Connect with us

कोरबा

अधिग्रहित होगी दर्री थाने के सामने की जमीन, 200 परिवारों के बीच हडक़ंप

Published

on

कोरबा। दर्री क्षेत्र में सीएसईबी प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए परिसर के आसपास 1320 मेगावाट पावर प्लांट की नई परियोजना लगेगी। इसके लिए मंगलवार को जनसुनवाई पूरी हो गई। प्लांट के लिए तैयार ब्लू प्रिंट के हिसाब से अब फिल्ड पर सर्वे शुरू हो गया है। साथ ही प्लांट से लगकर दर्री थाना के सामने स्थित सिंचाई कालोनी समेत आसपास निवासरत 2 सौ परिवार के बीच हडक़ंप मच गया है, वजह सिंचाई विभाग की जिस जमीन पर वे कई दशक से काबिज है, उसे नई परियोजना के लिए अधिग्रहित किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने वहां निवासरत परिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए वहां से दूसरे स्थानों पर जाने की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश दिए है। अधिकारियों की सूचना के बाद आशियाना उजडऩे की संभावना से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वे हड़बड़ाकर बचाव का रास्ता तलाशने में जुट गए हैं। शनिवार को कालोनी के लोगों ने मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कालोनी को टूटने से बचाने की मांग की। बस्ती की महिला निशा बाल्मिकी के मुताबिक उनके जीवन का 40 बरस सिंचाई कालोनी में गुजर गया। अब बच्चे भी बड़े हो गए हैं। रुपए जोडक़र मकान बनाया है, अब एकाएक सूचना से परिवार भविष्य को लेकर चिंतित है। सुनीति साहू के मुताबिक कई दशक से सिंचाई विभाग ने जमीन की तरफ देखा नहीं तो सभी लोगों ने लाखों रुपए खर्च कर अपना अपना मकान बना लिया। अब कैसे वे गुजर बसर करेंगे। हमीदून खान के मुताबिक सिंचाई कालोनी में रहते हुए जमाना हो गया। सभी परिवार को अब उसी जगह पर प्लांट बसाने की क्या जरूरत है, दूसरे खाली जगह भी पड़े हैं। वहां की जमीन लेकर बसें हुए बस्ती को उजडऩे से बचाएं
सिंचाई विभाग की लेबर हाट कालोनी बन गई बड़ी बस्ती सीएसईबी दर्री प्लांट के जमीन से लगकर दर्री थाना के आसपास सिंचाई विभाग की जमीन है। थाना के सामने हिस्से में सिंचाई विभाग का लेबर हाट कालोनी था। वर्ष करीब 4 दशक पहले उक्त कालोनी के दर्जनों मकान खाली पड़ी थी और मकान खंडहर जैसे होने लगे थे। तब लोगों ने अनधिकृत रूप से उन मकानों में रहना शुरू किया। देखते ही देखते 4 दशक में आसपास सैकड़ों मकान भी बन गए। अब लेबर हॉट कालोनी बड़ी बस्ती बन चुकी है। हालांकि अब भी कालोनी के कुछ हिस्से के मकानों में अब भी सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी निवासरत है।
प्लांट परिसर से लगी विभाग की जमीन होगी अधिग्रहित ट्टसिंचाई विभाग के एसडीओ एसएन साय के मुताबिक दर्री में बिजली कंपनी अपनी नई परियोजना के लिए प्लांट से लगी सिंचाई विभाग की जमीन का अधिग्रहण करेगी,जहां मौजूद विभागीय मकानों के बदले सिंचाई विभाग की दूसरे स्थान पर खाली पड़ी जगह पर फ्लैट सिस्टम से मकान बनाकर देगी। विभाग की जमीन पर बेजा कब्जा करके रह रहे लोगों जमीन अधिग्रहण के संबंध में सूचना दे गई है। उन्हें अपनी व्यवस्था स्वयं करनी होगी, सिंचाई विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
बेजाकब्जा वालों को नहीं मिलेगा बसाहट का लाभ
बिजली उत्पादन कंपनी व सिंचाई विभाग के बीच जमीन अधिग्रहण की जो तैयारी चल रही है। उसके अनुसार बेजाकब्जा करके निवासरत परिवारों को बसाहट का लाभ नहीं मिलेगा। सिंचाई विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए ही फ्लैट सिस्टम से मकान बनाने को कहा है। बेजाकब्जा करके मकान बनाकर वर्षो से निवासरत परिवारों के लिए गारंटी नहीं ली है। यहीं वजह है कि ऐसे करीब 2 सौ परिवारों की चिंता बढ़ गई है। एकाएक आशियाना उजडऩे की स्थिति में वे कहां जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

विदाई समारोह में 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को मेहनत से जीवन में आगे बढ़ने किया प्रेरित

Published

on

कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा में कक्षा 12 वीं के छात्रों को विदाई देने समारोह का आयोजन किया। इससे स्कूल का वातावरण, उत्साह, स्मृतियों और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। सुबह स्कूल परिसर में हवन कर मंगलकामना की गई।

विदाई समारोह में 11 वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य और प्रेरणादायी प्रस्तुतियां दी। खेलों में 12 वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर चेतना शर्मा ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से छात्र-छात्राएं जीवन में आगे बढ़ें। सदैव नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास व परिश्रम के मार्ग पर चलें। छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रिया रात्रे ने किया।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:निगम सभापति ने SP से की शिकायत, जेफरी एप्सटीन से जोड़ने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत में बताया गया है कि वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के यौन शोषण अपराधी जेफरी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है। ‘राव साहब’ नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री मोदी की एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर उन्हें एप्सटीन फाइल से जोड़ने की कोशिश की गई है।

इसी तरह, ‘मलिक साहब’ नामक फेसबुक आईडी से भी एडिटेड फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। एक अन्य फेसबुक आईडी ‘समाजवादी विचारधारा’ से बिना किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर मानसी सोनी नामक महिला का शारीरिक शोषण करने और उसे गायब करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।

सभापति ठाकुर ने बताया साजिश

सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाने से जनता में असम्मान और नाराजगी का माहौल बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स के जरिए कोरबा शहर और राज्य का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर एडिट कर झूठी खबरों में इस्तेमाल करना और अभद्र पोस्ट फैलाना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के सीईओ अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

शिकायत के दौरान सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा:रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 स्थित हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) में शासकीय जमीन पर रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरेनुमा प्लॉट काटकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। नगर निगम की नजर पड़ते ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा नियम खिलाफ है। हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जे को लेकर रवि शंकर जोन कार्यालय ने 7 तारीख को नोटिस जारी किया है। स्थल पर अभी भी निर्माण सामग्री और खड़ी दीवारें मौजूद हैं। आशंका है कि कब्जाधारी कभी भी यहां पूर्ण रूप से कब्जा कर सकता है।

माजिक भवन के पास हो रहा कब्जा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जा किया जा रहा है, उसके पास ही एक सामाजिक भवन भी बना हुआ है, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य संभवतः रात के समय किया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।

वार्ड पार्षद कर चुके हैं कई बार शिकायत

हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद पहले भी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कुछ साल पहले नगर निगम ने ग्रीन जोन में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से कब्जे की कोशिशें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बीच स्थित यह हेलीपैड नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन जोन की तरह है। यहां सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां कब्जे का खेल बढ़ता जा रहा है, जिससे हरे-भरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

सड़क किनारे पेड़ों पर लगे पोस्टर-बैनर

हेलीपैड नर्सरी के सड़क किनारे कई पेड़ों पर ऐसे बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें जमीन को प्रस्तावित बताया गया है। इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Continue Reading
Advertisement

Trending