Connect with us

कोरबा

निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान

Published

on

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर-एसपी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कोरबा।  जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विकासखंडवार विजेता विद्यार्थियों को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कोरबा विकासखंड से सेजेस पम्पहाउस के आयुष केशरवानी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राजकुमार मरावी (कक्षा 12वीं) ने द्वितीय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की तानी राठौर (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पाली विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की माही कश्यप (कक्षा 9वीं) प्रथम, सेजेस पाली की साक्षी पाली (कक्षा 9वीं) द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल (कक्षा 12वीं) तृतीय रहीं। कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, सेजेस हिन्दी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय तथा सेजेस गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय रहीं। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड से पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज (कक्षा 12वीं) प्रथम, सेजेस सिंघिया की साक्षी सारथी (कक्षा 10वीं) द्वितीय तथा सेजेस गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय रहीं। करतला विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय स्थान पर रही। विद्यार्थी आयुष केशरवानी ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में अपनी बात रखी। इस दौरान निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय, डीएमसी बल्लभ दास वैष्णव सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

सावन, श्रृंगार और दोस्ती का अनूठा संगम: श्रीहित सहचरी सेवा समिति के महोत्सव में छाया उत्साह का रंग

Published

on

फ्रेंडशिप डे पर एक-दूसरे को पहनाया मित्रता बैंड, सपना मिश्रा बनीं ‘सावन सुंदरी’, मीनू पांडे बनीं ‘सावन क्वीन’, गीत-संगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कोरबा। सावन की हरियाली, भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा और फ्रेंडशिप डे की आत्मीय भावना जब एक साथ मिली, तब श्रीहित सहचरी सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य सावन महोत्सव उल्लास, संस्कृति, सौहार्द और नारी शक्ति का अविस्मरणीय उत्सव बन गया। समिति की संरक्षिका नीरू राय के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन उत्सव के साथ-साथ मित्रता दिवस को भी पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाकर प्रेम, विश्वास और अपनत्व का अनूठा संदेश दिया।
कार्यक्रम स्थल हरे-भरे परिधानों, सोलह श्रृंगार, मेहंदी की मनमोहक रचनाओं, सावन गीतों, लोकनृत्य और आकर्षक सजावट से सुसज्जित था। महिलाओं ने झूमकर लोकगीत गाए, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, मनोरंजक खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हंसी, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर यह आयोजन उपस्थित सभी महिलाओं के लिए लंबे समय तक यादगार बन गया।
फ्रेंडशिप डे बना कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक पल
सावन महोत्सव के दौरान फ्रेंडशिप डे को भी विशेष रूप से मनाया गया। समिति की सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे की कलाई पर मित्रता बैंड (Friendship Band) बांधकर दोस्ती, विश्वास, सहयोग और आजीवन साथ निभाने का संकल्प लिया। इस आत्मीय क्षण ने पूरे आयोजन को भावनाओं से भर दिया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री हित सहचरी सेवा समिति केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां हर सदस्य सुख-दुख में एक-दूसरे का संबल बनता है।
‘सावन सुंदरी’ और ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे बहुप्रतीक्षित आकर्षण ‘सावन सुंदरी’ एवं ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से निर्णायकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
सावन सुंदरी प्रतियोगिता
🏆 प्रथम – सपना मिश्रा
🥈 द्वितीय – डब्ल्यू. राजेश्वरी
🥉 तृतीय – कविता साहा
सावन क्वीन प्रतियोगिता
👑 प्रथम – मीनू पांडे
🥈 द्वितीय – शशिकला बघेल
🥉 तृतीय – शोभा असाटी
विजेताओं को सम्मानित करते हुए संरक्षिका नीरू राय ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि मित्रता दिवस पर एक-दूसरे को मित्रता बैंड बांधने की परंपरा ने इस आयोजन को और भी विशेष और भावनात्मक बना दिया।
इन सदस्याओं की रही उल्लेखनीय सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता दुबे, दमयंती सिंह, निविया विनायक, शोभा असाटी, किरण सिंह, विनीता सिंह, रूपा मन्ना, राजेश्वरी शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, अनीता, ममता, रीना जायसवाल, उषा सिंह, अंशु सिंह, अर्चना सिंह, प्रियंका वर्मा, मीनू पांडे, जुगन सिंह, अंजना, शशिकला बघेल, मेघा, कविता, रंजीता, मीनाक्षी, मीना ठाकुर, सपना मिश्रा, नेहा सिन्हा, अंजना सिंह, रजनी सिंह, सलीका गोयल, भावना स्वर्णकार, कुमुद तिवारी, मंजू साहू, मंजूलता गुप्ता, डब्ल्यू. राजश्री (गुड़िया), तुलसी मौर्य सहित समिति की सभी सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावन गीतों पर नृत्य किया, मित्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं, स्मृति-चित्र खिंचवाए और यह संकल्प लिया कि श्री हित सहचरी सेवा समिति का यह परिवार हमेशा प्रेम, सहयोग, संस्कार, संस्कृति और मित्रता की मजबूत डोर से जुड़ा रहेगा।
हरियाली, श्रृंगार, संस्कृति, मित्रता, आत्मीयता और नारी शक्ति का यह अद्भुत संगम उपस्थित सभी महिलाओं के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाला उत्सव साबित हुआ।

Continue Reading

कोरबा

महिला कल्याण समाज द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन संपन्न

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा सोमवार, 3 अगस्त को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया।

इस सामूहिक रुद्राभिषेक एवं पूजा का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता एवं खुशहाल जीवन के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करना था।

पूजन के दौरान श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में रुद्राभिषेक, शिव पूजन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की आराधना से संपूर्ण शिवालय परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।

यह समस्त कार्यक्रम महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने पूर्ण श्रद्धा, उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी बहनों के सामूहिक सहयोग एवं अथक प्रयास से इस दिव्य एवं भव्य पूजा का सफल आयोजन संभव हो सका।

इस पावन आयोजन को सफल बनाने में कविता घोष, संतोषी मेहता, सरोज वस्त्रकार, माया राव, सुप्रभा आचार्य, ज्योति उपाध्याय, सीमा दिग्रसकर, किरण वशिष्ठ, कृति गंगाजली, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, माया कापले, सरला शर्मा, सुदर्शन सुनटकीम, सुनीता शाक्य, वंदना राठौर, राखी कोस्ता, सानिया पटेल, दिव्या भौमिक, भानुमति नेता, आभा पांडे, बृहस्पति कश्यप, मौसमी राय, इंदू सिंह, बबीता यादव, बबीता मिश्रा, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, वंदना परिहार, नीति श्रीवास्तव, नागमणि राव, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, लक्ष्मी टंडन, राधा सिंह एवं ताराबाई गिरी सहित सभी बहनों की सराहनीय सहभागिता एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण कर व्रतधारी बहनों ने अपना व्रत खोला। इस अवसर पर सभी बहनों ने भगवान भोलेनाथ से महिला कल्याण समाज परिवार तथा समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर विश्व शांति, समस्त प्राणियों के कल्याण एवं सभी के निरोगी एवं सुखी जीवन की मंगलकामना करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वैदिक श्लोक का पाठ किया—

“सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥”

इस सामूहिक श्लोक पाठ के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव, सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई।

अंत में महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाली सभी बहनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

कनकीधाम:सावन सोमवार को केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने बांटा प्रसाद

Published

on

कोरबा/कनकी। कोरबा जिले से 20 किलोमीटर दूर ख्यातिलब्ध कनकेश्वर धाम में भू-फोड़ शिवलिंग महिमा अब धीरे-धीरे प्रदेश को लांघ कर भारत के कई प्रदेशों तक पहुंच रही है। कनकेश्वरधाम में प्रथम सोमवार को अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। हसदेव तट माँ सर्वमंगला मंदिर से पवित्र जल लेकर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िया अलसुबह पहुंचकर भगवान शिवलिंग में जलाभिषेक किया और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर मंगलकामनाएं की।

भू-फोड़ महादेव का दिव्य दर्शन एवं कनकेश्वरधाम पहुंचने वाले श्रद्धालु।

इस अवसर पर कई संगठनों ने भोग भंडारे का आयोजन किया। केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने भी केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधू राजवाड़े के नेतृत्व में बूंदी का प्रसाद बांटा और दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677