Connect with us

कोरबा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  ’खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ व जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय महिला खेल उत्सव का सफल आयोजन किया गया। 08 मार्च 2026 को स्थानीय वि.गृ.उ.मा.वि. क्रमांक 01 के खेल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में ’खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं का निष्पादन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना और जिले की उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। आयोजन की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती धनकुंवारी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती  राजपूत ने उपस्थित महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य से ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत और निष्ठा से प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। कार्यक्रम के दौरान महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को शिल्ड एवं मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कोरबा जिले की गौरवशाली बालिकाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें कु. लक्ष्मी कश्यप, कु. श्वेता केवट, कु. जिज्ञासा साहू, कु. नंदा सिंह कंवर, कु. हर्षू श्रीवास्तव और कु. नीती पटेल शामिल हैं।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दलीय खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें कबड्डी स्पर्धा में कोरबा महिला टीम ने विजेता और बालको महिला टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। इसी प्रकार वॉलीबॉल में खेल अकादमी कोरबा प्रथम एवं एस.ई.सी.एल. वॉलीबॉल क्लब कोरबा द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका गृह ’अ’ ने प्रथम व बालिका गृह ’ब’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं रस्साकसी में कोरबा की टीम ने पाली की टीम को हराकर जीत दर्ज की।

खेलो इंडिया अस्मिता लीग के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। आयु वर्ग अंडर 13 के 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कु. रचना साहू ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान दुर्गा निषाद ने प्राप्त किया,  400 मीटर दौड़ में कु. वर्षा सोनी प्रथम रहीं। आयु वर्ग 13-18 वर्ष की श्रेणियों में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में कु. छाया यादव प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में खुशबू खातून विजेता रहीं। इसी प्रकार 18-35 वर्ष के आयु वर्ग में हेमा प्रजापति ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, वहीं 400 मीटर दौड़ में राजनंदनी प्रथम स्थान पर रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में क्रीड़ा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए समस्त अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल एवं शिवाय हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 25 को

Published

on

रक्त जांच, मधुमेह जांच, ब्लड प्रेशर जांच एवं अन्य स्वास्थ्य परीक्षण
आयोजन एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में प्रात: 10.00 बजे से

कोरबा। छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट 07 स्टार रैकिंग सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों के लिए भी कोरबा जिले में अलग पहचान रखता है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को प्रात: 10.00 से नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के सभागार में वृहद स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय प्रबंधन, शिवाय हास्पिटल एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी पीडिजी पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य पहुंचाने का प्रयास विद्यालय एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के माध्यम से करना हमारा प्रयास रहता है। इस रचनात्मक कार्य में कोरबा के लब्धप्रतिष्ठित मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल शिवाय हास्पिटल प्रबंधन ने खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में स्वास्थ्य शिविर में अपनी टीम भेजने की अनुमति प्रदान की और 25 अक्टूबर को प्रात: 10.00 बजे से स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर लगाने का फैसला किया गया।
क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील

पीएमजेएफ लॉयन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस वृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और क्षेत्र को स्वस्थ क्षेत्र बनाने में अपना योगदान दें। लॉयन अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर को क्षेत्र में अच्छा प्रतिसाद मिलता है और शिविर के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य धन के प्रति जागरूक भी होने लगे हैं। क्षेत्र में शिविर के माध्यम से नशामुक्ति अभियान के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

मासूम की हत्यारे को सजा दिलाने टीम बनाकर करेंगे मदद – नूतन सिंह ठाकुर

Published

on

कोरबा। राजगामार पुलिस थाना अंतर्गत 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और नृशंक हत्या के मामले ने पूरे कोरबा को झाकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले की त्वरित गिरफ्तारी संतोष जनक है लेकिन इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने किया है। अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मासूम बच्ची के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभापति नूतन सिंह के साथ अधिवक्ता संघ कोरबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला सिंह , सहसचिव रवि भगत की टीम पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करेगा।
नूतनसिंह ठाकुर ने कहा कि समाज में ऐसे दरिदों को जीवित रहने का अधिकार नहीं है, हत्यारे को शीघ्र फांसी की सजा दिलाने के लिए निःशुल्क कानूनी मदद करेंगे।

कोरबा शहर में बढ़ रहे अपराध हो बड़ा कारण नशे के कारोबार में वृद्धि है, नूतन सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस वृहद स्तर पर अभियान चलाएं तथा युवाओं को नशा परोसने वाले लोगों कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण एवं हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना से मन व्यथित है। इतनी कम उम्र की बच्ची के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
सांसद श्रीमती महंत ने इस संबंध में कोरबा पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी से दूरभाष पर चर्चा कर मामले की जानकारी ली तथा प्रकरण में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ओर हम नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आई है। बच्चों की सुरक्षा समाज और प्रशासन, दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके प्रति संवेदनशीलता के साथ कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए तथा प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए और कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने और कानून का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नशा व सूखे नशे पर हो कठोर कार्यवाही

कोरबा साँसद ने कोरबा क्षेत्र के मुड़ापार में युवक की हुई हत्या के मामले में गहरी चिंता जताते हुए एसपी से कहा है कि क्षेत्र में नशा व खासकर सूखा नशे में लिप्त लोगो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जरूरत है !

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677