कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चैक कोरबा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यो ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनो में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कोरबा। गत मार्च में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए अपने मद से रूपए 10.00 लाख रूपए की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्य आज उनके निज निवास पहुंच कर अभिनंदन किया और अधिवेशन का फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ,जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राकेश साहू, रविंदर, दीपक , कृष्णा निर्मलकर, विजय देवांगन , बजरंग यादव, दिलबाग, रंजीत पटेल, फिरत यादव ,हर्ष नेताम ,पप्पू ,श्याम, लकी,निखिल ,अर्जुन , ओमकार ,चंद्र दादू पटेल, कुनाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम, असलम, नरेश कंवर, रवि, मुकेश कुमार, अमन, राहुल देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी का अभिवादन किया और आगे भी सबसे गरीब वर्ग में आने वाले अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कोरबा। गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले आदमी थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है। डॉ.महंत ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं मारो’ का नारा दिया, जिसने पुरे देश में स्वतन्त्रता की ज्वाला को तीव्र कर दिया।. शास्त्री जी एक ‘गाँधीवादी’ नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो की सेवा में लगा दिया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के लिये सम्मान का रवैय्या और उनकी अच्छी बातों को समझने की इच्छा उनके दिमाग में प्रारंभिक जीवन में घर कर गई थी। उनके व्यक्तित्व के नैतिक प्रभाव और अहिंसा की तकनीक की तुलना नही की जा सकती और ना ही इसकी कीमत किसी देश या पीढ़ी तक सीमित है। यह मानवता के लिये उनका अविनाशी उपहार है। श्री अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए। लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे, तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था। रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार का प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी जिसमें भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आंदोलन के लिये प्रेरित किया। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी विश्व के युग महापुरुषों में से थे । उन्हें किसी एक भौगोलिक परिधि के सीमित दायरे में अथवा किसी जाति विशेष, सम्प्रदाय या परम्परा के अंतर्गत रखे जाने का विचार भी लाना असंगत होगा। युगपुरुष महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने आप में आत्मसात किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए प्रयास करते थे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ.रामगोपाल यादव, गजानंद साहु, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।