Connect with us

देश

ज्योति का ISI एजेंट से पॉडकास्ट:ऑपरेशन सिंदूर से 24 दिन पहले कहा- मेरी कोशिश है, ज्यादा से ज्यादा हिंदू पाकिस्तान घूमने जाएं

Published

on

हिसार,एजेंसी। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का एक पॉडकास्ट सामने आया है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान पुलिस के रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और ISI एजेंट नासिर ढिल्लों के साथ बातचीत कर रही है।

नासिर ने यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर (7 मई) से 24 दिन पहले, यानी 14 अप्रैल 2025 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। इस पॉडकास्ट में ज्योति अपने हिसार स्थित घर से ही वर्चुअली जुड़ी थी।

25 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में ज्योति कहती है- भारत के लोगों के मन में पाकिस्तान की जो छवि है, उसे बदलने का मौका मुझे मिल रहा है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा हिंदू आबादी पाकिस्तान घूमने जाए। इसके लिए मैं वीडियो पर काम कर रही हूं।

नासिर कहता है कि तुमने पाकिस्तान में साथ वीडियो बनाने के लिए कहा था। इस बार मैं तुम्हारे साथ चलूंगा। तब ज्योति कहती है कि मैं इस बार एक महीने के लिए पाकिस्तान आऊंगी।

नासिर ढिल्लों ने ज्योति से पॉडकास्ट में पाकिस्तान में साड़ी पहनकर घूमने को लेकर भी सवाल किया।

नासिर ढिल्लों ने ज्योति से पॉडकास्ट में पाकिस्तान में साड़ी पहनकर घूमने को लेकर भी सवाल किया।

नासिर बोला- पाकिस्तान में ज्योति को पसंद कर रहे लोग

नासिर ढिल्लों ज्योति को पॉडकास्ट की शुरुआत में कहता है कि पिछले दिनों पाकिस्तान में भारत की एक लड़की घूमकर गई। वह 2 बार पाकिस्तान आ चुकी है। उसके वीडियो पाकिस्तान के बहुत लोग पसंद कर रहे हैं। मेरे साथ हैं ‘ट्रैवल विद जो’ चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा।

इसके बाद ज्योति कहती है थैंक्यू सो मच, कैसे हो नासिर जी। इसके बाद नासिर कहता है मुझे हिंदी नहीं आती, मेरी जुबान पर नहीं चढ़ती। ज्योति कहती है कोई नहीं पंजाबी, हिंदी और उर्दू मिक्स बात कर लेते हैं। वीडियो में ज्योति के ताऊ से भी नासिर नमस्ते करता है। नासिर कहता है कि जैसे आपके ताऊ हैं वैसे मेरे भी ताऊ हैं।

पॉडकास्ट में नासिर ढिल्लों से बात करती ज्योति मल्होत्रा।

पॉडकास्ट में नासिर ढिल्लों से बात करती ज्योति मल्होत्रा।

पॉडकास्ट की 5 बातें…

1. पाकिस्तान आना एक अलग ही एक्सपीरियंस

पॉडकास्ट में ज्योति कहती है कि पाकिस्तान आना एक अलग ही एक्सपीरियंस था। पहली बार आई तो इतना वार्म वेलकम हुआ। इंडिया और पाकिस्तान के लोग सेम लगे। ज्यादा कुछ अलग नहीं लगा। वहां की मिट्‌टी से मेरा अटैचमेंट है। चाहे मेरे रूट की बात की जाए।

2. ज्योति बोली- मेरे दादा-दादी पाकिस्तान से हैं

ज्योति कहती है कि मेरे दादा पाकिस्तान के बहावलपुर से थे और मेरी दादी मुल्तान से थीं। एक तरह का अटैचमेंट पाकिस्तान से है। एक मिट्‌टी से खींच पड़ती है कि वो आपको बुला रही है, अट्रैक्ट कर रही है। मैं सिर्फ कंटेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाती, बल्कि वहां से मेरी फीलिंग जुड़ी हुई है।

3. ज्योति ने हिंदू जत्थे के बारे में जानकारी दी

ज्योति कहती है कि हिंदुओं की पाकिस्तान में यात्रा साल में 2 बार होती है। इस बार जत्थे में 112 लोग थे। इस बार मैक्सिमम लोग थे, उससे पहले लोग बहुत कम आते थे। मगर, मेरी वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इस बार संख्या डबल हो जाएगी। पाकिस्तान जाने के लिए आप यहां बजाज जी हैं, उनसे संपर्क कर सकते हैं। वीजा के लिए वो ही अप्लाई करते हैं।

4. नासिर को भारत के बजाज जी का नंबर दिया

ज्योति बताती है कि कई बार सिंगल आदमी को वीजा नहीं मिलता। यहां पर शक करते हैं। इसके लिए बजाज जी से संपर्क कर सकते हैं। इस पर नासिर पूछता है उनका नंबर कहां से मिलेगा। तब ज्योति कहती है कि मैं आपको दे दूंगी, मैंने अपने ब्लॉग में भी उनका नंबर डाल रखा है। ज्योति कहती है कि अकेले पाकिस्तान जाने वाले लोगों पर शक करते हैं।

तब नासिर पूछता है कि सिंगल पर डाउट क्यों होता है। इस पर ज्योति कहती है कि सिंगल शरारती होते हैं। मुझे भी वीजा लेने के लिए यकीन बनाना पड़ा। मुझे बताना पड़ा कि मेरे दादा और दादी वहीं से हैं।

5. एक महीने के लिए पाकिस्तान आऊंगी

ज्योति ने नासिर को बताया कि वीडियो के जरिए भारत में यह बताने की कोशिश कर रही हूं कि पाकिस्तान के लोग भी हम जैसे हैं। हमारी तरह बोलते हैं, खाते-पीते हैं और पंजाबी बोलते हैं। बस जो पॉलिटिकल चीजें हैं वो सही हो जाएं। इसी साल मैं एक महीने के लिए पाकिस्तान का वीजा अप्लाई करूंगी। मैं यहां सिंध, इस्लामाबाद, कराची और पेशावर घूमना चाहती हूं। मैं US जाना चाहती हूं, इसके लिए अप्लाई किया हुआ है। मेरा अजरबैजान जाने का भी मन है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

जियो प्लेटफॉर्म्स सेबी के समक्ष दाखिल करेगा आईपीओ दस्तावेज: मुकेश अंबानी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स शुक्रवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ लाने के लिए दस्तावेज दाखिल करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 49वीं वार्षिक आम बैठक में यह जानकारी दी। विश्लेषकों का अनुमान है कि जियो का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम हो सकता है, जिसका संभावित मूल्यांकन 130–180 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच आंका जा रहा है। 

मुकेश अंबानी ने कहा, ”मेरे प्रिय शेयरधारकों, मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि जियो प्लेटफॉर्म्स के निदेशक मंडल ने आईपीओ दस्तावेज को आज मंजूरी दे दी। इसे आज ही सेबी के समक्ष दाखिल किया जाएगा।” रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 33.57 प्रतिशत में से मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी 17.71 प्रतिशत है।  

Continue Reading

देश

सोसाइटी जनरल, प्रूडेंशियल समेत अन्य ने एंथम बायोसाइंसेज में 3% हिस्सेदारी 1275 करोड़ रुपए में खरीदी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सोसाइटी जनरल, प्रूडेंशियल हांगकांग और गिसालो कैपिटल मैनेजमेंट के नेतृत्व में वैश्विक निवेशकों ने एंथम बायोसाइंसेज के एक प्रवर्तक अरुणा गणेश से खुले बाजार के सौदों के जरिये कंपनी में कुल तीन प्रतिशत हिस्सेदारी 1,275 करोड़ रुपए में खरीदी। इस लेनदेन के बाद, एंथम बायोसाइंसेज का शेयर एनएसई पर 798.25 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर लगभग स्थिर रहा। 

राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर मौजूद सौदे से जुडे़ आंकड़ों के अनुसार, इस सौदे में कई घरेलू म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां और एक निवेश कंपनी ने भी भागीदारी की। इन निवेशकों ने बृहस्पतिवार को कुल 1,71,14,604 शेयर खरीदे (एंथम बायोसाइंसेज में 3.05 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर) और इनका औसत मूल्य 744.80 रुपये प्रति शेयर रहा। कुल लेनदेन मूल्य 1,274.69 करोड़ रुपए रहा। इस सौदे में भाग लेने वाले अन्य विदेशी निवेशकों में लक्जमबर्ग स्थित नॉर्डिया एसेट मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रेटेजीज एशिया प्राइवेट लिमिटेड और सोशल प्रोटेक्शन फंड शामिल रहे। 

घरेलू संस्थागत निवेशकों में भारतीय स्टेट बैंक म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, 360 वन म्यूचुअल फंड, महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड और व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड खरीदारों में शामिल रहे। प्रेमजी इन्वेस्ट से संबद्ध पीआई अपॉर्च्युनिटीज एआईएफ वी एलएलपी, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस भी उन निवेशकों में शामिल रहे जिन्होंने कंपनी के शेयर खरीदे। वहीं, प्रवर्तक अरुणा गणेश समान संख्या में शेयर बेचकर कंपनी से बाहर निकल गईं। इस सौदे से एंथम बायोसाइंसेज में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की संयुक्त हिस्सेदारी 74.68 प्रतिशत से घटकर 71.63 प्रतिशत रह गई। एंथम बायोसाइंसेज एक पूर्णतः एकीकृत अनुबंध अनुसंधान, विकास एवं विनिर्माण संगठन है।  

Continue Reading

देश

GenAI से रियल एस्टेट में 7 साल में 14–17 अरब डॉलर की बढ़ोतरी संभव

Published

on

मुंबई, एजेंसी। जनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (GenAI) अगले सात साल में रियल एस्टेट क्षेत्र के सकल मूल्य वर्धन (GVA) में 14 से 17 अरब डॉलर कर सकता है, जो उद्योग के कुल राशि मूल्य में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि के बराबर है। ईवाई-पार्थेनॉन और क्रेडाई की संयुक्त रिपोर्ट में यह बात कही गई है। जेनएआई की मदद से डेवलपर्स को बिक्री की रफ्तार में 30-50 प्रतिशत तक सुधार और प्रोजेक्ट लॉन्च में लगभग 30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी डील्स के मूल्यांकन का समय लगभग 50% तक घट सकता है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया 30-35 तक तेज हो सकती है। AI की मदद से स्वचालित मॉडलिंग, निवेश रिटर्न (IRR/ROI) के बेहतर अनुमान और तेजी से डील एनालिसिस संभव होगा, जिससे पहले की तुलना में ढाई गुना अधिक डील्स का मूल्यांकन किया जा सकेगा।

इसके अलावा, शुरुआती तौर पर AI अपनाने वाली कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है। इससे कार्यबल की उत्पादकता में 20 से 50 प्रतिशत सुधार हो सकता है जबकि ग्राहक साधने की लागत में 20 से 50 प्रतिशत की कमी आ सकती है। निर्णय लेने की प्रक्रिया महीनों से घटकर हफ्तों या दिनों में आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह की प्रगति में डेवलपरों को व्यावहारिकता का आकलन करने, परियोजनाओं की योजना बनाने, निर्माण का प्रबंध करने और ग्राहकों के साथ जुड़ने के तरीकों को नया आकार देने की क्षमता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677