Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में जनादेश परब…जेपी नड्डा शामिल:सीएम बोले-महतारी योजना बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता

Published

on

रायपुर,एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे हैं। वे यहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब में शामिल हुए। इस दौरान संबोधन में सीएम साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता।

प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद जेपी नड्‌डा भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्‌डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।

राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा

जेपी नड्‌डा ने कहा कि, आज मूल्यांकन भी कीजिए, कि आपने किस पार्टी को किन नेताओं को सेवाओं का मौका दिया, उन्होंने आपके लिए क्या किया? प्रकाश का मजा तभी आता है जब अंधकार की त्रासदी तुम पहचानते हो, जब तक अंधकार नहीं जानोगे तब तक उजाले का मजा नहीं आएगा।

जब मैं अंधकार की बात करता हूं तो याद करो 5 साल पहले इसी छत्तीसगढ़ में आकर राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को तुम चुनाव जिताओगे और इधर 1-2-3-4 गिनते ही 72 हजार रुपए महिलाओं को मिल जाएंगे। ये 5 साल अंधकार में गए।

अब यहां आपने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में बैठाया। पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लागू कर दी और महतारी वंदन योजना की भी पहली किस्त देने की तैयारी कर दी। अब याद रखना अगर उजाले को संभाल कर नहीं रखोगे तो अंधेरा आने में देर नहीं लगती।

बस्तर आर्ट से तैयार राम मंदिर के भीतर छोटे से राम लला भी हैं, इसे देखकर जेपी नड्‌डा ने प्रणाम किया।

बस्तर आर्ट से तैयार राम मंदिर के भीतर छोटे से राम लला भी हैं, इसे देखकर जेपी नड्‌डा ने प्रणाम किया।

जेपी नड्डा ने संसद हमले को याद किया

इससे पहले जेपी नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में संसद हमले को याद किया। उन्होंने कहा कि, भारत के संसद पर आतंकवादियों ने 13 दिसंबर को हमला किया था वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के संसद और सांसदों को रक्षा करने के लिए हमारे 9 सुरक्षा कर्मियों ने अपनी शहादत दी थी।

आज हम उन सबको श्रद्धांजलि देते हैं, जो उनके शहादत के कारण हम भारत की संसद की रक्षा कर सके और सांसदों की रक्षा कर सके इसीलिए 13 तारीख को जहां हम इस दृष्टि से उन्हें याद करते हैं वहीं संसद के गौरव को बचाने के लिए उनकी शहादत सदा के लिए याद की जाएगी यह मैं जरूर कहना चाहता हूं।

अगले साल मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष

साइंस कॉलेज में मुख्यमंत्री साय ने घोषणा करते हुए कहा कि, सरकार अगला साल अटल निर्माण वर्ष के रूप में मनाएगी। पूरे प्रदेश में निर्माण कार्य के विकास आगे बढ़ाए जाएंगे। 3 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक यह दिवस मनाया जाएगा। हर साल इसी तरह जनादेश दिवस के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि 3 दिसंबर को ही नतीजे आए थे और भाजपा की सरकार बनी थी।

देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत के जरिए सरकार के काम काज को दिखाया। इसमें प्रधानमंत्री आवास, किसान, महिलाओं की योजनाओं से जुड़ी आकृति को रेत से बनाया गया।

देश के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत के जरिए सरकार के काम काज को दिखाया। इसमें प्रधानमंत्री आवास, किसान, महिलाओं की योजनाओं से जुड़ी आकृति को रेत से बनाया गया।

हर महीने पहली तारीख ही 1000 रुपए आएंगे- सीएम

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, हमने अपनी माता बहनों से भी वादा किया था कि हर महीने 1 हजार रुपए देंगे। आज महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताएं बहनों को हर महीने 1000 रुपए खाते में सीधे भेजने का काम हम कर रहे हैं।

अब तक 6530 करोड रुपए इन 10 महीने में महिलाओं को दिए गए हैं। विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि यह योजना ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है. लेकिन मैं कहता हूं कि, जब तक बीजेपी सरकार है, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता। हर महीने पहले तारीख को ही 70 लाख महिलाओं को 1000 भेजने का काम हमारी सरकार करती रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक…मोबाइल एप से होगी जांच और शिकायतों की निगरानी

Published

on

जांजगीर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक को लेकर ​नगरीय निकायों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

अब अभियान में फील्ड अधिकारियों को एसयूपी (फील्ड इंस्पेक्शन मोबाइल एप) के माध्यम से निरीक्षण करना होगा। इसे जिले के 11 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। टीम द्वारा शहर में हुए निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। पोर्टल पर विक्रेताओं, उपयोगकर्ताओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संबंधित जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों से एसयूपी एप के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी। संबंधित स्थानीय निकाय को उनका निराकरण करना होगा।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ने ज्वॉइन की कांग्रेस:भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश, ढालदास बोले- जनता जानती है कि भाजपा क्या कर रही है

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।

ढाल दास ने कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। अगर कांग्रेस मुझे मौका देती है तो मैं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगा। पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए चयनित करेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले मैंने अपने भाई और पिताजी से बातचीत की थी और उन्हें इस बारे में बताया था। दोनों ने अपनी सहमति दे दी। वहीं उनके भाई मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की नीति से काम करती है।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस में प्रवेश कराया।

सामाजिक-राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है परिवार

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनका परिवार सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में एक ही परिवार के एक सदस्य के भाजपा सरकार में मंत्री होने और दूसरे के कांग्रेस में शामिल होने को सियासी तौर पर महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

गुरु बालदास के 4 बेटे, ढाल दास सबसे बड़े

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब का परिवार बाबा गुरु घासीदास की वंश परंपरा से जुड़ा हुआ है। गुरु बालदास के चार बेटे हैं- ढाल दास, सोमेश दास, खुशवंत दास और सौरभ दास। उनकी एक बेटी भी है। इनमें ढाल दास सबसे बड़े बेटे हैं।

गुरु परिवार का सतनामी समाज में धार्मिक और सामाजिक प्रभाव माना जाता है। गिरौधपुरी धाम और भंडारपुरी धाम से जुड़े प्रमुख आयोजनों में परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है।

मंत्री के भाई का कांग्रेस में जाना क्यों अहम?

ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने को सिर्फ एक राजनीतिक ज्वाइनिंग के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। वे मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई हैं और गुरु बालदास के परिवार से आते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में जाने से एक ही परिवार के राजनीतिक रूप से अलग-अलग दलों में होने का समीकरण सामने आया है।

ढाल दास ने मुंगेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुंगेली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है और इसे भाजपा के मजबूत प्रभाव वाली सीट माना जाता है। यहां भाजपा के पुन्नूलाल मोहले लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक चेहरा हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की थी।

2023 के चुनाव में पुन्नूलाल मोहले को 85,429 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी को 73,648 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 11,781 वोट रहा था। ऐसे में अगर भविष्य में कांग्रेस ढाल दास को मुंगेली से अपना प्रत्याशी बनाती है, तो चुनावी समीकरण कुछ बदले हुए नजर आ सकते हैं।

कांग्रेस तोड़ने के नीयत से काम करती है- मंत्री खुशवंत

मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस प्रवेश को लेकर कहा कि वह मेरे भाई हैं। सुख-दुख हो या किसी तरह का तीज-त्योहार, हम हमेशा एक-दूसरे के साथ मिलते हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही समाज और परिवार को तोड़ने की रही है।

उन्होंने कहा कि एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक समाज को दूसरे समाज से और एक परिवार को दूसरे परिवार से लड़ाने की कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले, वह कभी सफल नहीं होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677