Connect with us

कोरबा

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक साबित होगा -भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय

Published

on

सरोज पांडेय ने महतारी वंदन की शुरुआत करते महिलाओं को 1000 महीना देने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार, आज के दिन को महिला सशक्तिकरण के लिए बताया ऐतिहासिक

कोरबा /कुसमुंडा मोदी की पूरी होती गारंटी का स्वागत करते हुए कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि रू.1000 प्रति माह प्रदान किया जाना हैं। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। प्रतिमाह 1 हजार रुपये की यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य को बढ़ावा देने में मदद करेगी और हम सभी को गर्व है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सुशासन की पुनस्र्थापना हुई है। इसलिए प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी कार्य किये जा रहे है। आज छत्तीसगढ़ की महतारी, दीदियों, बहनों के लिए वो ऐतीहासिक दिन है, जो सदैव सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा । आज का यह दिन न केवल उन्हें आर्थिक सहायता करने का दिन है अपितु महिलाओं को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता से जीने की नई आशा प्रदान करने वाला दिन है । अब हर महीने जब महतारी बहनों को उनके खाते में सीधे 1000 रु मिलेंगे तो छत्तीसगढ़ की महिलाएं और सशक्त होंगी । भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने भावविभोर करने वाली इस ऐतिहासिक योजना से प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की महिलाओं की ओर से आभार ब्यक्त किया है । महतारी वंदन योजना का लाईव प्रसारण के दौरान सुश्री सरोज पांडेय के मुख्य आतिथ्य में कुसमुंडा स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम रखा गया, जहां महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई। यहां हजारों महतारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, दुष्यंत शर्मा सहित कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की हजारों सदस्य उपस्थित रहे।

महतारियों के चेहरों पर खिली मुस्कान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की और यहां उनका लाईव उद्बोधन भी हुआ। भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने उपस्थित महतारियों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी। उन्होंने कहा महतारी वंदन योजना महतारियों के सम्मान और स्वाभिमान को आगे ले जाएगी। महतारियों के खाते में एक-एक हजार अंतरित होने पर यहां उपस्थित महतारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर-एसपी ने किया पाली महोत्सव स्थल का निरीक्षण:अधिकारियों को दिए निर्देश, 15-16 फरवरी को होगा दो दिवसीय आयोजन

Published

on

कोरबा। कोरबा में 15 और 16 फरवरी को होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन महोत्सव को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुदावत ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, वीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग और बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग की टीमों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने पेयजल, शौचालय और कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की सुबह होने वाली साइकिल रेस प्रतियोगिता और शाम को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाली शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव, एसडीएम पाली रोहित कुमार सहित शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और खाद्य जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending