Connect with us

कोरबा

कोरबा : सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

Published

on

उपमुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026

छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

साइकिल रेस प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कोरबा/पाली ।  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर  कोरबा जिले के पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।

    15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

    शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स,  खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपने गीतों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडेय द्वारा  कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

पाली महोत्सव के अवसर पर युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

समापन समारोह 16 फरवरी को

16 फरवरी को महोत्सव का समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग,  वाणिज्य,  श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत,  उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे। 

    समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर  अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी। पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान तेज : पांच शक्तिकेंद्रों में संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के पांच प्रमुख शक्तिकेंद्रों — बुधवारी क्रमांक 02 (वार्ड 24), शिवाजी नगर (वार्ड 25), सीएसईबी कॉलोनी (वार्ड 21), ढोडीपारा (वार्ड 17) तथा बुधवारी क्रमांक 01 में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, शक्तिकेंद्र प्रभारी ज्योति वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, अनिल वस्त्रकार, दिनेश वैष्णव, तेरस दास दीवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्माननीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, पूर्व पार्षद धन साय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, करन राजपाल, अनिल डनसेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके साथ ही शक्तिकेंद्र संयोजक विलास बुटोलिया, धर्मपाल सोलंकी, रीता नेमी, गिरधारी रजक, दुर्गेश राठौर, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, सरिता कौशिक, हार बाई यादव, स्वाति कश्यप, निर्मला चक्रधारी, राखी तिवारी, चंचला राठौर, केया सेन, अलका, प्रियंका, मीना, अयोध्या सोनी, दीपक कश्यप, मनोज शर्मा, कृष्णा महंत, बिहारी रजक, सिकेंद्र मसीह, गणेश भवसागर, लक्ष्मी, सुनील चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान:तीन चरणों में धर्मगुरुओं, छात्रों और पंचायतों को दिलाई गई शपथ

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर यह अभियान गांवों और कस्बों में केंद्रित रहा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इस मुक्ति रथ ने जिलेभर में भ्रमण किया और दूरस्थ पंचायतों तथा गांवों तक पहुंचा। अभियान से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा गया। रथ ने लोगों को बाल विवाह के स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर पड़ने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया, साथ ही इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए समझाया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है।

महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ सन्देश दिया

महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ सन्देश दिया

देश के 439 जिलों में बाल विवाह मुक्ति रथ

‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक साल पूरे होने पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 4 दिसंबर, 2025 को देशव्यापी ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की घोषणा की थी। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठनों ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए देश के 439 जिलों में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ निकाले।

अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह कोई सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि विवाह की आड़ में बच्चों से बलात्कार है। इसे एक अपराध और कानूनन दंडनीय माना गया। बताया गया कि बाल विवाह किसी भी बच्ची के जीवन की संभावनाओं को खत्म कर देता है और उन्हें कुपोषण, अशिक्षा व गरीबी के दुष्चक्र में धकेल देता है।

तीन चरणों में चला अभियान

यह अभियान तीन चरणों में चला। पहले चरण में शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा गया, जबकि दूसरे चरण में धर्मगुरुओं से अनुरोध किया गया कि वे विवाह संपन्न कराने से पहले आयु की जांच करें और बाल विवाह कराने से इनकार करें। इसके अतिरिक्त, कैटरर्स, सजावट करने वालों, बैंक्वेट हॉल मालिकों और विवाह में सेवाएं देने वाले बैंड व घोड़ी वालों से भी बाल विवाह में अपनी सेवाएं न देने का आग्रह किया गया।

Continue Reading

कोरबा

हसदेव नदी में डूबे युवक का सुराग नहीं :गोताखोरों की तलाश जारी, जलकुंभी में फंसने की आशंका: चार दोस्त नहाने गए थे

Published

on

कोरबा। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने गए 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद भी बरामद नहीं हो सका है। रविवार दोपहर दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास यह घटना हुई, जब नौशाद अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।

बताया गया कि नौशाद ने नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह बह गया। उसे बहता देख उसके अन्य दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया और वे भी नदी में कूद गए, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

युवक की जलकुम्भी में फसे होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। अब दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।पिछले दो दिनों से जारी तलाश के बावजूद नौशाद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में बहने के बाद जलकुंभी में फंस गया होगा।

6 महीने पहले माँ की मौत अब बेटा भी नदी में डूबा

नौशाद खान दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है। वह सीएसईबी पावर प्लांट में ठेकाकर्मी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।जानकारी के अनुसार, छह माह पहले नौशाद की मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस घटना के बाद उसके पिता की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है।

दर्री थाना पुलिस ने नौशाद के साथ गए अन्य युवकों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर खोजबीन जारी है और युवक के मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जाएगी।

युवक की तलाश जारी

युवक की तलाश जारी

युवक की जलकुम्भी में फसे होने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। अब दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।पिछले दो दिनों से जारी तलाश के बावजूद नौशाद का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में बहने के बाद जलकुंभी में फंस गया होगा।

खोजबीन में लगी गोताखोरों की टीम

खोजबीन में लगी गोताखोरों की टीम

नदी में डूबा 22 वर्षीय युवक

नदी में डूबा 22 वर्षीय युवक

6 महीने पहले माँ की मौत अब बेटा भी नदी में डूबा

नौशाद खान दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है। वह सीएसईबी पावर प्लांट में ठेकाकर्मी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।जानकारी के अनुसार, छह माह पहले नौशाद की मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस घटना के बाद उसके पिता की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है।

दर्री थाना पुलिस ने नौशाद के साथ गए अन्य युवकों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर खोजबीन जारी है और युवक के मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677