Connect with us

कोरबा

गांधी-शास्त्री जयंती पर कोरबा भाजपा का नमन, सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा श्रद्धा, सम्मान और सेवा के संकल्प के साथ माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में बुधवारी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषों का पुण्य स्मरण किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रनिष्ठा और त्यागपूर्ण योगदान को याद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

गांधीजी के स्वच्छता विचारों से प्रेरित होकर जनभागीदारी को मिल रही नई दिशा : लखन लाल देवांगन

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का अवसर है। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रेरणादायी नारा देकर देश के जवानों और किसानों के योगदान को सम्मान दिया, वहीं गांधी जी ने स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों से आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से संभव है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रही भाजपा : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए कर्तव्यनिष्ठा, सादगी, ईमानदारी, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की अनुपम प्रेरणा है। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, दृढ़ इच्छाशक्ति, ईमानदार नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से देश में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि अपने विचारों, आचरण और जनसेवा के प्रति समर्पण से पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी इन महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और स्वच्छ, सशक्त, समरस एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, रायपुर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, डॉ. राजेश राठौर, प्रीति स्वर्णकार, मिलाप बरेठ, संजीव शर्मा, प्रकाश अग्रवाल एवं लक्ष्मण श्रीवास सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का जताया आभार

Published

on

कोरबा। गत मार्च में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए अपने मद से रूपए 10.00 लाख रूपए की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्य आज उनके निज निवास पहुंच कर अभिनंदन किया और अधिवेशन का फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ,जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राकेश साहू, रविंदर, दीपक , कृष्णा निर्मलकर, विजय देवांगन , बजरंग यादव, दिलबाग, रंजीत पटेल, फिरत यादव ,हर्ष नेताम ,पप्पू ,श्याम, लकी,निखिल ,अर्जुन , ओमकार ,चंद्र दादू पटेल, कुनाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम, असलम, नरेश कंवर, रवि, मुकेश कुमार, अमन, राहुल देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी का अभिवादन किया और आगे भी सबसे गरीब वर्ग में आने वाले अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती में कांग्रेसियों ने किया उन्हे स्मरण

Published

on

कोरबा। गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले आदमी थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है। डॉ.महंत ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं मारो’ का नारा दिया, जिसने पुरे देश में स्वतन्त्रता की ज्वाला को तीव्र कर दिया।. शास्त्री जी एक ‘गाँधीवादी’ नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो की सेवा में लगा दिया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के लिये सम्मान का रवैय्या और उनकी अच्छी बातों को समझने की इच्छा उनके दिमाग में प्रारंभिक जीवन में घर कर गई थी। उनके व्यक्तित्व के नैतिक प्रभाव और अहिंसा की तकनीक की तुलना नही की जा सकती और ना ही इसकी कीमत किसी देश या पीढ़ी तक सीमित है। यह मानवता के लिये उनका अविनाशी उपहार है। श्री अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए। लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे, तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था।
रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार का प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी जिसमें भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आंदोलन के लिये प्रेरित किया।
पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी विश्व के युग महापुरुषों में से थे । उन्हें किसी एक भौगोलिक परिधि के सीमित दायरे में अथवा किसी जाति विशेष, सम्प्रदाय या परम्परा के अंतर्गत रखे जाने का विचार भी लाना असंगत होगा। युगपुरुष महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने आप में आत्मसात किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए प्रयास करते थे।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्‍पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ.रामगोपाल यादव, गजानंद साहु, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल आदि ने भी पुष्‍पांजलि अर्पित कर महात्‍मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्‍त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

Continue Reading

कोरबा

तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677