छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना:जिले की 2.95 लाख से अधिक महिलाएं हुई लाभान्वित,लखन ने दी सभी को शुभकामनाएं
Published
2 years agoon
By
Divya Akash
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए अभिनव पहल महतारी वंदन योजना के प्रथम किश्त का ऑनलाइन भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में जुडक़र योजना की शुरूआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में वर्चुअली जुडक़र कार्यक्रम को संबोधित किया गया। उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाना है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत माता-बहनों को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से पूरा परिवार सशक्त होता है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माता-बहनों को जिस दिन का इंतजार था, वह दिन आ गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त की राशि अंतरित की है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा रही है, जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। यह कहावत हमारी योजना में चरितार्थ होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक हैं, देश की निर्माण में उनका योगदान अमूल्य है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने अभियान का शुभारंभ करते हुए ब्र्रोसर एवं पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ भी दिलाई
कोरबा नगरीय क्षेत्र के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित हुए महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। इसी प्रकार सभी जनपद मुख्यालयों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 2 लाख 95 हजार 405 महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण किया गया है।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार के गठन के साथ ही विकास का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का संचालन किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज योजना की प्रथम किश्त का भुगतान महिलाओं के खाते में किया गया है। जिले की लगभग 2.95 लाख महिलाएं आज इस योजना से लाभान्वित हुई है। प्रधानमंत्री द्वारा उनके खाते में 1 हजार रुपए का अंतरण किया गया है। वर्ष में 12 हजार रूपए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने लाभान्वित सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य मातृ शक्ति को शसक्त बनाकर उनका आर्थिक विकास करना है। जिससे वे स्वालंबी बन सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी राष्ट्र और समाज सशक्त बनेगा।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को सशक्त बनाया है। राज्य में मोदी की गारंटी शत प्रतिशत पूरी हो रही है। प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने पहली केबिनेट बैठक में कमजोर वर्ग के लोगों के लिए 18 लाख पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति दी। साथ ही किसानों को बकाया धान का बोनस उनके खाते में प्रदान की गई है। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विन्टल एवं 21 क्विन्टल प्रति एकड़ की दर से अन्नदाताओं से उपज की खरीदी की गई है। जिसके अंतर की राशि आगामी 12 मार्च को बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरे की दर से भुगतान किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु नियमित रूप से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 33 हजार शिक्षकों सहित छात्रावास अधीक्षक एवं अन्य भर्ती परीक्षा शामिल हैं। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में आगे भी निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कलेक्टर अजीत वसंत के नेतृत्व मेे सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन किया जाएगा। जिससे जिले के साथ ही राज्य का विकास होगा।
कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने हेतु शपथ दिलाया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से श्रीमती पुष्पांजलि श्रीवास, भुनेश्वरी पटेल, निधि केशरवानी, पूनम केशरवानी, पूजा शर्मा, राशन कार्ड वितरण के तहत ऊषा सहिस, बुदेश्वरी चंद्रा, फुलेश्वरी सहिस, प्रभादेवी धीवर, ऊषा महंत शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सेल्फी स्टैण्ड व कटआउट का प्रदर्शन भी किया गया था। जहां आमजनों द्वारा उत्साह के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी, मुख्यमंत्री श्री साय एवं केबिनेट मंत्री श्री देवांगन की कटआउट के साथ सेल्फी लिया गया। साथ ही जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री जनमन, मोदी की गारंटी, श्री रामलला दर्शन कैलेण्डर, ब्रोसर, पुस्तिका सहित अन्य प्रचार सामग्री का आमजनों को वितरण किया गया।
You may like
कोरबा
कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
Published
16 hours agoon
February 14, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कोरबा
कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण
Published
2 days agoon
February 13, 2026By
Divya Akashअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कोरबा
जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को
Published
2 days agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन
मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे:ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है
बांकी मोंगरा – स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल क्रिकेट प्रतीयोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ियों का हुआ मुकाबला…. देखे पूरी खबर
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई