Connect with us

कोरबा

ACB कंपनी के ट्रेलर से युवक की मौत पर 24 घंटे बाद मिला न्याय, जन-आक्रोश के समक्ष प्रशासन झुका, आंदोलन समाप्त

Published

on

कई सामाजिक संगठनों ने इस मौत पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया

कोरबा/दीपका। कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में आर्यन कोल इंडियन वेरीफिकेशन लिमिटेड कंपनी (ACB Company) की कोयला गाड़ी ट्रेलर की चपेट में आने से कोहड़िया के युवक की स्पॉट पर हुई दर्दनाक मौत के बाद उपजा भारी जन-आक्रोश आज 24 घंटे के सफल चक्काजाम आंदोलन के बाद समाप्त हुआ। आंदोलनकारियों और मृतक के परिजनों को उचित न्याय और ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों और आम नागरिकों ने जाम खोला ।

​जन-आंदोलन की मुख्य मांगें पूरी

​दीपका में एसीबी कंपनी में कार्यरत, कोरबा नगर निगम के कोहड़िया निवासी युवक को कंपनी के ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कुचल दिया था, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई, इस हृदय विदारक घटना के विरोध में कोहड़िया ग्राम के ग्रामीणों, दीपका के आम नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों ने तत्काल 24 घंटे का चक्काजाम शुरू कर दिया। गहन तनाव और गोबरघोरा तथा एक अन्य वार्ड के पार्षदों और पुलिस प्रशासन के बीच हुई तीखी बहस के बाद अंततः एसीबी कंपनी प्रबंधन, पुलिस प्रशासन और दीपका तहसील कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष निम्नलिखित सार्थक निर्णय और समझौता हुआ ।

  1. ​तत्काल आर्थिक सहायता:- मृतक के पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए का तत्काल मुआवजा दिया गया ।
  2. ​स्थायी रोजगार:- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान करने पर सहमति बनी ।
  3. पीड़ित परिवार को पेंशन:- मृतक युवक के परिवार को आजीवन पेंशन कंपनी द्वारा सुनिश्चित किया गया ।
  4. ​प्रदूषण नियंत्रण:- गोबरघोरा, विजयनगर, दीपका की ओर सहित चाकाबुड़ा के बीच से गुजरने वाले मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने का आश्वासन दिया गया ताकि कोयला परिवहन से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिल सके ।

​विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन

​चक्काजाम आंदोलन को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जैनेंद्र कुर्रे (जिलाध्यक्ष) ओम केवट, लाल साहू और राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन के केंद्रीय सचिव संतोष चौहान सहित ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे का जबरदस्त समर्थन मिला। इन संगठनों की सक्रिय भागीदारी से आंदोलन को बल मिला और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव बना ।

​पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिलने और सभी मांगों पर प्रशासन एवं कंपनी की मुहर लगने के बाद 24 घंटे से चल रहे चक्काजाम आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई यह आंदोलन क्षेत्र में जनशक्ति और एकजुटता की जीत के रूप में देखा जा रहा है ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

तोते के पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग:कोरबा में एक तोते का शिकार कर चुका था, दूसरे की बचाई जान, सुरक्षित रेस्क्यू

Published

on

कोरबा । कोरबा के मिशन रोड में एक परिवार के लिए दिन की शुरुआत डर और दुख के साथ हुई। परिवार जब अपने पालतू तोतों को देखने पिंजरे के पास पहुंचा तो अंदर करीब 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए बैठा था। पिंजरे में मौजूद दूसरा तोता जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू - Dainik Bhaskar

पिंजरे में फन फैलाए बैठे नाग का रेस्क्यू

परिवार ने बताया कि उन्होंने दो तोतों को लंबे समय से बच्चे की तरह पाल रखा था। पिंजरे के अंदर देखने पर पता चला कि नाग एक तोते का शिकार कर चुका था। अपने पालतू को इस तरह खोने से परिवार भावुक हो गया, जबकि दूसरे तोते की जान भी खतरे में थी।

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

बाद में प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया

छोटे पिंजरे में फन फैलाए बैठा था नाग

परिवार ने तुरंत नोवा नेचर फाउंडेशन के वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही उन्होंने टीम सदस्य बॉबी श्रीवास को मौके पर भेजा।

बॉबी ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से रेस्क्यू शुरू किया। पिंजरा छोटा था और नाग फन फैलाए हुए था, ऐसे में सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद टीम ने सुरक्षित तरीके से नाग को रेस्क्यू कर लिया।

शरीर पर मिले संघर्ष के निशान

रेस्क्यू के दौरान नाग के शरीर पर संघर्ष के निशान भी दिखाई दिए। इससे अंदाजा लगाया गया कि शिकार बना तोता अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करता रहा होगा। नाग को सुरक्षित रेस्क्यू बैग में रखने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। बाद में वन विभाग के नियमानुसार नाग को उसके प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

बोले- सांप का कोई दोष नहीं

नोवा नेचर फाउंडेशन के जितेंद्र सारथी ने कहा कि परिवार के लिए अपने पालतू तोते को खोना बेहद दुखद है। लेकिन प्रकृति के नजरिए से देखें तो यह फूड चेन और इकोसिस्टम का हिस्सा है। सांप अपना भोजन तलाशते हुए पिंजरे में घुसा था, इसलिए इसमें सांप का कोई दोष नहीं है।

Continue Reading

कोरबा

मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोरबा जिले के अधिकारियों का बैठक सम्पन्न हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी के लिए जिला न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गरिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सुश्री मयुरा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, कु0 डिम्पल, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व पी.डब्लू.डी. विभाग की ओर से अधिकारीगण उपस्थित रहे। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में न्यायालय से संबंधित भवन निर्माण कार्यो की प्रक्रिया शीघ्रता से करने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कलेक्टर को निर्देश दिए गये तथा विधिक जागरूकता शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु संबंधित विभागों के साथ कैंप लगवाये जाने हेतु संबंधित विभाग को सामंजस्य स्थापित करने हेतु निर्देशित किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में रखकर मामलों को निपटारा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस विभाग को ट्रैफिक चालान को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में  स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कल

Published

on

कोरबा 30 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी के नेतृत्व में दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी ऑडिटोरियम खेल परिसर टीपी नगर कोरबा में दोपहर 2.00 बजे से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम  तथा राजस्व विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत  विभीन्न बिमारियों की स्क्रीनिंग हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।  
इस शिविर में मुख्य रूप से वयोवृद्ध लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जॉंच जैसे बीपी,शुगर, मुख जॉंच, कान की जॉंच तथा अन्य बिमारियों की जॉंच किया जावेगा तथा निःशुल्क दावा का वितरण किया जायेगा।
  कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के  जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने घर एवं क्षेत्र के अधिक से अधिक संख्या में वयोवृद्ध लोगों को शिविर में जॉच हेतु भेजें जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677