरी पार्टी को आपत्ति नहीं

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन संसद में वक्फ संशोधित बिल पर जेपीसी रिपोर्ट पेश करने को लेकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने तो लोकसभा में JPC चेयरमैन और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने पेश किया।

इसे लेकर दोनों सदनों में विपक्ष ने आपत्ति जताई। इनका आरोप है कि जेपीसी रिपोर्ट में उनकी असहमतियों को डिलीट कर दिया गया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘जेपीसी की यह रिपोर्ट फर्जी है। इसमें विपक्ष की असहमतियों को डिलीट कर दिया गया। ये असंवैधानिक है।’

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘हमने अपना पक्ष रखा। इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं, लेकिन कूड़ेदान में कैसे डाल सकते हैं।’

इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘विपक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई थी कि उनकी राय को इसमें नहीं जोड़ा गया। मैं कहना चाहता हूं कि विपक्ष के सदस्य संसदीय कार्य प्रणाली के तहत जो कुछ भी जोड़ना चाहते हैं, वो जोड़ सकते हैं। उनकी पार्टी को इसमें कोई भी आपत्ति नहीं है।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

सोना महंगा होगा या सस्ता? जुलाई के लिए क्या है कीमतों का अनुमान

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, इसके बावजूद दुनिया के बड़े निवेशकों का भरोसा कमजोर नहीं पड़ा है। Bank of America के Global Fund Manager Survey ने सोने को लेकर ऐसा संकेत दिया जिसने बाजार को चौंका दिया है। सर्वे के मुताबिक, अब पहले की तुलना में कम निवेशक सोने को ओवरवैल्यूड यानी जरूरत से ज्यादा महंगा मान रहे हैं। यह स्थिति 2024 के बाद पहली बार देखने को मिल रही है।

आखिर ओवरवैल्यूड का मतलब क्या होता है?

आमतौर पर जब किसी एसेट की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बनाती है, तो निवेशकों में गिरावट और मुनाफावसूली का डर सताने लगता है लेकिन सोने के मामले में तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूत समर्थन दिया है।

रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद क्यों बढ़ा भरोसा

विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक अभी भी सोने को जोखिम भरे माहौल में सुरक्षा कवच के रूप में देख रहे हैं। यही वजह है कि रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद इसमें निवेश की रुचि बनी हुई है।

जुलाई में क्या हो सकता है?

जुलाई 2026 को लेकर भी कई कई वैश्विक वित्तीय संस्थानों का रुख पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि अलग-अलग संस्थानों के अनुमान अलग हैं लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स यह संकेत देती हैं कि सोने में मजबूती बनी रह सकती है।

Bank of America का सर्वे 

Bank of America का अनुमान है कि सोना अभी भी निवेशकों के लिए मजबूत हेज यानी सुरक्षा कवच बना हुआ है। बैंक ने 2026 के लिए सोने का औसत भाव करीब 4,538 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान दिया है। अगर तेजी और मजबूत होती है तो सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है।

Goldman Sachs ने क्या बताया

दुनिया के दिग्गज निवेश बैंक Goldman Sachs का भी सोने को लेकर पॉजिटिव रुख है। Goldman Sachs का अनुमान है कि 2026 के अंत तक सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। वहीं HSBC और JP Morgan भी सोने को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए हुए हैं।

एक रिपोर्ट में HSBC का सोने के भाव का नया टारगेट करीब 1,44,068 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बताया गया है। वहीं JP Morgan का रुख तुलनात्मक रूप से थोड़ा सतर्क माना गया है लेकिन उसने भी सोने के प्रति पूरी तरह निगिटेव संकेत नहीं दिए हैं।

फिलहाल जुलाई 2026 के लिए सबसे बड़ा संकेत यही है कि सोने में उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती बनी रह सकती है। भारतीय बाजार में फिलहाल सोने का भाव करीब 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 

Continue Reading

देश

हीरो और हार्ले मिलकर इंडिया में बनाएंगी बाइक्स, भारत के अलावा विदेशों में होंगी सेल

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका की मशहूर मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन और भारत की बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प मिलकर एक बड़ा काम करने जा रही हैं। दोनों कंपनियां अब भारत में ही नई और सस्ती क्रूजर बाइक बनाएंगी। भारत के साथ- साथ इन बाइक्स तो दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।  इससे पहले भी यह दोनों कंपनियां मिलकर ‘Harley-Davidson X440’ और ‘Hero Mavrick 440’ जैसी शानदार बाइक्स बना चुकी हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

साल 2026 के अंत तक आएगी नई ‘हार्ले स्प्रिंट’

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक कई नई मोटरसाइकिलें लॉन्च होने वाली हैं। उम्मीद है कि साल 2026 के आखिरी महीनों तक नई बाइक ‘Harley-Davidson Sprint’ बाजार में आ जाएगी। हीरो के सीईओ ने बताया कि इस साल हार्ले ब्रांड की कई नई बाइक्स आने वाली हैं। अगर दुनिया के किसी भी देश में नई बाइक की जरूरत होगी, तो भारत में बनी बाइक को वहाँ भेजा जाएगा।

हार्ले कंपनी क्यों उठा रही है यह कदम?

बीते कुछ सालों में हार्ले की बाइक्स की सेल में 40%तक की गिरावट आई है। इससे बचने के लिए कंपनी अगले 3 सालों में 20 नई मोटरसाइकिलें और उनके डिजाइन पेश करेगी।  ये बाइक्स बजट फ्रेंडली होंगी, जिन्हें ग्राहक आसानी से खरीद सकते हैं। 

राजस्थान में होगा बाइक्स का निर्माण

हीरो मोटोकॉर्प इन महंगी और शानदार बाइक्स को बनाने के लिए राजस्थान के नीमराना प्लांट का इस्तेमाल कर रही है। ग्राहकों को अच्छा अनुभव देने के लिए देश भर में 130 से ज्यादा नए और खास प्रीमियम शोरूम भी खोले जा चुके हैं।

Continue Reading

देश

डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी कमजोर, एक दिन में 34 पैसे की आई गिरावट

Published

on

मुंबई, एजेंसी। रुपया सोमवार को 34 पैसे कमजोर होकर 94.67 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाज़ार में अमेरिकी मुद्रा की मज़बूती के कारण रुपए पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपए में उतार-चढ़ाव बना रहा। स्थिर ऋण एवं जमा प्रवाह ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया, जबकि पश्चिम एशिया की अनिश्चित स्थिति तथा मजबूत डॉलर ने इसे दबाव में डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.42 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले भाव से नौ पैसे की गिरावट है। 

हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.24 से 94.76 के स्तर तक पहुंचा। अंत में रुपया 94.67 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 34 पैसे कम था। रुपया शुक्रवार को सात पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.33 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.88 पर रहा। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा बाजार भाव 1.75 प्रतिशत गिरावट के साथ 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाज़ारों में सेंसेक्स 291.17 अंक चढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 89.80 अंक बढ़त के साथ 24,102.90 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 4,859.07 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677