Connect with us

छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को गाली देने वाला गिरफ्तार:NSUI की शिकायत पर केस दर्ज, नशे में आरोपी ने पोस्ट शेयर किया था

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम अमित सेन है, वह भिलाई के आरोग्य हॉस्पिटल में ड्रेसर का काम करता है। नशे में उसने भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्ट शेयर कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे थे।

NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना पहुंचे थे।

NSUI ने की थी शिकायत

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो और पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

जिसके बाद NSUI अध्यक्ष शान्तनु झा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारियों ने 27 जनवरी को सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

शिकायत पर पुलिस ने अमित सेन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 352, 353(2) और 356 के तहत मामला दर्ज करके उसे गुरुवार (29 जनवरी) को गिरफ्तार किया।

कड़ी कार्रवाई की मांग

NSUI ने थाना प्रभारी दीपक पासवान को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। NSUI के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू ने की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायगढ़ में केलो डेम के 4 गेट खोले गए:घरों में पानी घुसा, सड़कें लबालब, रायपुर में तेज बारिश, अब तक 24% कम बरसात

Published

on

रायपुर, एजेंसी। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार दोपहर रायपुर में तेज बारिश हुई। रायगढ़ में तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

शहर के पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड नंबर-18 के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। लगातार बारिश को देखते हुए केलो डेम के 4 गेट खोले गए हैं। वर्तमान में डेम में 230.85 मीटर है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि रायपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 110 मिमी बारिश प्रतापपुर में रिकॉर्ड की गई।

हालांकि, लगातार बारिश के बावजूद पूरे मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 24% कम बारिश हुई है। यानी राज्य में अब भी औसत से कम बारिश दर्ज की गई है।

तापमान की बात करें तो प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर का तापमान 30.8 डिग्री

बारिश के कारण दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले एक सप्ताह तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 307.2 मिमी (12 इंच) बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरे प्रदेश में सक्रिय है। 1 जून से 18 जुलाई तक 307.2 मिमी (12 इंच) बारिश हुई है। इस समय तक जितनी बारिश सामान्यतः होनी चाहिए, उसके मुकाबले प्रदेश में 81.8% बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को औसतन 17.7 मिमी बारिश हुई।

बिलासपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश

इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर संभाग में हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है, जहां 525.4 मिमी (20.6 इंच) बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जांजगीर-चांपा 441.5 मिमी (17.3 इंच) और बिलासपुर में 383.7 मिमी (15.1 इंच) । शनिवार को सबसे ज्यादा 58.6 मिमी (2.3 इंच) बारिश बिलासपुर जिले में हुई।

रायपुर संभाग में भी अच्छी बारिश

रायपुर संभाग में महासमुंद (397.5 मिमी), बलौदाबाजार (390.3 मिमी), गरियाबंद (370.6 मिमी) और रायपुर (367.8 मिमी) में अच्छी बारिश दर्ज की गई। धमतरी में अब तक 278.8 मिमी बारिश हुई है।

सरगुजा संभाग में बलरामपुर सबसे आगे

सरगुजा संभाग में बलरामपुर में सबसे ज्यादा 337.5 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा कोरिया (267.9 मिमी), जशपुर (267.3 मिमी), एमसीबी (266.8 मिमी) और सूरजपुर (252.5 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई। वहीं सरगुजा जिले में अब तक सिर्फ 161 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा अव्वल

बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा 405.5 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद नारायणपुर (354 मिमी) और बीजापुर (311.8 मिमी) का स्थान है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (195.1 मिमी) और कांकेर (239.7 मिमी) में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।

दुर्ग संभाग में राजनांदगांव सबसे पीछे

दुर्ग संभाग में दुर्ग (331.5 मिमी) और बालोद (326.3 मिमी) में अच्छी बारिश हुई है। वहीं राजनांदगांव में अब तक केवल 142.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से काफी कम है।

खरीफ फसलों की बुवाई को फायदा

प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों की बुवाई को फायदा मिल रहा है। हालांकि कुछ जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है, इसलिए आने वाले दिनों की बारिश कृषि के लिहाज से अहम रहेगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर- नीट पेपर लीक मामले में NSUI का प्रदर्शन:खून से लिखा- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन पर सामाजिक कार्यकर्ता

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने प्रदर्शन किया। रायपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक का विरोध जताया। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर अलग-अलग छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों से जुड़े युवा धरने में शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान NSUI के 5 कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। हंगर स्ट्राइक करने वालों में हेमंत पाल, अनुज शुक्ला, इंडिया घृतलहरे, ड्रिंकल और सोनम शामिल हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने खून से ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ लिखकर विरोध दर्ज कराया।

वहीं, धमतरी में सामाजिक कार्यकर्ता मितेश जैन ने गांधी मैदान में एक दिवसीय अनशन किया। अनशन स्थल पर ‘एक दिवसीय अनशन- सोनम वांगचुक के समर्थन में’ का बैनर लगाया गया था। इस दौरान शहर के कई लोगों ने भी समर्थन दिया।

इधर, बीजापुर में भी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के समर्थन में बस्तर संभाग के आदिवासी युवा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। संगठन ने इन पत्रों के जरिए वांगचुक की मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

धमतरी में सामाजिक कार्यकर्ता मितेश जैन ने गांधी मैदान में एक दिवसीय अनशन किया।

धमतरी में सामाजिक कार्यकर्ता मितेश जैन ने गांधी मैदान में एक दिवसीय अनशन किया।

बीजापुर में आदिवासी युवा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा है।

बीजापुर में आदिवासी युवा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा है।

युवाओं ने कहा- यह भविष्य बचाने की लड़ाई

रायपुर में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने नहीं जा सके। इसलिए वे रायपुर में रहकर ही सोनम वांगचुक और शिक्षा सुधार की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनका कहना है कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

रायपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन में आंदोलन।

रायपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन में आंदोलन।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग

धरने में शामिल छात्रों और युवाओं ने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित किया है। कई युवाओं को बार-बार परीक्षाएं देनी पड़ रही हैं, जिससे उनका समय, मेहनत और आर्थिक संसाधन प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सरकार को परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। इसके साथ ही पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की मांग की गई।

पहले दिन बारिश के बीच हुआ था प्रदर्शन।

पहले दिन बारिश के बीच हुआ था प्रदर्शन।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

धरने में शामिल युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। उनका कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा संबंधी विवादों की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे देश के करोड़ों युवाओं से जुड़े हैं। इसलिए केंद्र सरकार को इन मुद्दों पर गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के साथ की गई कार्रवाई उचित नहीं है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

आदिवासी युवा संगठन के स्टूडेंट भी पहुंचे।

आदिवासी युवा संगठन के स्टूडेंट भी पहुंचे।

पहले दिन 500 से ज्यादा लोग हुए थे शामिल

रायपुर में रविवार को आंदोलन के पहले दिन भी डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर 500 से अधिक छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जुटे थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन में नारेबाजी की गई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था।

बड़ी संख्या में शामिल हुए थे यूथ।

बड़ी संख्या में शामिल हुए थे यूथ।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

  • देशभर में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त और प्रभावी रोक लगाई जाए।
  • परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।
  • शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं।
  • युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार ठोस पहल करे।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
  • लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वालों के अधिकारों का सम्मान किया जाए।

प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से उनका आंदोलन जारी रहेगा। NSUI के कार्यकर्ताओं ने भी स्पष्ट किया कि उनकी भूख हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

RKM पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत:रिश्तेदारों ने मुआवजा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर शव रखकर धरना दिया

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र स्थित आरकेएम पावर प्लांट, उच्चपिड़ा में ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्लांट के मुख्य गेट पर शव रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनीपाली निवासी सर्विल बघेल (लगभग 37 वर्ष) आरकेएम पावर प्लांट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को उनकी बी शिफ्ट में ड्यूटी थी। रात करीब 8 बजे उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। सहकर्मियों की ओर से उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के जिंदल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है।

रिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्लांट पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सर्विल के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में प्लांट पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा और एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने शव को गेट क्रमांक-1 के सामने रखकर गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया, जिससे प्लांट के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677