Connect with us

छत्तीसगढ़

“कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का होटल ड्रीम पॉइंट में हुआ आयोजन

Published

on

जांजगीर-चांपा। डिडवानिया फाउंडेशन, चांपा द्वारा होटल ड्रीम पॉइंट में प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता श्रीमती राजेश्वरी मोदी (राज दीदी), मुंबई के सानिध्य में “कुबेर का खजाना” प्रेरणादायी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चांपा, जांजगीर, रायगढ़, सक्ती, अकलतरा, बाराद्वार, बिलासपुर, रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत नृत्य के साथ किया गया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में राज दीदी ने नारायण शास्त्र के अनुसार वाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति की वाणी ही उसके जीवन में सुख एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि दूसरों की बुराई करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव स्वयं के जीवन पर भी पड़ता है। वहीं आदरपूर्वक एवं सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करने से जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है।

राज दीदी ने उपस्थित जनों को सकारात्मक सोच, पारिवारिक सामंजस्य, आत्मविश्वास एवं जीवन में अच्छे संस्कारों के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायी विचारों से पूरा सभागार सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में “वरदान रेकी” प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को रेकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं जीवन उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डिडवानिया फाउंडेशन द्वारा बजरंगलाल डिडवानिया के विशेष मार्गदर्शन एवं श्रीमती विद्या डिडवानिया की प्रेरणा से संपन्न हुआ।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

धमतरी : चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

Published

on

आयुर्वेदिक परंपरा और स्वस्थ बाल्य जीवन के महत्व को किया रेखांकित

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अधिवेशन परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराकर स्वस्थ एवं सशक्त बाल्य जीवन का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न संस्कारों की समृद्ध परंपरा रही है। स्वर्ण प्राशन भी ऐसे ही महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है, जिसका उल्लेख आयुर्वेद में मिलता है। यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि स्वर्ण प्राशन बच्चों में किए जाने वाले प्रमुख संस्कारों में से एक है। आयुर्वेद में इसे बाल स्वास्थ्य संवर्धन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना गया है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति में जिस प्रकार विभिन्न टीकों के माध्यम से बच्चों की प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत किया जाता है, उसी प्रकार आयुर्वेद में वैदिक काल से स्वर्ण प्राशन संस्कार के माध्यम से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का उल्लेख मिलता है। इसे आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन की पारंपरिक प्रक्रिया के रूप में भी देखा जाता है।

अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से भेंट कर सामाजिक एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने समाज द्वारा बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, विनोद चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

धमतरी में 400 किलो से ज्यादा गांजा बरामद:96 पैकेट्स में जगदलपुर से रायपुर ले जाई जा रही थी खेप, 4 गिरफ्तार

Published

on

धमतरी, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। वनोपज नाके पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप और एक कार से 96 पैकेट में पैक गांजे की खेप बरामद की गई। मामले में चार से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई अर्जुनी थाना क्षेत्र स्थित वनोपज नाके पर की गई। कोतवाली पुलिस, अर्जुनी थाना और विशेष टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक कार और पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

चेकिंग के दौरान एक कार और एक पिकअप वाहन से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

चेकिंग के दौरान एक कार और एक पिकअप वाहन से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई।

फोम और कंबलों के नीचे छिपा रखा था गांजा

पुलिस के अनुसार, तस्कर जगदलपुर की ओर से रायपुर जा रहे थे। पिकअप वाहन में गांजे को फोम और कंबलों के नीचे छिपाकर रखा गया था, ताकि पुलिस को भनक न लगे। श्यामतराई नाके के पास चेकिंग के दौरान दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गांजे की खेप पकड़ी गई।

तस्कर जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे थे

तस्कर जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे थे

96 पैकेट में पैक थी खेप

तलाशी के दौरान पुलिस को 96 पैकेटों में पैक 400 किलो से अधिक गांजा मिला। बरामद गांजे की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

कई आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

कार्रवाई के दौरान चार से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे गांजे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जल्द होगा बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। विस्तृत पूछताछ और जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

पर्यावरण की शव शैय्या निकालकर जगाई चेतना

Published

on

जांजगीर में प्रकृति प्रेमियों की अनोखी पहल, ‘पर्यावरण को जिंदा करो’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुनील चिंचोलकर
जांजगीर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांजगीर शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी और भावनात्मक जागरूकता रैली निकाली गई। पर्यावरण एक्टिविस्ट काजल कसेर एवं उनके साथियों द्वारा आयोजित “पर्यावरण को जिंदा करो” एक दिवसीय अभियान ने शहरवासियों का ध्यान पर्यावरण के प्रति बढ़ते संकट की ओर आकर्षित किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ते प्रदूषण तथा बिगड़ते पर्यावरणीय संतुलन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली के दौरान “पर्यावरण की शव शैय्या” का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। इस अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानव की बढ़ती आवश्यकताओं और स्वार्थपूर्ण गतिविधियों के कारण प्रकृति का अत्यधिक दोहन हुआ है, जिससे पर्यावरण गंभीर संकट में पहुंच गया है। अब समय आ गया है कि सभी मिलकर इसे पुनर्जीवित करने का संकल्प लें।

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया तथा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मिथिलेश बघेल ने कहा कि केवल एक दिन पौधे लगाकर फोटो खिंचवाने से पर्यावरण नहीं बचेगा, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है।

रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा, जल स्रोतों का सूखना और वायु प्रदूषण जैसे संकेत स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि प्रकृति लगातार संकट में है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भूमिका निभाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण छोड़ने का आह्वान किया गया।
अभियान को सफल बनाने के लिए पामगढ़, अकलतरा एवं सक्ती से भी पर्यावरण प्रेमी पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ जागरूकता नारों के माध्यम से जनसंदेश प्रसारित किया।
इस अवसर पर विनय गुप्ता, ललित बघेल, कुमारी कंसारी, नंदिता कसेर, स्मिता कसेर, शीला यादव, राहुल रॉय, जयआदित्य, युवराज, महेंद्र सिंह, कुंजबाई, ललिता, शांति, सोनू सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677