Connect with us

छत्तीसगढ़

कवर्धा : स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Published

on

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वदेशी मेले में स्टॉलों का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा में किया स्वदेशी मेला का उद्घाटन

कवर्धा। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वदेशी मेला में लगे प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और उनके निर्माण एवं विशेषताओं के बारे में विस्तार से जाना। 27 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित इस मेले में स्वदेशी वस्तुओं के कई स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जा रहा है। भारतीय विपणन विकास केंद्र स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई द्वारा आयोजित यह मेला स्थानीय प्रतिभाओं और स्वदेशी उत्पादों को मंच प्रदान कर रहा है।

     उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मेले में लगे सभी स्टॉल भारत में निर्मित उत्पादों के हैं, जो स्वदेशी भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी जनसंख्या के अनुसार हमारा बाजार भी बहुत बड़ा है और यदि हम अपने ही बाजार का सही उपयोग करें, तो अपनी आर्थिक स्थिति के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल सरकार के माध्यम से नहीं, बल्कि समाज के माध्यम से संभव है। समाज एक बहुत बड़ी ताकत है और यदि समाज के लोगों में स्वदेशी अपनाने का भाव जागृत हो जाए, तो बड़े परिवर्तन संभव हैं। उपमुख्यमंत्री ने जापान जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोग अपने ही देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करते हैं, जिससे उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इसी प्रकार हमें भी स्वदेशी को अपनाते हुए देश में निर्मित उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।

        उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ है कि किसी भी उत्पाद में भारत के नागरिक का श्रम और पसीना शामिल हो। ऐसे आयोजनों से स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस प्राधिकरण जवाबदेही के सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत सभापति राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, मनीराम साहू, मेला प्रमुख मार्गदर्शक सुब्रत चाकी, संयोजक डॉ अतुल जैन, सह संयोजक अमित बरडिया, संदीप अग्रवाल, शेखर बख्सी, राघव साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

स्वदेशी मेले में बॉलीवुड की पार्श्व गायिका ऐश्वर्या पंडित ने बांधा समां

           मेला के शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड की पार्श्व गायिका ऐश्वर्या पंडित ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। उल्लेखनीय है कि जिले में स्वदेशी मेला 27 मार्च से 2 अप्रैल तक संचालित किया जायेगा। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है, इसमें विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही हैं। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उन्हें सीखने, आगे बढ़ने और आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

Continue Reading

कोरबा

नगर निगम के ढोंढ़ीपारा और मानिकपुर के मुक्तिधामों के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत

Published

on

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

कोरबा। शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा को बड़ी सफलता मिली है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), छत्तीसगढ़ से मंजूरी मिल गई है।

स्वीकृति के तहत नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 17 ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 33 के मानिकपुर स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार दोनों कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

नगर निगम द्वारा दोनों कार्यों के प्रस्ताव विधिवत पारित कर SUDA को स्वीकृति के लिए भेजे गए थे। स्वीकृति मिलने के बाद अब इन कार्यों की प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर निर्माण एवं उन्नयन कार्य जल्द प्रारंभ कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

ढोंढ़ीपारा में नवीन मुक्तिधाम बनने से क्षेत्रवासियों को एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहीं मानिकपुर मुक्तिधाम के उन्नयन से वहां उपलब्ध नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन के सफल नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य जारी है नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसी मूलभूत सुविधाओं का विकास भी हमारी प्राथमिकता है, जिनकी आवश्यकता प्रत्येक नागरिक को होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में राजेश यादव ने किया स्वागत-अभिनंदन

Published

on

रायपुर, 9 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ विष्णु दत्त शर्मा के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, चुन्नीलाल साहू, नवीन मरकंडे, अखिलेश सोनी, यशवंत जैन, प्रदेश संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संजू नारायण सिंह सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव, दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन, बस्तर संभाग प्रभारी गप्पी सुराणा, रायपुर संभाग प्रभारी विकास अग्रवाल एवं सरगुजा संभाग प्रभारी आकाश गुप्ता ने भी विष्णु दत्त शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विष्णु दत्त शर्मा के छत्तीसगढ़ आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा का छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत एव अभिनंदन करते हुए उनके सफल प्रवास एवं मार्गदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Continue Reading

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677