दुर्ग,एजेंसी। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत डांडेसरा गांव से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ाई है। पकड़ी गई शराब महाराष्ट्र राज्य की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी। दुर्ग पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मुख्य आरोपी सहित दो लोग फरार हैं।
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को सूचना मिली थी कि पुलगांव थाना अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नागपुर की शराब लाई गई है और उसे खपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तुरंत एएसपी सिटी सुखनंदन रौठर के नेतृत्व में छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और कई थानों की पुलिस को मिलकर एक टीम गठित की।
हरीश पाटिल और उनकी टीम ने गुरुवार सुबह डांडेसरा गांव में छापामार कार्रवाई की। उन्होंने अलग-अलग खतों से शराब 361 पेटी शराब जब्त की।
जब्त शराब की कुल कीमत 26 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने वहां से नगपुरा निवासी विजय निषाद और डंडेसरा निवासी धनराज निषाद को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान ही मुख्य आरोपी पंकज निषाद और उसका एक साथी वहां से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्होंने पूरी शराब को जब्त कर लिया है। शराब को जेवरा सिरसा चौकी में ले जाया गया है। शराब की जब्ती और पंचनामा कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस ने शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कई थानों को पुलिस टीम में शामिल
दुर्ग एसपी ने सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में जो टीम बनाई है उसमें जामुल, पुलगांव और सुपेला थाना सहित एसीसीयू की टीम को शामिल किया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने पूरे मकान को घेरकर छापेमार कार्रवाई की है।
चुनाव में शराब खपाने की आशंका
सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि यह शराब इतनी बड़ी मात्रा में क्यों लाई गई थी, इसकी पूछताछ जारी है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह शराब नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए मंगाई गई थी। मुख्य आरोपी पंकज निषाद की गिरफ्तारी के बाद यह पता चल पाएगा कि यह शराब किसके लिए मंगाई गई थी।
पाटन में भी पकड़ाई थी 500 पेटी शराब
इस कार्रवाई से तीन दिन पहले दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में कांग्रेस नेता और पाटन ब्लॉक के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फुंडा स्थित फार्म हाउस से 31 लाख रुपए कीमत की 500 पेटी शराब पकड़ाई थी। इस पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने आरोप लगाया था कि घोटाले की शराब को कांग्रेसी चुनाव में खपा रहे हैं।
जेवरा सिरसा पुलिस चौकी
जेवरा सिरसा पुलिस की भूमिका पर सवाल
इस पूरी कार्रवाई में जेवरा सिरसा चौकी को छापेमारी की जानकारी नहीं दी गई थी। छापेमारी और शराब जब्त होने के बाद चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे को इसी जानकारी दी गई थी। पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब आने की जानकारी जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को थी या नहीं इसकी भी जांच होने की बात कही जा रही है।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।