Connect with us

कोरबा

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published

on

कोरबा। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन एवं वृक्षारोपण किया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और विचारों को अभिव्यक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। वहीं, वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। अग्रवाल समाज के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामय बनाया। कार्यक्रम ने सामाजिक सहभागिता, आपसी सद्भाव और समाजहित में सामूहिक प्रयासों की महत्ता को रेखांकित किया।

अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ गोयल एवं राजेन्द्र अग्रवाल सहित आशीष अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अन्जय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सत्यभामा अग्रवाल, संगीता पालीवाल, संतोषी देवी अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल एवं भाजपा के जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर आयोजित यह समारोह सामाजिक एकता, सेवा भावना, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला रहा।

Continue Reading

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने परिवार सहित चित्रा मल्टीप्लेक्स में नि:शुल्क देखी हनुमान अंश मूवी

Published

on

चित्रा मल्टीप्लेक्स के संचालक गोपाल मोदी का जताया आभार
कोरबा। नीब करौरी बाबा की बायोपिक और साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्म हनुमान अंश का जादू अब सभी वर्ग पर चल रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने परिवार सहित चित्रा मल्टीप्लेक्स पहुंचकर मूवी हनुमान अंश देखी।
चित्रा मल्टीप्लेक्स के संचालक एवं भाजपा नेता गोपाल मोदी ने प्रेस क्लब के सदस्यों के बाद अखबार वितरकों के लिए नि:शुल्क शो रखा था और नि:शुल्क हनुमान अंश देखकर अखबार वितरक एवं उनका परिवार काफी प्रसन्न हुए।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि महज 02 करोड़ के बजट में बनी हनुमान अंश ने बाक्स आफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया। फिल्म पूज्य संत नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भक्त महाराज जी के नाम से पूजते हैं। विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक दुखी युवक की आध्यात्मिक यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
फिल्म देकर अखबार वितरकों एवं उनके परिवारों ने कहा-हनुमान अंश मात्र फिल्म ही नहीं बल्कि आस्था, सेवा और जीवन के सत्य को समझाने वाली प्रेरणा है। हर रोज सुबह-सुबह लोगों तक खबरें पहुंचाने वाले वितरकों के चेहरे पर फिल्म देखकर सुकून और उत्साह देखा गया।
गोपाल मोदी का जताया आभार

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने सभी सदस्यों की ओर से चित्रा मल्टीप्लेक्स के संचालक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी का ह्दय से आभार जताया और कहा कि श्री मोदी भाजपा के विचारों से ऐसे गढ़े और रंगें हैं कि वे अंतिम व्यक्ति की पूछ परख रखते हैं। उन्होंने निचले तबके में आने वाले अखबार वितरकों की सुध ली और हमें नि:शुल्क हनुमान अंश देखने का अवसर प्रदान किया, यह बड़ी बात है… गोपाल मोदी जी का कोटि-कोटि धन्यवाद!

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया का साल एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया

Published

on

कोरबा/रामपुर। 04 अक्टूबर रविवार को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों ने रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के निज निवास केरवाद्वारी पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका साल, श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत किया।
संघ के सदस्यों ने विधायक श्री राठिया से आवश्यक चर्चा की और विधायक श्री राठिया ने समाज के निचले तबके में शामिल अखबार वितरकों की समृद्धि एवं सहायता के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। श्री राठिया के आवभगत से संघ के सदस्य काफी अभिभूत हुए और उनकी विनम्रता के कायल हुए।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया से सौजन्य मुलाकात करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, राकेश साहू, रंजीत पटेल , कृष्णा निर्मलकर, रतन पटेल, दिलभरन सिह, अजय कुमार बरेठ सहित रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अखबार वितरक उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

देश को स्वर्ण दिलाने वाली कोरबा का गौरव संजूदेवी का पाली में किया गया अभिनंदन

Published

on

कोरबा/पाली। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर पाली ब्लॉक के ग्राम केराकछार की बेटी संजू देवी यादव ने देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पाली के शिव मंदिर चौक में आयोजित अभिनंदन समारोह में खेल जगत, सामाजिक क्षेत्र और विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने संजू देवी यादव का स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


अभिनंदन समारोह में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नेता, समाजसेवी एवं आमजन उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677